iQOO 13 Snapdragon 8 Elite के साथ भारत में लॉन्च, जानें अन्य फीचर्स और कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

लम्बे इंतज़ार के बाद iQOO ने भारत में अपना शानदार फ्लैगशिप फ़ोन iQOO 13 लॉन्च कर दिया है, ये फ़ोन लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट द्वारा संचालित होता है। इसमें 2K 144Hz डिस्प्ले दिया गया है, और तगड़े प्रोसेसर के साथ आप 2K रेसोल्यूशन में 144 fps पर गेमिंग कर सकते हैं। आगे iQOO 13 कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Vivo X200 सीरीज इंडिया लॉन्च की तारीख कन्फर्म, इन धांसू फीचर्स के साथ इस तारीख से शुरू होगी सेल

iQOO 13 कीमत और उपलब्धता

इस फ़ोन को दो स्टोरेज ऑप्शंस के साथ पेश किया गया है, जिसमें 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 54,999 रूपए है, और इसके 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वैरिएंट को 59,999 रूपए की कीमत पर पेश किया गया है। फ़ोन को Legend और Nardo Grey इन दो रंगों में पेश किया गया है। इसकी बिक्री 5 दिसंबर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

iQOO 13 कीमत

फ़ोन की खरीदारी की समाही HDFC और ICICI कार्ड्स का उपयोग करने पर 3000 रूपए का डिस्काउंट दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त Vivo/iQOO के डिवाइस से एक्सचेंज करने पर 5000 रूपए तक का एक्सचेंज बोनस और अन्य डिवाइस से एक्सचेंज करने पर 3000 रूपए का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। इसे ग्राहक 9 महीने की नो कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं।

iQOO 13 स्पेसिफिकेशन्स

इस फ़ोन में 6.82 इंच का 2K रिसोल्यूशन वाला 8T LTPO 2 AMOLED Ultra Eyecare फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1800 nits की HBM ब्राइटनेस के साथ साथ 510ppi पिक्सल डेंसिटी को भी सपोर्ट करता है। फ़ोन लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और Funtouch OS 15 लेयर के साथ Android 15 पर रन होता है। इसमें कई शानदार AI फीचर्स के साथ 16GB तक LLPDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिल जाते है।

iQOO 13 फीचर्स

गेमिंग और तगड़े AI टस्क के लिए के लिए Andreno Motion Engine 2.0 को भी शामिल किया गया है। फ़ोन का AnTuTu स्कोर 3 मिलियन से ज्यादा है। बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 50 मेगापिक्सल टेलीफ़ोटो कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।

ये 6,000mAh बैटरी के साथ आता है, और 120Wफ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फ़ोन में IP69 रेटिंग की सुरक्षा दी गयी है, इसके अतिरिक्त इसके कैमरा मॉड्यूल में “Monster Halo” लाइट मिलती है, जो नोटिफिकेशन्स, कॉल या मैसेज आने पर अलग अलग तरीके से ब्लिंक होती है, इसमें 72 कॉम्बिनेशंस दिए गए हैं। फ़ोन 4 साल तक के Android अपडेट्स और 5 साल तक के सिक्योरिटी पैचेज के साथ लॉन्च किया गया है।

ये पढ़ें: Techno Phantom V सीरीज इंडिया लॉन्च टीजर आया सामने, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

ImageiQOO Z9s और iQOO Z9s Pro भारत में लॉन्च; जानें कीमत और फीचर्स

iQOO ने आज 21 अगस्त को अपने दो शानदार स्मार्टफोन iQOO Z9s और iQOO Z9s Pro भारत में लॉन्च कर दिए हैं। दोनों ही फ़ोन लगभग समान फीचर्स के साथ आते हैं। इन दोनों फ़ोन्स को Z9 सीरीज में शामिल किया गया है। आगे इन दोनों फ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में विस्तार से …

Imageबेहतर स्पेसिफिकेशन और बजट सेगमेंट वाली iQOO Z8 सीरीज़ लॉन्च

कई दिनों की चर्चाओं और लीक के बाद iQOO ने अपनी नई iQOO Z8 सीरीज़ लॉन्च कर दी। इसके अंतर्गत दो स्मार्टफोन iQOO Z8 और iQOO Z8x आते हैं, जिन्हें अलग-अलग चिपसेट के साथ पेश किया गया। यह iQOO Z7 सीरीज़ की उत्तराधिकारी के तौर पर मानी जा रही है। आइए इन नई डिवाइस के …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products