LG Velvet 4G : हैंड्स ऑन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

LG द्वारा पेश किये गये ड्यूल डिस्प्ले सेकंड जेन डिवाइसें LG Wing और LG Velvet अब इंडिया में भी बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी के LG Velvet में भी आपको सेकेंडरी स्क्रीन का सपोर्ट मिलता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन की सेल शुरू हुई है तो आप फोन को 36,990 रुपए की कीमत में खरीद सकते है जबकि ड्यूल स्क्रीन कवर कॉम्बो के साथ आपको यह 49,990 रुपए में उपलब्ध होगी।

LG Velvet में आपको सिनेमेटिक HDR डिस्प्ले, बेहतर स्टीरियो स्पीकर्स, IP68 रेजिस्टेंस, लेकिन प्रोसेसर के तौर पर यहाँ स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट ही देखने को मिलती है। ड्यूल स्क्रीन के साथ आप बेहतर तरीके मल्टी-टास्किंग कर सकते है। हाल ही में LG G8x Thinq को इस्तेमाल करने के बद्द हम LG Velvet को लेकर काफी उत्साहित थे।

तो चलिए LG Velvet के डिटेल्ड रिव्यु पर नज़र डालते है और सभी सवालों के जवाब ढूंढते है:

LG Velvet की कीमत और उपलब्धता

मॉडल LG Velvet
डिस्प्ले 6.8-इंच POLED, 20.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो & 2460×1080 FHD+
प्रोसेसर 10nm स्नैपड्रैगन 845 ओक्टा कोर
मेमोरी 6GB+ 128GB UFS 2.1, डेडिकेटेड कार्ड स्लॉट
बैटरी 4,300mAh, 15W फ़ास्ट चार्जिंग, 8W वायरलेस चार्जिंग
रियर कैमरा 48MP + 8MP अल्ट्रा-वाइड + 5MP डेप्थ सेंसर
फ्रंट कैमरा 16MP, 1080p@30fps
अन्य फीचर 3.5mm हैडफ़ोन जैक, USB टाइप-C पोर्ट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP68 वाटर एंड डस्ट रेजिस्टेंस
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10 आधारित कस्टम स्किन
कीमत  36,990 रुपए / 49,990 रुपए

LG Velvet: बॉक्स कंटेंट

  • LG Velvet हैण्डसेट
  • ड्यूल स्क्रीन कवर
  • मैग्नेटिक चार्जिंग पिन कनेक्टर
  • 18W चार्जिंग एडाप्टर
  • USB C केबल
  • सिम एजेक्टर टूल
  • डॉक्यूमेंटेशन

LG Velvet हैंड्स ऑन: डिजाईन एंड बिल्ड

LG ने यहाँ पर आपको Velvet के साथ के नया डिजाईन पेश किया है और यह आज के नए फ्लैगशिप फ़ोनों के जैसा दिखाई देता है। डिवाइस काफी स्लिम, लाइट और इस्तेमाल में आरामदायक है।

वैसे फोन में दिए गये कर्व एज डिस्प्ले और कर्व ग्लास बैक इस साल के फ्लैगशिप फ़ोनों में एक आम बात है लेकिन 40,000 हज़ार रुपए से कम कीमत में यह उतना भी नार्मल नहीं है। कुल मिलाकर बात यह है की Velvet देखने में काफी आकर्षक नज़र आता है और साथ में आपको प्रीमियम फील भी मिलती है।

ग्लास बैक पर आसानी से उंगलियों के निशान लग जाते है तो आपको एक कवर का इस्तेमाल करना काफी जरूरी हो जाता है। एल्युमीनियम का साइड फ्रेम इसको प्रीमियम फील देता है, साथ ही डिवाइस IP68 सर्टिफाइड है।

LG ने फोन में P-LED डिस्प्ले 20.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ इस्तेमाल की है। यह रेश्यो थिएटर में भी इस्तेमाल किया जाता है जिस वजह से यह उतना भी बड़ा नहीं लगता है। डिस्प्ले पर आपको ड्राप नौच देखने को मिलता है जो आज के ट्रेंड को देखते हुए थोडा पुराना लगता है।

कवर डिस्प्ले इस्तेमाल करने पर आपको यहाँ भी दो डिस्प्ले को मिलती है लेकिन डिवाइस का वजन भी बढ़ जाता है और यह काफी भारी महसूस होती है। तो अगर आप ड्यूल स्क्रीन फीचर का इस्तेमाल नहीं करते है तो यह कवर आपके लिए जरा भी फायदेमंद नहीं रहता है।

LG Velvet रिव्यु: बैटरी एंड ऑडियो

फोन में दी गयी 4,300mAh की बड़ी बैटरी आसानी से एक दिन का बैकअप दे सकती है। हमको डिवाइस पर आराम से 7 घंटे का स्क्रीन ऑन टाइम मिलता है जो काफी अच्छा है।

यहाँ यह ध्यान देने वाली बात है की फोन में आपको स्नैपड्रैगन 85 चिपसेट देखने को मिलती है जो थोडा पुरानी है और इसी वजह से G8x Thinq की 4,000mAh की बैटरी भी आपको इतना ही बैकअप देती है।

कुल मिलाकर इस प्राइस में मिलने वाले अन्य ऑप्शनों से यहाँ बैटरी बैकअप थोडा कम है लेकिन एक दिन का बैटरी बैकअप आसानी से एवरेज से बेहतर कहा जा सकता है। लेकिन 15W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट आपको एक कमी ही लगेगा क्योकि 65W फ़ास्ट चरिंग को इस्तेमाल करने के बाद यह 15W चार्जिंग काफी कम नज़र आता है।

LG Velvet फर्स्ट इम्प्रैशन

LG ने LG Velvet के साथ स्पेसिफिकेशन फ्लैगशिप ग्रेड के तो भले ही ना दिए हो लेकिन डिवाइस परफॉरमेंस में बेहतर कही जा सकती है। फोन का डिजाईन काफी प्रीमियम है और साथ में दिए गये स्टीरियो स्पीकर काफी अच्छा ऑडियो आउटपुट देते है। इसके अलावा LG ने LG G8x Thinq में मिलने वाले ड्यूल स्क्रीन एक्सपीरियंस में और भी सुधार करते हुए अच्छा यूजर एक्सपिरेंस देने पर काफी ध्यान दिया है।

अगर कमी देखे तो प्राइस के हिसाब से यहाँ बेहतर फ़ास्ट चार्जिंग, हाई रिफ्रेश रेट और स्नैपड्रैगन 845 से बेहतर चिपसेट की तो उम्मीद की ही जा सकती है।

ड्यूल स्क्रीन वरिएन्त का प्राइस टैग थोडा ज्यादा महसूस होता है लेकिन अगर आप फोल्डेबल डिवाइसों या Surfac Duo को देखते है तो यह काफी किफायती भी नज़र आता है। 36,990 रुपए के साथ सिंगल स्क्रीन LG Velvet काफी आसरदार मॉडल साबित होता है। यह आपको मिड-रेंज प्राइस के साथ आपको एक अच्छे विकल्प के तौर पर मार्किट में दिखाई देता है।

Related Articles

ImageMaruti की कारें फिर महंगी हुईं, अब Baleno पर ₹30,000 तक बढ़े दाम, जानें कौन सी कार कितनी महंगी हुई

एक नज़र में: Maruti ने अपनी कारों के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए हैं, और नई कीमतें शोरूम तक पहुँच भी चुकी हैं। जून के बाद ये कंपनी की दूसरी बढ़ोतरी है, और वजह कंपनी ने अपनी फाइलिंग में लगातार बढ़ती इनपुट लागत और कमोडिटी की महंगाई बताई है। लेकिन आपके लिए अच्छी बात …

ImageLG VELVET इंडिया में हुआ 36,990 रुपए की कीमत में प्री-आर्डर के लिए उपलब्ध

LG ने अपने यूनिक डिजाईन वाले LG Valvet स्मार्टफोन को मई महीने में लांच किया था। अब ऑफलाइन रिटेलर ने डिवाइस के प्री आर्डर के जुडी इमेज को पोस्ट किया है जिसके हिसाब से डिवाइस को 36,990 की कीमत पर उपलब्ध करवाया जायेगा। यदि आप ड्यूल स्क्रीन एक्सेसरी को खरीदते है तो यह डिवाइस 49,990 …

ImageLG Velvet का 4G मॉडल होगा स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ जल्द ही लांच, गीकबेंच पर लिस्टिंग आई सामने

LG ने हाल ही में LG Velvet नाम से स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट के साथ अपना एक नए आकर्षक डिजाईन वाला स्मार्टफोन लांच किया था। यह स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसके बाद आज एक ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार LG जल्द ही LGVelvet का 4G वरिएन्त भी लांच करने की योजना बना रहा है जिसके …

ImageSamsung Galaxy Z Fold8 हैंड्स-ऑन रिव्यू: Fold को मिला एक नया आकार

Samsung ने वो कर दिखाया है जो उसने Galaxy फोल्डेबल्स के सात साल के सफर में कभी नहीं किया था, यानी एक ऐसा बुक-स्टाइल फोन लॉन्च किया है जो अब बुक-स्टाइल जैसा दिखता ही नहीं। लंदन में हुए Unpacked इवेंट में कंपनी ने तीन नए फोल्डेबल पेश किए, Galaxy Z Fold8 Ultra (हैंड्स-ऑन रिव्यू पढ़ें), …

ImageSamsung Galaxy Z Flip8 हैंड्स-ऑन रिव्यू: पतला, हल्का और ज़्यादा पॉलिश्ड Flip

Samsung ने अपने जुलाई वाले Galaxy Unpacked इवेंट में, जो इस बार लंदन में हुआ, Galaxy Z Flip8 को Galaxy Z Fold8 और नए Galaxy Z Fold8 Ultra के साथ पेश किया। इस पूरे लॉन्च में सबसे ज़्यादा सुर्खियां नए सिरे से डिज़ाइन किए गए Fold8 लाइनअप ने बटोरीं। ऐसे में Z Flip8 की भूमिका …

Discuss

Be the first to leave a comment.