ये 2 धाकड़ फोन आज हुए लॉन्च, मिलेगा 7,000 से कम कीमत में आईफोन वाला फील

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारतीय कंपनी Lava ने भारत में अपने दो किफायती फोन Lava Bold N1 और Bold N1 Pro लॉन्च कर दिए हैं, जो दिखने में थोड़े थोड़े iPhone 16 और 16 Pro जैसे हैं। फोन को बड़े डिस्प्ले और 5009mAh की बड़ी बैटरी के साथ पेश किया गया है। आगे Lava Bold N1 सीरीज की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Jio vs Airtel: 500 से कम कीमत में कौन दे रहा बेहतर फायदें वाला प्लान

Lava Bold N1 सीरीज की कीमत

  • Bold N1 को Radiant Black और Sparkling Ivory रंगों में 5,999 रुपए की कीमत पर पेश किया गया है, और इसकी बिक्री 4 जून, 2025 दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
  • Bold N1 Pro को Titanium Gold और Stealth Black रंगों में 6799 रुपए की कीमत पर पेश किया गया है, और इसकी बिक्री 2 जून, 2025 दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

दोनों ही फोन बिक्री के लिए Amazon इकॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे, और इनके साथ कंपनी की फ्री होम सर्विस वाली सुविधा भी मिलेगी। Pro मॉडल पर 100 रुपए का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

Lava Bold N1 स्पेसिफिकेशंस

Lava Bold N1

इस फोन में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन UNISOC ऑक्टा कोर चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और इसमें 4GB LPDDR4X RAM और 64GB स्टोरेज मिलती है। फोन Go Edition के साथ Android 14 पर रन होता है।

बैक पैनल पर 13MP प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 5MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन 5000mAh बैटरी के साथ आता है, और 10W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें IP54 रेटिंग की सुरक्षा और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक जैसे फीचर्स मिल जाते हैं।

Lava Bold N1 Pro स्पेसिफिकेशंस

Lava Bold N1 Pro

ये फोन 6.67 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आता है, और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन UNISOC T606 ऑक्टा कोर चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और Android 14 पर रन होता है। इसमें आपको 4GB LPDDR4X RAM और 128GB स्टोरेज मिलेगी।

बैक पैनल पर 50MP AI ट्रिपल कैमरा दिया गया है, साथ ही फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 5000mAh बैटरी के साथ आता है, और 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें आपको इसमें IP54 रेटिंग की सुरक्षा और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक जैसे फीचर्स मिल जाते हैं।

ये पढ़ें: Razr 60: फ़ोन में है कई खामियां, क्या आपको खरीदना चाहिए?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

ImageAi+ ने लॉन्च किया Pulse 2 FE, 10 हजार से कम में 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा

फोन के नाम में FE दिखते ही अब तक दिमाग में बस यही बात आती थी कि ये किसी मॉडल का सस्ता वर्ज़न होगा। लेकिन Ai+ ने आज भारत में जो Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च किया है, उसकी कीमत ₹9,999 रखी गयी है। वहीँ मार्च में आया Ai+ Pulse 2 ₹7,499 की शुरूआती कीमत …

Image7,000mAh बैटरी अब 17 हज़ार से कम में, OnePlus ने लॉन्च किया N6 Lite

OnePlus ने भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और यही अब कंपनी की मौजूदा लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। ये फोन सिर्फ एक ही 4GB + 64GB वैरिएंट में आया है, जिसकी कीमत ₹16,999 रखी गयी है। यानी ये N6x से नीचे बैठता है, जो ₹20,999 से शुरू होता है। आप इसे …

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

Discuss

Be the first to leave a comment.