दुनिया भर में भारत में बने iPhones का धमाका: 6 महीने में इतने करोड़ के फोन एक्सपोर्ट कर, तोड़े सभी रिकॉर्ड

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कभी लगता था कि “Made in India” बस एक टैग है, लेकिन अब वही टैग पूरी दुनिया में Apple की पहचान बन गया है। जी हां, Apple ने सिर्फ छह महीने में भारत से करीब $10 बिलियन (लगभग ₹88,700 करोड़) के iPhones बेच डाले हैं। इतना बड़ा एक्सपोर्ट रिकॉर्ड पहले कभी नहीं बना था। मतलब साफ है कि अब iPhone का दिल कैलिफोर्निया में नहीं, भारत में धड़कता है।

सितंबर 2025 की रिपोर्ट बताती है कि अकेले एक महीने में ही $1.25 बिलियन के iPhones विदेश भेजे गए। पिछले साल यही आंकड़ा था $490 मिलियन, यानि इस साल करीब 155% का उछाल देखने को मिला है। और दिलचस्प बात ये कि ऐसा तब हुआ जब भारत में iPhone 17 series की बिक्री भी धड़ाधड़ चल रही थी।

ये पढ़ें: अब बिना PIN होगी UPI पेमेंट, चेहरा और फिगरप्रिंट ही बनेंगे पासवर्ड

नए कारखानों ने बदली तस्वीर, भारत बना Apple का एक्सपोर्ट हब

अब बात करते हैं असली गेमचेंजर की, जो हैं भारत में Apple की फैक्ट्रियाँ। अप्रैल 2025 में Tata Electronics (Hosur) और Foxconn (Bengaluru) के दो नए प्लांट चालू हुए, और इसके साथ भारत में अब कुल 5 iPhone मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हो गई हैं।

इन यूनिट्स ने मिलकर Apple का प्रोडक्शन FY22 के $2 बिलियन से FY25 में $22 बिलियन तक पहुंचा दिया। इनमें से करीब $17.5 बिलियन के फोन्स एक्सपोर्ट किए गए हैं। कहने को तो “डिज़ाइन बाय Apple इन कैलिफोर्निया” लिखा रहता है, लेकिन अब “मैन्युफैक्चर्ड इन इंडिया” ही उसकी नई पहचान बन रहा है।

इस बार खास बात ये है कि iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air, चारों मॉडल भारत में बने और लॉन्च के दिन से ही पूरी दुनिया में एक्सपोर्ट हो रहे हैं। यानि अब Apple ने अपनी China Plus One strategy में भारत को पूरी तरह सेंटर स्टेज पर रख दिया है।

ये पढ़ें: बच्चों के लिए PAN Card क्यों जरूरी है और कैसे बनवाएं – जानिए पूरा Online Process

विदेशों में अभी भी iPhone Air करीब ₹92,000 में मिल जाता है, जबकि भारत में यही मॉडल लगभग ₹1,19,900 का है। लेकिन इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब local production scale up होता जाएगा, तो आने वाले समय में iPhone prices in India भी नीचे आने लगेंगे। यानि जो लोग अब तक सोचते थे कि “iPhone कब सस्ता होगा?” उनके लिए खुशखबरी भी जल्दी ही आ सकती है।

कुल मिलाकर, भारत अब Apple का सिर्फ assembling hub नहीं, बल्कि ग्लोबल एक्सपोर्ट पॉवरहाउस बन चुका है। और अगर यही रफ्तार रही, तो वो दिन दूर नहीं जब हर चार में से एक iPhone भारत में बना होगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageबाइक लेनी है? अक्टूबर में सबसे ज़्यादा बिकीं ये 10 बाइक, जानें आपके लिए कौन सी सही

एक नज़र में : Best Selling Bikes October 2026: अक्टूबर 2026 में भारत की सबसे ज़्यादा बिकने वाली बाइक एक बार फिर Hero Splendor रही, जिसकी 4,15,144 यूनिट बिकीं। यानी इस महीने देश में जितनी मोटरसाइकिलें बिकीं, उनमें से हर 10 में से करीब 3 Splendor थीं। लेकिन टॉप 10 के निचले हिस्से में इस …

ImageOppo ला रहा अब 12,000mAh बैटरी वाला फोन, Vivo और Redmi भी रेस में, जानें भारत में कब होंगे लॉन्च

एक नज़र में : Vivo, Oppo और Redmi 12,000mAh बैटरी वाले फोनों की तैयारी में हैं, जिनकी बैटरी Redmi 17C 5G जैसे फोन की 6,000mAh बैटरी से दोगुनी होगी। लीक के अनुसार इनमें Oppo का फोन दिसंबर के आसपास चीन में आ सकता है। लेकिन Honor अक्टूबर से ही चीन में 12,070mAh बैटरी वाले फोन …

ImageBlinkit अब 10 मिनट में घर पहुंचा रहा GTA 6, भारत में आधी रात के लॉन्च से ठीक पहले शुरू हुई डिलीवरी

एक नज़र में : Blinkit ने GTA 6 की डिलीवरी शुरू कर दी है, जो भारत में आज रात 12 बजे PS5 पर खुलेगा। कंपनी के CEO अलबिंदर ढींडसा के अनुसार ये सर्विस अभी 11 शहरों में है। कई इलाकों में ऑर्डर 10 मिनट में पहुंचने की बात भी बताई जा रही है। लेकिन डिब्बा …

ImageOnePlus फोनों में ColorOS 17 का रोलआउट शुरू, जानें आपके फोन का नंबर कब आएगा

एक नज़र में : OnePlus ने भारत में Android 17 पर बना ColorOS 17 का स्टेबल अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने इसकी तारीख 29 अक्टूबर बताई थी, लेकिन OnePlus 15 के यूज़र्स को ये 22 अक्टूबर से ही मिलने लगा है। साथ ही इस बार आपके फोन में OxygenOS की जगह …

Image7,000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ Lava ने लॉन्च किया 11 हज़ार से कम का Lava Smart 4 Pro

एक नज़र में : Lava ने भारत में Smart 4 Pro लॉन्च कर दिया है, जो Smart 4 और Smart 4 Plus के बाद इस सीरीज़ का तीसरा फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh बैटरी है, जो आपको 11 हज़ार रुपये से कम में मिलेगी। लेकिन ये Amazon-Flipkart पर नहीं, सिर्फ Lava के ऑफलाइन …

Discuss

Be the first to leave a comment.