OnePlus Open के स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत तक की सारी लीक जानें यहां

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

इस साल OnePlus आखिरकार फोल्डेबल फोन की दुनिया में कदम रखने वाला है। कंपनी इसे हर तरह से एक फ्लैगशिप लेवल के फ़ोन के रूप में लॉन्च करना चाहती है और इसीलिए इसको लेकर कोई जल्दबाजी नहीं कर रही है। OnePlus Open नाम से आने वाले इस प्रीमियम फ्लैगशिप फोन के बारे में अब तक कई खबरें सामने आयीं हैं, लेकिन आज पहली बार इस फ़ोन की कीमतें लीक हुईं हैं। आइए जानते हैं OnePlus अपने पहले फोल्डेबल फोन को किस कीमत पर पेश कर सकता है और इसमें क्या स्पेसिफिकेशन मिलने वाले हैं।

ये पढ़ें: Free Fire की भारत में हो रही वापसी, 5 सितंबर को Google Play Store से कर सकेंगे डाउनलोड

कई संभावनाओं के बाद OnePlus Open नाम को ही तय माना जा रहा

2023 में कंपनी ने पहली बार OnePlus 11 लॉन्च इवेंट के दौरान OnePlus के फोल्डेबल फोन को टीज किया था। फिर फरवरी में MWC 2023 के दौरान कंपनी ने आगामी फोल्डेबल डिवाइस के लॉन्च की पुष्टि की। हालांकि, इसके नाम को लेकर शुरू से कंफ्यूजन था क्योंकि पहले इसे अनौपचारिक रूप से OnePlus Fold या OnePlus V Fold कहा जा रहा था। हालांकि, सारी चीजें तब बदल गईं, जब 6 जुलाई को इस डिवाइस को लेकर लगातार जानकारियां लीक करने वाले Max Jambor ने दावा किया कि इसको OnePlus Open कहा जाएगा।

इस साल की शुरुआत में EUIPO फाइलिंग में भी यह नाम दिखाई दिया था, जिसके अलावा Wing, Edge, Peak, और Prime लिस्टिंग के साथ भी यह नाम दिखा था। इसके बाद 26 जुलाई को एक ट्विटर (जो अब X नाम से पहचाना जाता है) पोस्ट के जरिए इस नाम की पुष्टि की गई। कंपनी ने ट्वीट किया, “जब अन्य लोग फोल्ड करते हैं तो हम खुलते हैं।” ऐसे में इसका नाम फिलहाल OnePlus Open ही मान लिया गया।

सितंबर के अंत या अक्टूबर के पहले हफ्ते लॉन्च हो सकता फोन

अब तक OnePlus Open की लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद लगाई जा रही है कि इस साल की दूसरी छमाही में इसे लॉन्च कर दिया जाएगा। Max Jambor ने 13 जुलाई को एक लीक में इस प्रीमियम डिवाइस के 26 अगस्त को लॉन्च की ओर इशारा किया था। वहीं, एक अन्य सूत्र ने इसी तिथि पर अपनी भी पुष्टि की थी। फिर भी हाल ही में आए एक लीक से पता चला कि OnePlus डिस्प्ले समस्याओं की वजह से लॉन्च में देरी कर रहा है। वहीं, एक अन्य जाने-माने टिपस्टर ने लीक दिया कि OPPO के Nokia के साथ चल रहे विवाद की वजह से OnePlus Open में देरी हो रही है।

अब माना जा रहा है कि यह फोल्डेबल फोन सितंबर के अंत या अक्टूबर की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, जिनमें भारत और अमेरिका जैसे बड़े बाज़ार भी शामिल हैं। संभावना जताई जा रही कि यूके में इसके लॉन्च रोस्टर में होने चाहिए। वहीं, जहां तक बाकी यूरोप का सवाल है तो Nokia के साथ कानूनी लड़ाई की वजह से OnePlus Open की उपलब्धता कई देशों में अलग-अलग समय पर हो सकती है।

संभावित डिज़ाइन

OnePlus Open फ्लिप फोन की तरह मुड़ेगा या खुलेगा नहीं। यह बुक स्टाइल में फोल्ड हो सकता है, जो अभी तक बताए गए लीक और रेंडर से काफी कुछ स्पष्ट है। कंपनी ने अब तक इस हैंडसेट के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया है, लेकिन परफॉर्मेंस के मामले में इसके बेहद स्मूद अनुभव होने का वादा किया गया है। टिपस्टर Steve Hemmerstoffer ने OnePlus Open के लिए रेंडर से लेकर पूरी स्पेसिफिकेशन शीट तक सबकुछ साझा कर दी है।

OnePlus के इस फ्लैगशिप फोन के सभी ऑल-ब्लैक रेंडर कई दिलचस्प डिज़ाइन विकल्पों की बजाए एक पतला फोल्डेबल फोन दर्शाते हैं। इसमें फ्लैट ऐज के साथ बैक साइड पर प्लास्टिक लेदर नज़र आ सकता है, जिससे इसे पकड़ने में आसानी होगी। डिवाइस के बैक साइड में एक बड़ा गोलाकार कैमरा कटआउट OnePlus 11 की याद दिलाता है। इसमें हैसलब्लेड ब्रांडिंग के साथ कुल तीन कैमरे हो सकते हैं। फोल्डेबल स्क्रीन के बाएं कोने में एक पंच-होल कटआउट और कवर डिस्प्ले के बीच में एक पंच-होल कटआउट भी हो सकता है।

हालांकि, Hemmerstoffer द्वारा साझा किए गए रेंडर पूरी तरह से सटीक नहीं लग रहे थे, जिसकी वजह से इन्हें वापस ले लिया गया था। इन रेंडर में फोन काफी कुछ Samsung Galaxy Z Fold 5 जैसा नज़र आ रहा था, जबकि नए रेंडर OPPO Find N2 की तरह दिखते हैं। दोनों कंपनियों के संबंध की वजह से यह रेंडर पुख्ता माने जा रहे हैं। टिपस्टर Max Jambor ने कहा कि डिवाइस हरे या काले रंग के विकल्प में उपलब्ध होगी। बाद में उन्होंने साफ किया कि इन रंगों को वॉयेज ब्लैक और एमराल्ड एक्लिप्स कहा जाएगा।

संभावित स्पेसिफिकेशन

जिस तरह के लीक सामने आ रहे हैं, उससे यह फ्लैगशिप फोन प्रीमियम फीचर से भरा होगा। इसमें अंदर 7.8 इंच की 2K AMOLED डिस्प्ले, जबकि सामने 6.3 इंच की AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है। दोनों डिस्प्ले 120Hz रिफ़्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती हैं। हालांकि, LTPO तकनीक अलग होने से उनके मिनिमम रिफ्रेश रेट में अंतर हो सकता है।

ये पढ़ें: बेहतर स्पेसिफिकेशन और बजट सेगमेंट वाली iQOO Z8 सीरीज़ लॉन्च

Digital Chat Station ने 22 अगस्त को दावा किया था कि OPPO Find N3 में किसी भी फोल्डिंग स्क्रीन की तुलना में हाइयस्ट पिक्सल डेंसिटी होगी। डिस्प्ले के बारे में विशेष रूप से कहा जा रहा है कि अंदर 7.82-इंच की 2,268×2,440 रेजॉल्यूशन की फोल्डिंग स्क्रीन और बाहर 6.31-इंच की 2,484×1,116 रेजॉल्य़ूशन वाली डिस्प्ले हो सकती हैं। यह भी कहा जा रहा कि परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट और 16GB रैम होने की संभावना है। स्पेसिफिकेशन लीक में सिर्फ 256GB इंटरनल स्टोरेज का उल्लेख है, लेकिन हम अन्य स्टोरेज स्तर की भी उम्मीद लगा सकते हैं। 67W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,800mAh की बैटरी होने की संभावना है। वहीं, रिपोर्ट में वायरलेस चार्जिंग का जिक्र नहीं है, लेकिन फोन लॉन्च होने तक इस सुविधा को नकार भी नहीं सकते हैं।

कैमरे की ओर ध्यान दें तो 48MP प्राइमरी सेंसर, 48MP अल्ट्रावाइड सेंसर और 64MP टेलीफोटो कैमरा सेंसर प्रीमियम डिवाइस के साथ मिल सकता है। कवर स्क्रीन में सेल्फी के लिए 32MP का शूटर हो सकता है, और अंदर की स्क्रीन में 20MP का सेल्फी स्नैपर हो सकता है। टिपस्टर Jambor का दावा है कि OnePlus Open 3x पेरिस्कोप कैमरे के साथ आएगा। ऐसे में पूरी संभावना है कि 64MP सेंसर में अच्छी ज़ूम क्षमताएं होंगी। इसका इंटरफेस Android 13-आधारित Oxygen OS 13.1 पर चल सकता है, लेकिन उम्मीद है कि बाद में इसमें Android 14 का अपडेट मिल सकता है। 7 जुलाई को सॉफ्टवेयर को लेकर मिले लीक में Oxygen OS Fold मिलने की ओर इशारा किया गया है। Max Jambor के अनुसार, 400,000 फोल्ड के लिए इसकी टेस्टिंग की जा चुकी है, जो Galaxy Z Fold 5 से करीब दोगुना है। अगर आप फोन को दिन में 100 बार मोड़ते हैं, तो यह फोन आपके लिए 10 से 11 साल तक चलेगा।

संभावित कीमत

यह OnePlus का पहला फोल्डेबल फोन है। इसकी कीमत को लेकर भी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। फिर भी उम्मीद लगाई जा रही है कि ये 1,000 डॉलर से सस्ता तो नहीं ही हो सकता है। माना जा रहा है कि OnePlus Open की 1500 डॉलर की कीमत हो सकती है। टिप्सटर योगेश बरार का दावा है कि OnePlus Open की कीमत 1.20 लाख से कम हो सकती है। देखा जाए तो यह करीब 1,450 के करीब होगा। हालांकि, अमेरिका में यह थोड़ी ऊपर नीचे हो सकती है। फिलहाल अभी इसकी कीमत को लेकर ठोस जानकारी सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageOPPO Reno16 भारत में लॉन्च: बैक पैनल पर 3D प्लैनेट डिज़ाइन, साथ में 6700mAh बैटरी और ट्रिपल 50MP कैमरा

OPPO ने आज भारत में अपना नया OPPO Reno16 लॉन्च कर दिया है, जो कंपनी की Reno16 सीरीज़ का टॉप वेरिएंट है। ₹61,999 से शुरू होने वाले इस फोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट, ट्रिपल 50MP रियर कैमरा, 6.32-इंच का कॉम्पैक्ट AMOLED डिस्प्ले और 80W चार्जिंग वाली 6,700mAh बैटरी दी गई है। इस बार …

ImageOnePlus का पहला फोल्डेबल फ़ोन OnePlus Open: ऐसा होगा कैमरा सेटअप

फोल्डेबल फोन का जमाना आ गया है। धीरे-धीरे कई कंपनियां अपने प्रीमियम फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन बाज़ार में उतार रही हैं। अब इस कड़ी में OnePlus का भी नाम जुड़ने वाला है क्योंकि कंपनी अपना नया OnePlus Open लेकर आ रही है। कंपनी पहले ही बाकियों से अलग होने की तस्दीक दे चुकी है। हाल ही …

ImageOnePlus ने बताया अपने फोल्डेबल फ़ोन का नाम; Samsung और Google के फोल्डेबल फोनों को देगा टक्कर

Samsung और Google के फोल्डेबल फोन को टक्कर देने के लिए चीनी कंपनी OnePlus भी पूरी तरह तैयार हैं। Samsung ने बुधवार को अगली पीढ़ी का फोल्डेबल फोन Samsung Galaxy Z Fold 5 पेश किया है। Google ने मई में अपना Google Pixel Fold बाज़ार में उतारा था। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान OnePlus पुष्टि …

Imageलॉन्च से पहले लीक हुआ Samsung Galaxy S26 FE, नए Exynos चिप से लेकर कीमत तक, जानें सबकुछ

Samsung के अगले Fan Edition फोन Galaxy S26 FE की कई अहम डिटेल लीक हो चुकी हैं। लॉन्च से पहले ही इसके नए Exynos 2500 चिप से लेकर 50MP कैमरा और बैटरी तक, लगभग पूरी स्पेक्स शीट सामने आ गई है। बीते कुछ दिनों में फोन की Geekbench लिस्टिंग और कुछ लीक तस्वीरें इंटरनेट पर …

ImageOnePlus 16 को लेकर बड़ा लीक, डिस्प्ले और कैमरा में आएगा बड़ा अपग्रेड?

OnePlus के अगले फ्लैगशिप फोन OnePlus 16 को लेकर नई जानकारियां सामने आई हैं। पिछले कुछ महीनों से कंपनी को लेकर कई तरह की चर्चा चल रही है, लेकिन इसके बावजूद OnePlus 16 के लीक लगातार आ रहे हैं। ताज़ा जानकारी के अनुसार, कंपनी इस फोन में डिस्प्ले, कैमरा और AI फीचर्स पर बड़ा दांव …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products