क्या आपने किया Threads पर 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन?, नहीं किया तो जान लें यहां

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में Meta ने Twitter किलर के रूप में अपना नया सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म Threads लॉन्च किया था। नए प्लैटफॉर्म को लॉन्च करने के कुछ ही मिनटों के भीतर इसको बड़ी संख्या में लोगों ने डाउनलोड करना शुरू कर दिया। अब इसके यूजर काफी बड़ी संख्या में पहुंच चुके हैं। असल में, शुरू से ही इसे Twitter किलर के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि एलन मस्क द्वारा किए गए अप्रत्याशित बदलाव ज्यादातर लोगों को पसंद नहीं आए और बहुतों ने खुद को Twitter से Threads पर स्विच कर लिया।

ये पढ़ें : Flipkart Big Saving Days: इन स्मार्टफोनों पर मिलेंगे सबसे आकर्षक ऑफर

अब अगर आप Threads को इस्तेमाल करते हैं और अपने सोशल मीडिया एकाउंट को सुरक्षित बनाए रखना चाहते हैं, ताकि उसमें किसी तरह की सेंध ना लगाई जा सके तो आपको 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जरूर करना चाहिए। अगर आप इसके बारे में नहीं जानते हैं तो हम बताते हैं कि कैसे Threads पर 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को इनेबल किया जाए।

2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के तीन तरीके

Instagram के साथ लिंक करके

सबसे पहले यूज़र को Threads डाउनलोड करके अपने Instagram एकाउंट को उसके साथ लिंक करना होगा। दरअसल, Threads एक पहचानकर्ता के रूप में Instagram का इस्तेमाल करता है। यह ऑथेंटिकेशन ऐप एक कोड जनरेट करेगा, जिसकी यूजर को लॉगिन करते समय जरूरत पड़ेगी। ये कोड कुछ सेकेंड के भीतर बदल जाता है।

SMS के जरिए

ऑथेंटिकेशन का दूसरा तरीका SMS के जरिए है। यूज़र को SMS के जरिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक कोड मिलेगा, जिसे लॉग-इन करते समय डालना होगा।

WhatsApp के जरिए

तीसरा तरीका WhatsApp है, जिसके जरिए यूजर ऑथेंटिकेशन कर सकते हैं। इसके लिए यूजर को ऐप के टेक्सट मेसेज को इनेबल करने की जरूरत होगी।

Threads पर 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को इनेबल करने का तरीका

  • सबसे पहले Threads ऐप खोलें और प्रोफाइल पर जाएं।
  • टॉप पर दाएं कोने पर दो लाइनों पर टैप करें।
  • फिर एकाउंट चुनें और और सिक्योरिटी पर टैप करें, जो आपको मेटा एकाउंट सेंटर में ले जाएगा।
  • 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन पर टैप करें और फिर अपने Instagram एकाउंट का चयन करें।
  • इसके बाद ऑथेंटिकेशन आपको किस तरह करना है, इसका विकल्प चुन लें।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImageTwitter के टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के लिए यूज़र्स को देने होंगे पैसे, ब्लू टिक सब्सक्राइबर्स को मिलती रहेगी फ्री सुविधा

Elon Musk के हाथों में Twitter की कमान आने के बाद इसके नीति-नियमों में बदलाव जारी है। ब्लू टिक सर्विस की लॉन्चिंग के बाद अब ट्विटर ने घोषणा की है, कि अब टेक्स्ट मैसेज के जरिए किए जाने वाले टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के लिए भी यूज़र्स को पैसे देने होंगे। कंपनी ने बताया कि 20 मार्च से …

ImageThreads: Mark Zuckerberg का Twitter किलर भारत में लॉन्च, ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल

Elon Musk के Twitter प्रतियोगी के रूप में Facebook के मार्क जुकरबर्ग ने अपना नया Threads लॉन्च कर दिया। इसे अमेरिका (बुधवार, शाम 7 बजे) में सबसे पहले लॉन्च किया गया था। इसके बाद भारत (6 जुलाई) में भी इसे लॉन्च कर दिया गया। इसका इंटरफेस Twitter से काफी मिलता-जुलता है। Threads को यूजर फ्री …

Imageगाड़ी का चालान ऑनलाइन कैसे चेक करें, घर बैठे 2 मिनट में पता करें कोई pending चालान तो नहीं

कई बार ऐसा होता है कि सड़क पर रेड लाइट या स्पीड कैमरा वाला चालान कट जाता है और हमें पता ही नहीं चलता। कभी मैसेज नहीं आता, तो कभी आया हुआ SMS कहीं दब जाता है। और अगर आपने हाल ही में कोई सेकंड-हैंड गाड़ी खरीदी है, तो ये जान लेना और भी ज़रूरी …

ImageUPI पर 15 अक्टूबर से नया चार्ज, आपके पैसे पर क्या असर? ये ज़रूरी बातें जान लीजिए

NPCI ने UPI पर लगने वाले शुल्क की दर आख़िरकार तय कर दी है, और 15 अक्टूबर से दुकानों पर ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर 0.4% MDR लगेगा। 2020 में UPI मुफ्त किए जाने के बाद ये पहला मौका है जब इस पर कोई शुल्क तय हुआ है। अगस्त में राष्ट्रपति की मंज़ूरी से …

Discuss

Be the first to leave a comment.