LG Valvet स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट और 48MP कैमरा सेंसर के साथ हुआ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

LG ने काफी दिनों से चर्चा में ने हुए LG Valvet स्मार्टफोन को नए डिजाईन के साथ आज लांच कर दिया है। कंपनी काफी दिनों से डिवाइस को टीज़ कर रही थी और इसको G-सीरीज का एक विकल्प भी कहा जा रहा है। लेकिन फ्लैगशिप G सीरीज की जगह यह एक मिड रेंज सीरीज होगी। फोन को स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट के साथ पेश किया गया है।

LG Velvet के फीचर

सामने की तरफ फोन में आपको 6.8-इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले दोनों किनारों पर कर्व के साथ दी गयी है। डिस्प्ले के ठीक बीच में U-शेप नौच मिलती है जिसमे 16MP का सेल्फी कैमरा भी आता है।

फोन को पलट कर देखें तो यहाँ पर वाटर-ड्राप कैमरा सेटअप दिखाई देता है। इस कैमरा सेटअप में आपको 48MP का प्राइमरी सेंसर के साथ 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 5MP का डेप्थ सेंसर भी दिए गये है।

आंतरिक रूप से फोन में आपको स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है जो 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के ऑप्शन के साथ मार्किट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए इसमें 1TB माइक्रो SD कार्ड सपोर्ट भी दिया है। LG Valvet आपको एंड्राइड 10 आधारित कस्टम UI पर रन करता हुआ मिलेगा।

पॉवर के लिए फोन में आपको 4,300mAh की बड़ी बैटरी तो दी गयी है लेकिन चार्जिंग सिर्फ 10W की मिलती है। इसी को देखते हुए कहा जा सकता है की डिवाइस एक मिड रेंज सेगमेंट में पेश किया गया है।

इसके अलावा फोन में आपको स्टाइलस, ASMR रिकॉर्डिंग, IP68 रेटिंग, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, USB टाइप C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर भी देखने को मिलते है।

LG Velvet की कीमत और उपलब्धता

कंपनी ने डिवाइस को साउथ कोरिया में KRW 899,800 की कीमत में पेश किया है। कलर की जहाँ तक बात है आपको यहाँ Aurora White, Aurora Gray, AUrora Green और Illusion Sunset के ऑप्शन दिए गये है।

LG Velvet की स्पेसिफिकेशन

मॉडल LG Velvet
डिस्प्ले 6.8-इंच POLED पैनल, 20.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो, 2460×1080 FHD+ रेज़ोलुशन
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 765G
मेमोरी 8GB+ 128GB UFS 2.1, 1TB तक बढ़ा सकते है
बैटरी 4,300mAh, 10W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट
रियर कैमरा 48MP + 8MP अल्ट्रा-वाइड +5MP डेप्थ सेंसर
फ्रंट कैमरा 16MP
अन्य फीचर 3.5mm हैडफ़ोन जैक, USB टाइप C पोर्ट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, वौइस् आउट फोकस, IP68 वाटर एंड डस्ट रेजिस्टेंस
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10 आधारित LG कस्टम स्किन

Related Articles

ImageRedmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: बड़ी स्क्रीन या बड़ी बैटरी, 21 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Redmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G पेश किया है, जो Redmi 17 5G के बाद इस सीरीज़ का दूसरा और उससे सस्ता फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है 6.9-इंच की 120Hz स्क्रीन, जिसे कंपनी ने सिर्फ 7.99mm पतली बॉडी में फिट किया है, लेकिन …

ImageLG Velvet के नाम से 15 मई को लॉन्च हो सकता है कंपनी का अगला स्मार्टफोन

LG मोबाइल डिवीज़न काफी समय से एक आकर्षक स्मार्टफोन को लांच करने के लिए काम कर रही है। फरवरी महीने में V60 ThinQ को लांच करनेबाद भी कंपनी को उतना अधिक फायदा नहीं हुआ जितनी उम्मीद की गयी थी। इसके बाद खबर आई की कंपनी अपनी फ्लैगशिप G-सीरीज को भी किसी अन्य सीरीज से …

Imageसाल 2020 में उपलब्ध स्नैपड्रैगन 765 और स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट वाले बेहतरीन स्मार्टफोन

क्वालकॉम ने अपनी Tech Summit के तहत अपकमिंग चिपसेट को पेश किया है जिसमे मिड-रेंज चिपसेट यानि 765 और 765G को इंटीग्रेटेड 5G मॉडेम के साथ शामिल की गयी है। इसके अलावा इसी इवेंट में X55 5G मॉडेम के साथ (एक्सटर्नल) स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट को भी पेश किया गया है। टेलिकॉम सेक्टर में 5G कनेक्टिविटी …

ImageVivo Z6 5G हुआ स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट और 48MP क्वैड कैमरा के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

विवो ने अपने नेक्स्ट 5G स्मार्टफोन Vivo Z6 5G को चीन में लांच कर दिया गया है। फोन को चीन में स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट, 48MP प्राइमरी सेंसर वाला क्वैड कैमरा सेटअप, और 44W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बड़ी बैटरी जैसे आकर्षक फीचर किफायती कीमत के साथ बाज़ार में उतारा गया है तो चलिए …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

Discuss

Be the first to leave a comment.