Moto G35 5G भारत में लॉन्च की तारीख, कीमत और फीचर्स रिवील हुए, होगा सेगमेंट का सबसे तेज़ 5G फ़ोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Moto ने सितम्बर में यूरोपीय बाजार में Moto G35 5G लॉन्च किया था, और अब कंपनी इसे भारत में पेश करने वाली है। ये अपने सेगमेंट का सबसे तेज़ 5G फ़ोन होने वाला है। फ्लिपकार्ट पर फ़ोन का पोस्टर आधिकारिक तौर पर साझा किया गया है, इसी के साथ इसके इंडियन वैरिएंट के फीचर्स से सम्बंधित कई लीक्स भी सामने आ चुके हैं। आगे Moto G35 5G भारत में लॉन्च की तारीख, फीचर्स, डिज़ाइन, और कलर ऑप्शंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: iQOO 13 Snapdragon 8 Elite के साथ भारत में लॉन्च, जानें अन्य फीचर्स और कीमत

Moto G35 5G भारत में लॉन्च की तारीख और कीमत

Flipkart पर इस फ़ोन के पोस्टर को साझा किया गया है, जिसके अनुसार फ़ोन को 10 दिसंबर को 12pm IST पर भारत में लॉन्च किया जायेगा। इतना ही नहीं पोस्टर पर लिखे गए डिस्क्लेमर से समझ आता है, कि इसे 10,000 रूपए से कम कीमत पर भारत में पेश किया जायेगा। इस फ़ोन को आप Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद पाएंगे।

बात करें डिज़ाइन की तो ये फ़ोन वीगन लैदर फिनिश के साथ आ सकता है, और इसे भारत में black, green और red इन तीन रंगों में पेश किया जा सकता है, हालाँकि यूरोपीय बाजार में इसे Guava Red, Leaf Green और Midnight Black इन तीन रंगों में पेश किया गया है।

Moto G35 5G फीचर्स

रिपोर्ट्स के अनुसार इस फ़ोन में 6.7 इंच का full-HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 1,000nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट कर सकता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 3 का उपयोग किया जा सकता है, इसके अतिरिक्त इसमें विज़न बूस्टर और नाईट विज़न मोड जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।

फ़ोन Unisoc T760 SoC द्वारा संचालित हो सकता है, और Hello UI लेयर के साथ Android 14 पर रन हो सकता है। फ़ोन में 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। फ़ोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल क्वाड पिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

इस फ़ोन को 5,000mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और ये 20W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। फ़ोन का साइज 7.79mm और वजन 185g हो सकता है, इसके अतिरिक्त पानी और धुल से बचाव के लिए इसमें IP52 रेटिंग की सुरक्षा दी जा सकती है।

ये पढ़ें: Vivo X200 सीरीज इंडिया लॉन्च की तारीख कन्फर्म, इन धांसू फीचर्स के साथ इस तारीख से शुरू होगी सेल

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageRaksha Bandhan Wishes in Hindi 2026: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश

Raksha Bandhan Wishes in Hindi 2026- सावन की पूर्णिमा पर आने वाला रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त, शुक्रवार को है। ये मात्र एक ऐसा त्यौहार है, जो उन दो लोगों के बीच में मनाया जाता है, जो बचपन से एक दूसरे के साथ लड़ते आ रहे हैं। भाई बहन के रिश्ते में जहाँ ढेरों लड़ाइयां …

Image9 दिसंबर को भारत में लॉन्च हो रहा है Samsung Galaxy M04, बजट फ्रैंडली होगा फोन

Samsung Galaxy M04 जल्द ही भारत में लॉन्च होने जा रहा है। फ़ोन Amazon पर भी लिस्ट हो चुका है और Amazon के टीज़र पोस्टर में इसका डिज़ाइन और कीमतों का भी एक हिंट शेयर किया गया है। Amazon Listing के माध्यम से इसकी लॉन्च डेट का भी खुलासा हुआ है, जिसके अनुसार फोन को …

ImageMoto G55 5G और Moto G35 5G वैश्विक बाज़ार में लॉन्च; जानें कीमत और फीचर्स

Motorola ने बिना किसी जानकारी के लीक हुए वैश्विक बाजार में अपने दो शानदार बजट फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन Moto G55 5G और Moto G35 5G लॉन्च कर दिए हैं। इन दोनों फ़ोन को G सीरीज में पेश किया गया है, और वैश्विक बाजार के अनुसार ये कंपनी के एंट्री लेवल 5G फ़ोन होने वाले हैं। आगे Moto …

Imageएक चार्ज में 3 दिन का दम, Moto G77 Power इसी हफ्ते होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola इस हफ्ते अपना नया बैटरी-फोकस्ड फोन Moto G77 Power भारत में उतारने जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये 8 जुलाई को लॉन्च होगा और लॉन्च से पहले ही इसके ज़्यादातर फीचर्स मोटोरोला की अपनी वेबसाइट पर सामने आ चुके हैं। इस फोन की सबसे बड़ी हाईलाइट, इसकी 7000mAh की बैटरी …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

Discuss

Be the first to leave a comment.