Moto Edge 40 Pro के रेंडर्स और स्पेक्स हुए लीक, फोन में मिल सकता है 60MP का सेल्फी कैमरा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Moto Edge 40 Pro जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है क्योंकि इसके रेंडर, स्पेसिफिकेशन और प्राइस वेब पर सामने आ गए हैं। चीनी स्मार्टफोन ब्रांड का लेटेस्ट Edge-सीरीज़ डिवाइस Snapdragon 8 Gen 2 SoC द्वारा संचालित हो सकता है। इसके सेंटर में पंच-होल कटआउट और बैक पर 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ दिखाया गया है। Moto Edge 40 Pro को Moto X40 के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर पेश किया जा सकता है। इसके अगले महीने Mobile World Congress (MWC) 2023 के दौरान डेब्यू करने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े :-Samsung Galaxy Unpacked Event 2023: आज लॉन्च होगी Galaxy S23 सीरीज़, जानिए लाइव स्ट्रीम टाइमिंग और भी बहुत कुछ

Moto Edge 40 Pro के रेंडर, कीमत और स्पेसिफिकेशन को टिपस्टर सुधांशु अंभोरे (@Sudhanshu1414) ने Appuals के सहयोग से साझा किया था। साझा तस्वीरों में हैंडसेट को काले और नीले रंगों में दिखाया गया हैं। तस्वीरों से पता चला है की, इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। Motorola स्मार्टफोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ देखा गया है जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और एलईडी फ्लैश है। इसके अलावा, हैंडसेट के बायीं ओर पावर और वॉल्यूम बटन हैं।

Moto Edge 40 Pro कीमत

लीक के अनुसार, Moto Edge 40 Pro के एकमात्र 12GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 850 यूरो (लगभग 72,263 रुपये) होगी।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Moto Edge 40 Pro, Moto X40 के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में आएगा। अगर इस अफवाह में दम है तो आने वाले मॉडल के स्पेसिफिकेशन Moto X40 जैसे हो सकते हैं। Moto X40 को चीनी बाजार में पिछले साल दिसंबर में 8GB + 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए CNY 3,399 (लगभग 41,000 रुपये) के शुरुआती मूल्य टैग के साथ पेश किया गया था।

Moto Edge 40 Pro स्पेक्स (संभावित)

लीक के अनुसार, Moto Edge 40 Pro में 6.67 इंच की फुल एचडी + 3D कर्व्ड OLED डिस्प्ले , 165Hz रिफ्रेश रेट और DC डिमिंग सपोर्ट के साथ मिलने की सम्भावना है। हैंडसेट में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर होने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही यह 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।

Moto Edge 40 Pro स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) सपोर्ट वाला 50MP का मेन कैमरा, 50MP का वाइड-एंगल लेंस और 12MP का टेलीफोटो सेंसर हो सकता है। इसके अलावा फोन के फ्रंट में 60MP का सेल्फी कैमरा हो सकता है। यह 125W वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग के समर्थन के साथ 4,600mAh की बैटरी को सपोर्ट कर सकता है।

यह भी पढ़े :-Suzuki ने की घोषणा: भारत में 2025 तक आएगा Suzuki का सबसे पहला e- स्कूटर ‘Burgman’

Related Articles

ImageRealme P4s 5G vs Nothing Phone 4b – ₹35,000 में कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

Realme ने अपनी P4 सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन realme P4s 5G पेश किया है। इस स्मार्टफोन की खासियत है, इसमें मिलने वाला डेडिकेटेड गेमिंग चिप, लेकिन इसी के साथ कंपनी ने इस फोन का दाम भी अन्य P4 सीरीज़ फोनों से ऊपर पहुंचा दिया है। लगभग ₹32,000 (ऑफर के बाद) का ये फोन …

Imageअगस्त 2022 में भारत में लॉन्च होने वाले बेस्ट स्मार्टफोन – Upcoming Phones In August 2022

जून-जुलाई 2022 में हमने एक से बढ़कर एक फ़ोन देखे। OnePlus Nord 2T ने मिड-रेंज बाज़ार में अपना कदम रखा और नए ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन के साथ Nothing Phone (1) भी बाज़ार में उतारा गया। Moto G42 और Galaxy M13 व Galaxy F13 जैसे स्मार्टफोन एंट्री-लेवल की प्रतियोगिता को बढ़ाते नज़र आये। लेकिन आने वाला महीना …

ImageMotorola Edge+ हो सकता है SD865 और 64MP प्राइमरी सेंसर के साथ लांच: स्पेसिफिकेशन हुए लीक

मोटोरोला ने हाल ही में अपना पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन Moto Razr लांच किया था और उसके बाद से ही चर्चा की की फोन जल्द ही मार्किट में एक और फ्लैगशिप स्मार्टफोन लांच करने वाला है। नयी रिपोर्ट के अनुसार कंपनी का अगला स्मार्टफोन Motorola Edge+ हो सकता है जिसके आज कुछ स्पेसिफिकेशन भी लीक हो गये …

ImageGalaxy S27 Ultra का डिज़ाइन लीक, अब पीछे दिखा iPhone 17 Pro जैसा कैमरा

Samsung की Galaxy S27 सीरीज़ आने में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन ये फोन कैसे दिखेंगे, उसकी पहली झलक शायद अभी ही मिल गई है। नए स्केच में Galaxy S27 Ultra और S27 Pro के बैक पैनल पर एक बड़ा चौकोर कैमरा हिस्सा नज़र आ रहा है। और हाँ, iPhone 17 Pro से तुलना …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.