ऑटो एक्सपो 2023 में, MG इंडिया ने की अपनी Hector और Hector Plus कार लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

MG Motor India ने ऑटो एक्सपो 2023 में अपनी ब्रांड न्यू एसयूवी (SUV) Hector और Hector Plus के नए मॉडल को लॉन्च कर दिया है। इन एसयूवी (SUV) कार को इस बार पहले से ज्यादा स्टाइलिश डिजाइन, कई नए फीचर और ज्यादा टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है। Hector फेसलिफ्ट की कीमत रु14.73 लाख है, जबकि Hector Plus 20.80 लाख रुपये (ex-showroom) से शुरू होती है। MG मोटर ने नए मॉडल को लॉन्च करने के साथ ही इनके प्री-फेसलिफ्ट मॉडल की बिक्री भी जारी रखी हुई है।

यह भी पढ़े :- Xiaomi ने किया बड़ा एलान, 2024 तक आएगी Electric Car

Hector और Hector Plus डिज़ाइन

दोनों ही एसयूवी के मॉडल में आगे और पीछे वाले डिजाइन में थोड़े बहुत बदलाव किए हैं। कार में आगे की तरफ क्रोम डायमंड स्टड ग्रिल, पतले हेडलैंप्स, नया बंपर और नई हेडलैंप सराउंडिंग दी गई है। वहीं पीछे की तरफ एसयूवी में पहले जैसे ही टेललैंप्स दिए गए हैं, लेकिन अब ये एलईडी स्ट्रिप से कनेक्टेड हैं। राइडिंग के लिए इनमें प्री-फेसलिफ्ट मॉडल वाले ही अलॉय व्हील दिए गए हैं। दोनों एसयूवी में पहले वाले ही इंजन दिए गए हैं और डीजल इंजन में अभी भी ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन शामिल नहीं किया गया है।

Hector और Hector Plus फीचर्स

Hector और Hector Plus के फीचर्स की बात करे तो इसमें, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ नया 14 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम है। एसयूवी में 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले है। इसके साथ ही इस ब्रांड न्यू एसयूवी में आपको वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, पैनोरमिक सनरूफ और मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर दिए गए हैं। इनके एसी (AC) वेंट और सेंटर कंसोल में दिए गए कंट्रोल्स को भी फिर से डिजाइन किया गया है। कुल मिलाकर Hector अब पहले से ज्यादा प्रीमियम हो गई है।

कार की फीचर लिस्ट में सबसे उल्लेखनीय, इसका लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) है, जिसमें लेन कीप असिस्ट (lane keep assist), फॉरवर्ड कोलिसियन वॉर्निंग (forward collision warning), आपातकालीन ब्रेकिंग (emergency braking), अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल (adaptive cruise control), ट्रैफिक जाम असिस्ट (traffic jam assist) और हाई बीम असिस्ट (high beam assist) जैसे फीचर्स शामिल हैं।

पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे फीचर भी दिए गए हैं। MG ने हेक्टर और हेक्टर प्लस में कोई मकैनिकल परिवर्तन (mechanical changes) नहीं किए हैं। एसयूवी के दोनों मॉडल में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल (143पीएस और 250एनएम) और 2-लीटर डीजल इंजन (170पीएस और 350एनएम) का ऑप्शन रखा गया है।

यह भी पढ़े :- Sony और Honda मिलकर ला रहे हैं ब्रांड न्यू इलेक्ट्रॉनिक कार “Afeela”

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

Imageऑटो एक्सपो 2023 में Tata Motors ने किया Sierra EV और Harrier EV समेत कई कारों का प्रदर्शन

देश की दिग्गज ऑटो कंपनी Tata Motors ने ग्रेटर नोएडा में चल रहे Auto Expo 2023 में कई शानदार गाड़ियां पेश की हैं। ऑटो एक्सपो में टाटा मोटर्स ने कुल 11 कारों से पर्दा उठाया है, जिनमें Tata Sierra EV और Harrier EV जैसी कारें शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी ने कई कमर्शियल गाड़ियों को भी पेश किया है। भारत के सबसे …

Imageअब नयी गाड़ी का इंतज़ार हुआ खत्म, मात्र 11.99 लाख में लॉन्च हुई ये नयी SUV कार

2022 Mahindra Scorpio N, जिसका काफी समय से इंतज़ार था, आज भारत में लॉन्च हो गयी है।Mahindra Scorpio भारत में अपने 20 साल पूरे कर चुकी है और इसी को सेलिब्रेट करते हुए कंपनी ने इस बेहद पॉपुलर SUV का नया मॉडल आज लॉन्च किया है। 2022 Mahindra Scorpio N, एकदम नए डिज़ाइन के साथ …

Imagevivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products