Moto G 5G रिव्यु

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

स्मार्टफोन कंपनिया हमेशा ही स्पेसिफिकेशन के साथ साथ कीमत को भी भारतीय बाज़ार के अनुरूप रखते हुए अपनी डिवाइसों को इंडिया में लांच करती है। इंडियन यूजर हमेशा से ही कीमत को देखते हुए ही डिवाइस को पंसद करते है। (Moto G 5G Review Read in English)

बाज़ार में हाल ही सालों में मुकाबला काफी कड़ा हो गया है और नये 5G टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के साथ कंपनी अब इस फीचर पर काफी जोर दे रहे है। इसी क्रम में मोटोरोला ने अपने “सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन” Moto G 5G को लांच कर दिया है। कंपनी ने अपनी इस डिवाइस में काफी आकर्षक फीचर देने का दावा किया है।

तो क्या मोटोरोला की यह सबसे किफायती 5G डिवाइस Moto G 5G इंडियन यूजर के लिए एक वैल्यू फॉर मनी डिवाइस साबित होती है? या इस कीमत में उपलब्ध ऑप्शन से बेहतर नज़र आता है?चलिए इन्ही सवालों का जवाब जानते है Moto G 5G के डिटेल्ड रिव्यु में:

Moto G 5G की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Moto G 5G
डिस्प्ले 6.7” FHD+ Max Vision LCD डिस्प्ले, HDR10, 60Hz
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10 आधारित My UX skin
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 750G
मेमोरी 6GB रैम + 128GB स्टोरेज
बैटरी 5000mAh,  20W टर्बो पॉवर चार्जर
वाटर प्रोटेक्शन IP52
रियर कैमरा 48MP (f/1.7, 0.8um), प्राइमरी
12MP (f/1.7, 1.6um) क्वैड पिक्सेल | PDAF
8MP (f/2.2, 1.12um) | 118°अल्ट्रा वाइड लेंस
2MP (f/2.4, 1.75um) | मैक्रो विज़न कैमरा
फ्रंट कैमरा 16MP (f/2.2, 1um) + 4MP (f/2.2, 2um) क्वैड पिक्सेल
अन्य 5G, ड्यूल बैंड WiFi, ब्लूटूथ 5.1, NFC, 3.5mm ऑडियो जैक, USB-C, हाइब्रिड ड्यूल सिम, गूगल अस्सिस्टेंट बटन, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर

Moto G 5G रिव्यु: बॉक्स कंटेट

Moto G 5G Review

  • हैंडसेट
  • चार्जर
  • प्रोटेक्टिव केस
  • क्विक गाइड
  • सिम एजेक्टर टूल

Moto G 5G रिव्यु: डिजाईन एंड डिस्प्ले

Moto G 5G साइज़ के हिसाब से आपको काफी बड़ा मिलता है। फोन की 6.85 इंच की डिस्प्ले काफी बड़ी मालूम होती है। बड़ी डिस्प्ले के साथ बड़ी बैटरी और

5G ऐन्टेना के साथ डिवाइस का वजन 212 ग्राम होता है जो काफी भारी महसूस होता है। कर्व ग्लास और प्लास्टिक बिल्ड के साथ फोन हाथ में इस्तेमाल करने पर अच्छी फील देता है लेकिन वन-हैण्ड यूज़ में थोडा दिक्कत होती है।

मार्किट में फोन को Volcanic Gray और Frosted Silver कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। हमारे पास रिव्यु के लिए आई डिवाइस का कलर काफी आकर्षक नज़र आता है। लेकिन फोन पर उंगलियों के निशान काफी जल्द लग जाते है तो आपको केस का इस्तेमाल करना जरूरी हो जाता है।

पीछे की तरफ आपको क्वैड कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। इसके अलावा फिंगरप्रिंट सेंसर भी पीछे ही दिया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर काफी तेज़ी से डिवाइस को अनलॉक करता है। सामने की तरफ आपको फेस अनलॉक का ऑप्शन भी दिया गया है। हाल ही में रिव्यु किये गये Moto G9 और Moto e7 Plus की ही तरह यहाँ भी फेस अनलॉक में कभी-कभी ढाढ़ी की वजह से कुछ परेशानी भी होती है।

डिस्प्ले की बात करे तो 6.7-इंच की बड़ी LCD डिस्प्ले मिलती है, मेरे हिसाब से अगर AMOLED डिस्प्ले होती तो बहुत ही असरदार होती। पर दी गयी डिस्प्ले में कलर और व्यू एंगल भी आपको अच्छे मिलते है। स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो यहाँ 85.7% मिलता है। डिस्प्ले के चहरो तरफ बेज़ेल थोडा और छोटा हो सकता है।

नीचे की तरफ आपको 3.5mm ऑडियो जैक के साथ USB टाइप C पोर्ट एक माइक और स्पेकैर ग्रिल दी गयी है। ऊपर की तरफ सेकेंडरी माइक आता है। राईट साइड में वॉल्यूम बटन और पॉवर बटन मिलता है जबकि लेफ्ट साइड में हाइब्रिड सिम स्लॉट और गूगल अस्सिस्टेंट बटन मिलता है जो मिखे तो बहुत ही कम पसंद है।

Moto G 5G रिव्यु: वर्डिक्ट

मोतोर्ला ने इंडिया में Moto G 5G को 20,999 की काफी किफायती कीमत पर पेश किया है। कंपनी की तरफ से यह कदम काफी आकर्षक कहा जा सकता है। इस कीमत के हिसाब से फोन में आपको एक अच्छा हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। स्नैपड्रैगन 750G चिपसेट और 5,000mAh की बड़ी बैटरी इसको काफी ख़ास बनाती है।

दैनिक इस्तेमाल में फोन आसानी से सभी टास्क पूरे करता है और कोई परेशानी नहीं होती है। स्टॉक सॉफ्टवेयर को मैं निजी रूप से काफी पसंद करता हूँ। OnePlus Nord की तुलना में भी आपको यहाँ ज्यादा स्टोरेज, बैटरी और ऑडियो जैक देखने को मिलता है।

खूबियाँ

  • दमदार परफॉरमेंस
  • 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट
  • स्टॉक एंड्राइड
  • लम्बा बैटरी बैकअप

कमियाँ

  • हाई रिफ्रेश रेट ना होना
  • AMOLED डिस्प्ले ना होना
  • वजन में भारी

 

 

 

Related Articles

Imageभारत में इस दिन आएगा पहला Mivi स्मार्टफोन, 15,000 से कम में मिल सकते हैं 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा, और ये उस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे आप अब तक ईयरबड्स और स्पीकरों के लिए जानते आए हैं। हैदराबाद की ये कंपनी 2015 से सिर्फ ऑडियो प्रोडक्ट बनाती आई है, और किसी दूसरे ब्रांड की सब-ब्रांड नहीं, अपना अलग भारतीय ब्रांड है। इस …

ImageMoto Razr 5G: हैंड्स ऑन

Motorola ने अपने लेटेस्ट और पहले से बेहतर Moto Razr 5G को इंडिया में पेश किया दिया है। जैसा नाम से ही साफ़ है यह डिवाइस आपको 5G कनेक्टिविटी के साथ मिलती है। Razr 5G में कंपनी के पहले Moto Razr 2019, जो पिछले साल लांच किया गया था, की तुलना में काफी सुधार देखने …

ImageMoto G9 Power रिव्यु

Motorola ने इंडिया में अपना एक और बजट स्मार्टफोन को लांच कर दिया है। Moto G 5G के बाद कंपनी ने Moto G9 Power को पेश किया है लेकिन यहाँ कीमत आपको काफी किफायती मिलती है। G9 Power हाल ही में लांच किये गये Moto G9 का ही एक अपग्रेड वर्जन है। मुख्य रूप से …

ImageMoto G Max vs Redmi Note 17 5G: एक ही दाम पर रफ्तार या छह साल के अपडेट?

Motorola ने आज भारत में Moto G Max लॉन्च कर दिया है। ₹27,999 की कीमत पर इसमें आपको Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट, UFS 3.1 स्टोरेज और 7,000mAh बैटरी मिलेगी। इसी कीमत पर Xiaomi का भी एक फोन इसी महीने भारतीय बाज़ार में आया है। Redmi Note 17 5G की खूबियाँ इससे थोड़ी अलग हैं, …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.