Lenovo Z5 हो सकता है 4TB स्टोरेज के साथ 5 जून को चीन में लांच; इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और बेज़ेल-लेस डिजाईन होगा मुख्य आकर्षण

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Lenovo ने अपने नए फ्लैगशिप फोन Z5 के कई टीज़र पेश करने के बाद आज अपने इस बेज़ेल-लेस फोन की लांच डेट का खुलासा कर दिया है। Lenovo Z5 5 जून को चीन में लांच किया जा सकता है। कंपनी के वाईस प्रेसिडेंट में चीनी सोशल साईट Weibo पर लांच डिटेल्स को साझा किया है।

Chang Cheng ने इस से पहले भी फोन की Weibo पर झलक दिखाई थी जहाँ पर फोन की लांच डेट पहले 14 जून बताई गयी थी लेकिन कंपनी फोन को जल्द लांच करने की पूरी तैयारी कर चुकी है। हाल ही में फ़ोन का स्केच भी लीक हुआ था जिस से सुनिश्चित हुआ की डिवाइस में 95% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो  होगा लेकिन नौच नहीं दिया जायेगा।

Lenovo Z5  के फीचर (आपेक्षित)

टीज़र के अनुसार तो फोन में 95% स्क्रीन-टू-बॉडीयुक्त बिना नौच वाली डिस्प्ले दी सकती है जिसके पैनल साइज़ के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। प्रोसेसर के रूप में यहाँ पर, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ 6GB या 8GB रैम का विकल्प दिया जा सकता है। Mr. Cheng के अनुसार फोन में सामान्य इंटरनल स्टोरेज (256GB) से 16 गुना ज्यादा (4TB) स्टोरेज दी जा सकती है यहाँ यह उम्मीद की जा सकती है 2TB इंटरनल स्टोरेज के साथ-साथ 2TB तक का माइक्रोSD कार्ड सपोर्ट वाला SD कार्ड स्लॉट दिया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए यह तो सुनिश्चित है की पीछे की तरफ AI आधारित ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जायेगा जिसके सेंसर से जुडी अभी कोई साफ़ जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। यहाँ सेल्फी कैमरा ध्यान देने वाली चीज़ है क्योकि सामने की तरफ आपको सेल्फी कैमरा नहीं दिखाई देता है तो क्या यहाँ पर Vivo Apex की ही तरह कोई नयी जगह पर सेल्फी कैमरा दिया होगा जो शायद आकर्षक साबित हो सकता है।

यह पर कंपनी ने दावा किया है फोन में आपको 45 दिन का बैटरी बैकअप मिलेगा तथा 0% बैटरी होने पर भी यह लगभग 30 मिनट का टॉकटाइम देने में सक्षम है। कुछ दिन पहले लीक हुए कैमरा सैंपल भी काफी आकर्षक लगते है लेकिन सबसे बेस्ट नहीं है।

मिस्टर Cheng ने दावा किया है की कंपनी Z5 के माध्यम से 4 नयी टेक्नोलॉजी और 18 नए पेटेंटेड टेक को पेश करेगा जो यूजर के लिए बहुत ही आकर्षक और हैरान करने वाला अनुभव होगा।

Lenovo Z5 की उपलब्धता

पोस्टर में 5 जून डेट दिखाई गयी है जिसका सीधा मलतब है की कंपनी 5 जून को यह फोन चीन के बीजिंग शहर में लांच किया जा सकता है। फ़ोन प्रीमियम स्मार्टफोन के रूप में पेश किया जायेगा इसलिए डिवाइस की कीमत थोडा आधिक ही रहेगी। फोन से जुडी सभी स्पेसिफिकेशन और कीमत लांच के दिन ही सामने आयेंगे इसलिए अपडेट के लिए बने रहिये साथ!!

Related Articles

Imageफेस्टिव सीज़न डिस्काउंट में सस्ता Smart TV ले रहे हैं? ₹8,000 का ‘QLED’ और ₹30 हज़ार वाले Samsung का पूरा सच

एक नज़र में : दिवाली सेल में सस्ता Smart TV ढूंढ रहे लोगों को Amazon पर ₹7,699 का एक 32 इंच TV दिख रहा है, जिसकी लिस्टिंग इमेज पर बड़े अक्षरों में QLED लिखा है। लेकिन अलग से स्ट्रीमिंग स्टिक लगाए बिना आप इस पर YouTube भी नहीं चला पाएंगे, क्योंकि इसकी लिस्टिंग में Wi-Fi …

ImageLenovo Z6 Pro के लांच से पहले स्पेसिफिकेशन आई सामने: कंपनी के वीपी ने की पुष्ठी

Lenovo Z6 Pro कल चीन में लांच होने के लिए पूरी तरह तैयार है। डिवाइस के लांच से एक दिन पहले ही Lenovo के वाईस प्रेसिडेंट Chang Cheng ने Z6 Pro से जुडी कुछ स्पेसिफिकेशन शेयर की है जो साफ़ करती है की यह एक फ्लैगशिप ग्रेड डिवाइस होगी। इसके अलावा Weibo पर आधिकारिक पेज पर …

ImageOppo Find X2 और Find X2 Pro होंगे 17 जून को इंडिया में लांच

चीनी स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो इंडिया में अपनी Find X2 सीरीज को लांच करने के लिए पूरी तरह तैयार है। टीज़र काफी समय पहले से ही सामने आ चुके है और आज कंपनी ने इस सीरीज की लांच डेट को भी शेयर कर दिया है। Oppo India ने Smartprix से एक पोस्टर शेयर किया है जिसमे …

ImageRamayana OTT Release: 5 नवंबर को थिएटर में आएगी रणबीर की रामायण, फोन पर देखने के लिए करना होगा इतना इंतज़ार

एक नज़र में : रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की Ramayana 5 नवंबर को सिनेमाघरों में आ रही है, और आज अमेरिका में इसकी रेटिंग के साथ इसकी लंबाई भी सामने आ गई है। IMAX की वेबसाइट के अनुसार ये फिल्म 3 घंटे 15 मिनट की है। लेकिन इसे फोन या TV पर देखने …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

Discuss

Be the first to leave a comment.