Moto Z3-Play हुआ 6-इंच FHD+ sAMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 636 के साथ लांच; जाने स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

लेनोवो के स्वामित्व वाली मोटोरोला ने हाल ही में इंडिया में अपनी G6-सीरीज को लांच किया था और आज कंपनी ने अपना नया फ्लैगशिप फोन Z3 Play को ग्लोबली लांच कर दिया है। फोन का मुख्य आकर्षण इसमें दी गयी सुपर AMOLED डिस्प्ले, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, AI आधारित ड्यूल-रियर कैमरा सेटअप और वाटर-रेपेल्लेंट नेनो-कोटिंग है।

अपने पिछले साथी की तरफ Z3 Play में भी मोटो मोड्स सपोर्ट भी दिया गया है। यहाँ पर रियर पैनल में मैग्नेटिक पिन दिए गये है जिनके माध्यम से आप फोन पर मोटो मोड्स जोड़ कर बैटरी पैक, प्रोजेक्टर और इन्स्टा प्रिंट जैसी सुविधाओ का फायदा उठा सकते है।

यह भी पढ़िए: Qualcomm Snapdragon 710 चिपसेट युक्त कुछ बेहतरीन मोबाइल फोन

Moto Z3 Play के फीचर

Moto Z3 Play में आपको समाने की तरफ 6-इंच FHD+ AMOLED 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले दी गयी है। फोन में आपको काफी पतले बेज़ेल दिए गये है तथा नीचे की तरफ बेज़ेल पर आपको मोटोरोला ब्रांडिग भी दी गयी है। प्रोसेसर के रूप में यहाँ पर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट के साथ 4GB रैम के साथ 32GB/64GB स्टोरेज का विकल्प दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए यहाँ पर पीछे की तरफ 12MP + 5MP का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। सामने की तरफ आपको 8MP का f/2.0 अपर्चर युक्त सेल्फी कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़िए:10 बेहतरीन मोबाइल फोन जिनकी कीमत है 40,000 रुपए से कम

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करे तो Moto Z3 Play आपको एंड्राइड ओरियो OS के साथ 3,000mAh की बैटरी द्वारा संचारित किया गया है। कनेक्टिविटी विकल्प के लिए 4G LTE, ड्यूल-बैंड  Wi-Fi, ब्लूटूथ 5 LE, GPS, NFC, और USB टाइप-C पोर्ट को शामिल किया गया है।

Moto Z3 Play की कीमत और उपलब्धता

Moto Z3 Play 2,299$ की कीमत के साथ ब्राज़ील में लांच किया गया है। इस महीने के अंत तक यह डिवाइस US के मार्किट में भी बैटरी मोड्स (499$) के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध हो जायेगा। अभी भारत में Z3 Play को पेश करने से जुडी कोई जानकारी नहीं दी गयी है।

Moto Z3 Play के स्पेसिफिकेशन

मॉडल  Moto Z3 Play
डिस्प्ले 6-इंच की सुपर AMOLED FHD+ 18:9 रेश्यो
प्रोसेसर 1.6GHz ओक्टा-कोरस्नैपड्रैगन 636, 14nm चिपसेट
रैम 4GB
इंटरनल स्टोरेज 32GB/64GB, डेडिकेटेड माइक्रोSD कार्ड स्लॉट
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 8.1 ओरियो
प्राइमरी कैमरा 12MP + 5MP , ड्यूल-टोन LED फ़्लैश, f/1.7 अपर्चर+ f/2.2 अपर्चर , 1.4um पिक्सेल साइज़
सेकेंडरी कैमरा 8MP, f/2.0 अपर्चर
माप 156.5 x 76.5 x 6.7mm; वजन: 156g
बैटरी 3000mAh टर्बो चार्जिंग सपोर्ट
अन्य ड्यूल सिम, 4G VoLTE, ब्लूटूथ 5, Wi-Fi,GPS, NFC, वाटर रेपेल्लेंट नेनो-कोटिंग, फ्रंट-पोर्ट लाउडस्पीकर, फिंगरप्रिंट सेंसर
कीमत  लगभग 40,000 रुपए (ब्राज़ील में)

 

Related Articles

ImageiPhone 18 में होगी दोगुनी RAM, फिर भी नहीं बढ़ेगी कीमत, वजह है नई Siri

जिस वक़्त RAM की किल्लत ने दुनिया भर के स्मार्टफोनों को महंगा कर दिया है, Apple ठीक उलटी चाल चलने की तैयारी में दिख रहा है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले iPhone 18 के बेस मॉडल में 12GB RAM मिलेगी, यानि मौजूदा iPhone 17 की रैम से पूरे 50% ज़्यादा और इसके बाद …

ImageiQOO Z3 5G हो सकता है जल्द ही इंडिया में लांच, जाने क्या होगा ख़ास?

iQOO लगता है इंडियन मार्किट में अपनी पकड़ बनाने के लिए एक नयी सीरीज को इंडिया में पेश करने के लिए तैयार है। अभी के लिए कंपनी से पुख्ता जानकारी तो साझा नहीं की है लेकिन अफवाहें है की कंपनी अपनी iQOO को इंडिया में लांच करने वाली है। अब iQOO के आधिकारिक अकाउंट से …

ImageMoto G20 हुआ 90Hz रिफ्रेश रेट, 48MP क्वैड कैमरा सेटअप के साथ लांच, जाने क्या है ख़ास

Motorola ने आज यूरोपियन मार्किट में Moto G20 को लांच कर दिया है। फ़ोन में आपको नौच स्क्रीन, 48MP क्वैड रियर कैमरा, 5,000mAh बैटरी और एंड्राइड 11 सॉफ्टवेयर मिलते है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के स्पेसिफिकेशन पर: Moto G20 की कीमत और उपलब्धता मोटो G20 को देश में 149 यूरो की कीमत में …

ImageOnePlus का नया गेमिंग फोन लॉन्च! 8600mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले के साथ आया Ace 6 Ultra

OnePlus ने अपना नया OnePlus Ace 6 Ultra चीन में लॉन्च कर दिया है और इस बार कंपनी ने इसे साफ तौर पर हार्डकोर गेमिंग यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है। फोन में बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और खास गेमिंग फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे उन यूज़र्स के लिए खास …

ImageVivo T5 Pro रिव्यू: 9020mAh बैटरी और 5000 निट्स स्क्रीन, फिर भी एक कमी खटकती है

vivo की T-सीरीज़ अब तक परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी के बीच संतुलन बनाने के लिए जानी जाती रही है। पिछले साल का T4 Pro उसी फॉर्मूले का मज़बूत उदाहरण था, जो Snapdragon 7 Gen 4, 50MP 3x पेरिस्कोप ज़ूम और 6,500mAh बैटरी के साथ, अपनी कीमत पर बेहद संतुलित फोन साबित हुआ। vivo T5 Pro …

Discuss

Be the first to leave a comment.