Jio ने अपने इस रिचार्ज प्लान में किया बदलाव, लेकिन ये यूज़र्स को सरप्राइज़ नहीं शॉक देगा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Jio अक्सर अपने रिचार्ज प्लानों के साथ ग्राहकों को एक अच्छा तोहफा देने की कोशिश करता है, लेकिन इस बार Jio के एक कदम से उन लोगों को धक्का लगने वाला है, जो अब तक Jio के ₹199 पोस्टपेड प्लान का इस्तेमाल कर रहे हैं। तो ख़बर ये है कि Jio ने अपने इस प्लान की कीमत को सीधे 100 रुपए बढ़ा दिया है। अब ये 199 रुपए का पोस्टपेड प्लान, यूज़र्स को ₹299 रुपए में मिलेगा। ये नया बदलाव 23 जनवरी 2025 से लागू होगा।

ये पढ़ें: Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन 2025: कौन सा प्लान आपको देगा सबसे ज़्यादा

क्या अलग से लेना होगा ये 299 रुपए का मासिक पोस्टपेड प्लान ?

इसका जवाब नहीं है। 25 जनवरी से 199 रुपए के इसी प्लान को ऑटोमैटिकली 299 रुपए के प्लान में अपग्रेड कर दिया जाएगा। आपको इस बदलाव के लिए अलग से अनुरोध करने की ज़रूरत नहीं होगी।

Jio

299 रुपए के पोस्टपेड प्लान में क्या सेवाएं मिलेंगी?

₹299 रुपए में ये प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा महीने का 25GB डाटा ऑफर करता है। ये डाटा खत्म हो जाने के बाद ₹10 प्रति GB डाटा के हिसाब से आपको शुल्क देना होगा। इसके अलावा इस प्लान में प्रतिदिन 100 मैसेज मुफ्त और फ्री नैशनल रोमिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। ध्यान रहे ये प्लान केवल उन्हीं के लिए होगा, जो पहले से Jio पोस्टपेड के उपयोगकर्ता हैं। वहीँ नए Jio पोस्टपेड यूज़र्स के लिए सबसे कम राशि वाला प्लान भी इससे 50 रुपए महंगा है।

नए ग्राहकों के लिए Jio पोस्टपेड का शुरूआती या बेस प्लान 349 रुपए का होगा। इस ₹349 पोस्टपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 30GB डाटा मिलेगा, यानि ₹299 के प्लान के मुकाबले में 5GB ज़्यादा। इसके अलावा इस प्लान के साथ जिन क्षेत्रों में Jio की 5G सर्विस उपलब्ध है, वहां आपको अनलिमिटेड 5G डाटा ला लाभ भी मिलेगा। साथ ही हर दिन 100 एसएमएस और नैशनल रोमिंग इस प्लान में मुफ्त में मिलेंगे।

ये पढ़ें: इस नए प्लान के साथ जल्दी ही रेंट पर मिल सकेंगे ये महंगे स्मार्टफोन

कुल मिलाकर 50 रुपए अतिरिक्त देने पर 5GB एक्सट्रा डाटा और 5G एक्सेस भी मिल रहा है, तो ₹349 का ये प्लान ज़्यादा फायदेमंद है।

Jio ने बेस प्लान की कीमतें तो बढ़ा दी हैं, लेकिन इसका कोई कारण नहीं बताया है। माना जा रहा है कि कंपनी अपने पोस्टपेड प्लानों को सुलभ बनाने के साथ साथ ज़्यादातर यूजर्स को 5G प्लानों की तरफ मोड़ने की कोशिश कर रही है।

अगर आप भी ₹199 प्लान का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपके पास दो विकल्प हैं। अगर आपको कम डाटा की ज़रूरत है और 5G आपके लिए कोई ख़ास महत्व नहीं रखता, तो आप 299 रुपए का प्लान चुनें। जबकि अगर आपको हाई स्पीड इंटरनेट डाटा चाहिए और वो भी 5G के साथ तो आप 349 रुपए का प्लान लें।

अब देखना यह होगा कि Jio आगे और कौन-कौन से बदलाव करता है और यूजर्स इस नए प्लान को लेकर क्या प्रतिक्रियाएँ देते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageGemini Spark भारत में शुरू: ये AI एजेंट बिना कहे, बिना फोन छुए करेगा आपका काम, लेकिन इन क्या इन यूज़र्स को मिल सकेगा ये फ्री?

Google ने भारत में Gemini Spark की शुरुआत कर दी है। इसे कंपनी ने मई में I/O 2026 के दौरान पेश किया था, पर अब तक ये सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध था। कंपनी इसे 24 घंटे चलने वाला निजी AI एजेंट बता रही है। ये आपके डिवाइस पर नहीं, Google Cloud की डेडिकेटेड वर्चुअल मशीनों …

ImageJio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

हम में से बहुत से लोग अपने फोनों पर दो नंबर चलाते हैं। अक्सर एक ही मुख्य रहता है और दूसरा या पुराना नंबर ज़्यादातर लोग सिर्फ बैंक के OTP, आधार में रजिस्टर्ड होने के कारण और पुराने संपर्कों के लिए चालू रखते हैं। लेकिन उस नंबर पर कौन सा रिचार्ज कम से कम में …

Image6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई …

Imageजितनी फीस, उतना रिचार्ज वापस, Jio ने लॉन्च किया बच्चों के लिए JioShield

बच्चे के हाथ में पहला फोन आते ही ज़्यादातर माता-पिता की चिंता दो सवालों पर आकर टिक जाती है, वो इस वक्त कहाँ है और फोन पर कितनी देर से क्या चला रहा है। इन्हीं दो सवालों के लिए आज Reliance Jio ने JioShield नाम की फैमिली सेफ्टी सर्विस लॉन्च कर दी है। इसकी एक …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products