Indian Mobile World Congress के पहले दिन ही लॉन्च हुए LG K3 (2017), K4 (2017); जानिये इन फोनों के बारे में

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

प्रथम भारतीय मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस(Indian Mobile World Congress) के पहले दिन ही, मशहूर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी LG ने भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन LG K3 (2017) और K4 (2017) पेश किए हैं। ये दोनों फोन LG K8 और LG K10 के संस्करणों में शामिल होंगे, जो कि बजट स्मार्टफोन श्रेणी के स्मार्टफोन हैं। K3 और K4 दोनों ही स्मार्टफोनों को 2017 की शुरुआत में consumer electronics show में प्रदर्शित किया गया था, लेकिन उस समय LG ने अपने मूल्य निर्धारण और उपलब्धता के विवरण की घोषणा नहीं की थी।

इसके अलावा पढ़ें: 13MP Dual-Rear कैमरा के साथ लांच हुआ 10.or G (Tenor G), जानिए इसकी कीमत और लॉन्च ऑफर

LG K4 (2017) और K3 (2017) की विशेषताएं

LG K4 (2017) 5 इंच की 196 PPI पिक्सेल घनत्व वाली FWVGA (480×854 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आता है। LG ने इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 चिपसेट दिया है, जिसमें 1GB LPDDR3 रैम और 8GB इनबिल्ट स्टोरेज है। फोन में एक समर्पित माइक्रोSD कार्ड स्लॉट है जिसके द्वारा स्टोरेज को 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।

फोन में फ्रंट और रियर दोनों तरफ 5MP के कैमरे दिए गए हैं। फोन में 2500mAh रिमूवेबल बैटरी मौजूद है और यह एंड्रॉइड 6.0.1 मार्शमॉलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन 4G LTE, 3G, GPRS/ EDGE, Wi-Fi 802.11 b, g, n, Bluetooth 4.1 और Micro-USB कनेक्टिविटी विकल्पों के साथ आता है। LG ने K4 को दो रंगों Titan और Black में पेश किया है।

इसके अलावा पढ़ें: एक साल की स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी के साथ आ रहे हैं TECHNO i-Series के स्मार्टफोन; जानिये और क्या ख़ास है इन फोनों में

वहीं दूसरी ओर LG K3 (2017), FWVGA 480×854 पिक्सल रिजोल्यूशन वाली 4.5 इंच IPS डिस्प्ले के साथ आता है। K4 (2017) की तरह इसमें भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर दिया गया है। LG का यह फोन 1 GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

फोन में माइक्रो SD कार्ड स्लॉट मौजूद है जिसके माध्यम से मेमोरी को 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में LED फ्लैश के साथ 5 MP का रियर कैमरा है साथ ही 2MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 4G LTE, 3G, GPRS/ EDGE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, Bluetooth 4.1, GPS, और Micro-USB आदि फोन के कनेक्टिविटी विकल्पों में शामिल हैं। LG K3 (2017) में 2100 mAh रिमूवेबल बैटरी दी गयी है और यह Metallic Titan के साथ Pink Gold रंग विकल्पों में उपलब्ध होगा।

इसके अलावा पढ़ें: Lenovo K8 हुआ भारत में लॉन्च; 5.2 इंच HD डिस्प्ले और 4,000mAh बैटरी के साथ, और क्या है इस फोन में ख़ास? आइये जानें

Related Articles

ImagePhilips S7221 5G भारत में लॉन्च, अब ₹21,000 से कम में मिलेगा 64MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन

Philips ने भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन Philips S7221 5G लॉन्च कर दिया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹20,499 रखी गयी है। लॉन्च से पहले Amazon पर इसी 6GB वैरिएंट की लिस्टिंग ₹21,499 की कीमत पर लाइव थी, यानी कंपनी ने इसे ₹1,000 नीचे उतारा है। मेमोरी चिप्स के महंगे होने के चलते जहाँ …

ImageLG Velvet के टीज़र से लांच डेट का हुआ खुलासा, 7 मई को होगा क्वैड कैमरा के साथ लांच

हल ही में LG के अपकमिंग मिड-रेंज स्मार्टफोन से जुडी जानकरी सामने आई थी जिसमे फोन के डिजाईन को लेकर काफी चर्चा हुई थी। फोन के डिजाईन को लेकर इन्ते उत्साह के बाद आज कंपनी ने अपने यूट्यूब पेज पर डिवाइस को टीज़ किया है जिसके फोन काफी आकर्षक नज़र आ रहा है। नयी विडियो …

ImageLG Style 3 स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट और 48MP कैमरा सेटअप के साथ हुआ लांच

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी LG ने जापान की मार्केट में अपने नए फोन Style 3 को लॉन्च कर दिया है। Style नाम होने के की वजह से इसको आप स्टाइलस सीरीज से ना जोड़ लेना, यहाँ पर आपको कोई स्टाइलस नहीं दिया गया है। डिवाइस एक मिड-रेंज प्राइस सेगमेंट में 48MP प्राइमरी सेंसर और SD845 …

Imageनई Bajaj Pulsar 125: 12 अगस्त के लॉन्च से पहले शोरूम में दिखी 125 बता रही है क्या-क्या बदलेगा

नयी Bajaj Pulsar 125 आधिकारिक लॉन्च से पहले ही डीलरशिप तक पहुंच गई है, और तस्वीरों से साफ है कि ये कोई फेसलिफ्ट नहीं है। कंपनी ने 30 जुलाई को पहला टीज़र जारी करते हुए लॉन्च के लिए 12 अगस्त की तारीख तय कर दी है। ऊपर से पहचान वही Pulsar वाली है, त्रिकोणीय हेडलाइट …

ImagePixel 11 सीरीज़ लॉन्च से पहले पूरी लीक: दाम बढ़ेंगे और Pro में कटौती भी, वजह Google ने खुद बता दी

Google की Pixel 11 सीरीज़ के लॉन्च में नौ दिन बचे हैं, और इवेंट से पहले लीक होने के लिए शायद ही कुछ बाकी रह गया है। Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold, चारों की स्पेसिफिकेशन शीट और कीमतें बाहर आ चुकी हैं। शुरुआत भी खुद Google …

Discuss

Be the first to leave a comment.