LG Style 3 स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट और 48MP कैमरा सेटअप के साथ हुआ लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी LG ने जापान की मार्केट में अपने नए फोन Style 3 को लॉन्च कर दिया है। Style नाम होने के की वजह से इसको आप स्टाइलस सीरीज से ना जोड़ लेना, यहाँ पर आपको कोई स्टाइलस नहीं दिया गया है। डिवाइस एक मिड-रेंज प्राइस सेगमेंट में 48MP प्राइमरी सेंसर और SD845 चिपसेट के साथ पेश की गयी है।

तो चलिए नज़र डालते है फोन की स्पेसिफिकेशन पर:

LG Style 3 की कीमत और उपलब्धता

एलजी स्टाइल 3 की कीमत को लेकर कंपनी ने फिलहाल पर्दा नहीं उठाया है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही डिवाइस की कीमत के बारे में जानकारी देगी। वहीं, उपलब्धता की जानकारी भी अभी तक सामने नहीं आई है।

LG Style 3 के फीचर

अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.1-इंच का QHD+ (1,440×3,120 पिक्सल) OLED डिसप्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5: 9 है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। फोन में 4GB रैम के साथ 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसको 512GB तक बढ़ा  सकते है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 48MP का प्राइमरी सेंसर और f/2.2 अपर्चर के साथ 5MP का सेकेंडरी सेंसर है। इसके अलावा, फोन के फ्रंट में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 8MP का कैमरा है।

फोन में कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G VoLTE, USB टाइप-C, 3.5mm ऑडियो जैक, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, और GPS?A-GPS, NFC है। वहीं, फोन में पावर बैकअप के लिए 3,500mAh बैटरी दी गई है। इतना ही नहीं फोन एंड्राइड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।

LG Style3 की प्राइस और स्पेसिफिकेशन

मॉडल LG Style3
डिस्प्ले 6.1-इंच, 3120 x 1440, 19.5:9, QHD+ OLED स्क्रीन
चिपसेट स्नैपड्रैगन 845
माप और वजन 153.2 x 71.9 x 7.9mm, 162 ग्राम
रियर कैमरा 48MP + 5MP
फ्रंट कैमरा 8MP, f/2.0
रैम और स्टोरेज 4GB + 64GB
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10 आधारित
बैटरी 3500mAh
अन्य फिंगरप्रिंट सेंसर, डेडिकेटेड AI बटन, वाटर एंड डीएसटी रेसिस्टेंट, MIL-STD 810G सर्टिफाइड
कीमत

Related Articles

ImageApple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और Pro Max, मिलेगा 2nm A20 Pro चिप और बदलने वाला अपर्चर

Apple ने अपने “Surprise and Shine” इवेंट में आखिरकार iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर दिए हैं। डिज़ाइन के मामले में ये दोनों फोन पिछले साल के iPhone 17 Pro के काफी करीब ही रहे हैं। लेकिन कैमरा, चिपसेट, कूलिंग सिस्टम, कनेक्टिविटी, बैटरी और सॉफ्टवेयर, इन सभी में कंपनी ने इस …

ImageLG Valvet स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट और 48MP कैमरा सेंसर के साथ हुआ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

LG ने काफी दिनों से चर्चा में ने हुए LG Valvet स्मार्टफोन को नए डिजाईन के साथ आज लांच कर दिया है। कंपनी काफी दिनों से डिवाइस को टीज़ कर रही थी और इसको G-सीरीज का एक विकल्प भी कहा जा रहा है। लेकिन फ्लैगशिप G सीरीज की जगह यह एक मिड रेंज सीरीज होगी। फोन …

ImageLG Wing हुआ 6.8 इंच OLED ड्यूल डिस्प्ले के साथ लांच

LG ने आज अपने काफी दिनों से चर्चा में बने T शेप स्मार्टफोन LG Wing को पेश कर दिया है। डिवाइस को वर्चुअल ग्लोबल इवेंट के जरिये लांच कर दिया है। अभी के लिए डिवाइस को सिर्फ साउथ कोरिया में ही पेश किया है। फोन में आपको रोटेटिंग ड्यूल डिस्प्ले के साथ 64MP प्राइमरी सेंसर …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

ImageVivo Z6 5G हुआ स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट और 48MP क्वैड कैमरा के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

विवो ने अपने नेक्स्ट 5G स्मार्टफोन Vivo Z6 5G को चीन में लांच कर दिया गया है। फोन को चीन में स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट, 48MP प्राइमरी सेंसर वाला क्वैड कैमरा सेटअप, और 44W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बड़ी बैटरी जैसे आकर्षक फीचर किफायती कीमत के साथ बाज़ार में उतारा गया है तो चलिए …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products