LG VELVET इंडिया में हुआ 36,990 रुपए की कीमत में प्री-आर्डर के लिए उपलब्ध

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

LG ने अपने यूनिक डिजाईन वाले LG Valvet स्मार्टफोन को मई महीने में लांच किया था। अब ऑफलाइन रिटेलर ने डिवाइस के प्री आर्डर के जुडी इमेज को पोस्ट किया है जिसके हिसाब से डिवाइस को 36,990 की कीमत पर उपलब्ध करवाया जायेगा। यदि आप ड्यूल स्क्रीन एक्सेसरी को खरीदते है तो यह डिवाइस 49,990 रुपए में आप खरीद सकते है। फोन को स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट के साथ पेश किया गया है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों पर:

LG Velvet के फीचर

सामने की तरफ फोन में आपको 6.8-इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले दोनों किनारों पर कर्व के साथ दी गयी है। डिस्प्ले के ठीक बीच में U-शेप नौच मिलती है जिसमे 16MP का सेल्फी कैमरा भी आता है।

फोन को पलट कर देखें तो यहाँ पर वाटर-ड्राप कैमरा सेटअप दिखाई देता है। इस कैमरा सेटअप में आपको 48MP का प्राइमरी सेंसर के साथ 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 5MP का डेप्थ सेंसर भी दिए गये है।

आंतरिक रूप से फोन में आपको स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है जो 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के ऑप्शन के साथ मार्किट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए इसमें 1TB माइक्रो SD कार्ड सपोर्ट भी दिया है। LG Valvet आपको एंड्राइड 10 आधारित कस्टम UI पर रन करता हुआ मिलेगा।

पॉवर के लिए फोन में आपको 4,300mAh की बड़ी बैटरी तो दी गयी है लेकिन चार्जिंग सिर्फ 10W की मिलती है। इसी को देखते हुए कहा जा सकता है की डिवाइस एक मिड रेंज सेगमेंट में पेश किया गया है।

इसके अलावा फोन में आपको स्टाइलस, ASMR रिकॉर्डिंग, IP68 रेटिंग, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, USB टाइप C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर भी देखने को मिलते है।

LG Velvet की कीमत और उपलब्धता

कंपनी ने डिवाइस को साउथ कोरिया में KRW 899,800 की कीमत में पेश किया है। कलर की जहाँ तक बात है आपको यहाँ Aurora White, Aurora Gray, Aurora Green और Illusion Sunset के ऑप्शन दिए गये है।

LG Velvet की स्पेसिफिकेशन

मॉडल LG Velvet
डिस्प्ले 6.8-इंच POLED पैनल, 20.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो, 2460×1080 FHD+ रेज़ोलुशन
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 765G
मेमोरी 8GB+ 128GB UFS 2.1, 1TB तक बढ़ा सकते है
बैटरी 4,300mAh, 10W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट
रियर कैमरा 48MP + 8MP अल्ट्रा-वाइड +5MP डेप्थ सेंसर
फ्रंट कैमरा 16MP
अन्य फीचर 3.5mm हैडफ़ोन जैक, USB टाइप C पोर्ट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, वौइस् आउट फोकस, IP68 वाटर एंड डस्ट रेजिस्टेंस
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10 आधारित LG कस्टम स्किन

Related Articles

Imageदिवाली के धुएं और सर्दियों के स्मॉग से बचाएंगे ये 5 एयर प्यूरीफायर, कीमत 10 हजार से भी कम

एक नज़र में : दिल्ली-NCR की हवा फिर से बिगड़ने लगी है, और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के 21 अक्टूबर के बुलेटिन के अनुसार दिल्ली का AQI 245 पर पहुंच गया है, जो “खराब” श्रेणी में आता है। इसी दिन नोएडा का AQI 249 और ग्रेटर नोएडा का 280 दर्ज हुआ, यानी आसपास के …

ImageLG Velvet 4G : हैंड्स ऑन

LG द्वारा पेश किये गये ड्यूल डिस्प्ले सेकंड जेन डिवाइसें LG Wing और LG Velvet अब इंडिया में भी बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी के LG Velvet में भी आपको सेकेंडरी स्क्रीन का सपोर्ट मिलता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन की सेल शुरू हुई है तो आप फोन को 36,990 रुपए की कीमत में …

ImageLG Valvet स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट और 48MP कैमरा सेंसर के साथ हुआ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

LG ने काफी दिनों से चर्चा में ने हुए LG Valvet स्मार्टफोन को नए डिजाईन के साथ आज लांच कर दिया है। कंपनी काफी दिनों से डिवाइस को टीज़ कर रही थी और इसको G-सीरीज का एक विकल्प भी कहा जा रहा है। लेकिन फ्लैगशिप G सीरीज की जगह यह एक मिड रेंज सीरीज होगी। फोन …

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

Imagerealme C100i vs Lava Virat V1 5G: ₹15,000 में 4G की बड़ी बैटरी या 5G और दोगुनी स्टोरेज?

realme C100i vs Lava Virat V1 5G: जहाँ एक तरफ मेमोरी चिप्स की मांग के चलते फोनों की कीमत बढ़ती जा रही है, वहीँ दूसरी तरफ अब भी ₹15,000 के बजट में आपको 5G फोन मिल रहे हैं। हाल ही में Lava Virat V1 5G लॉन्च हुआ है, जिसकी शुरूआती कीमत 14,499 रुपए है। इसका …

Discuss

Be the first to leave a comment.