iQOO 7 जल्द होगा इंडिया में लांच, साथ में iQOO 5 भी होगा पेश

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO ने लगभग एक साल पहले इंडिया में अपनी iQOO 3 डिवाइस को लांच किया था। अब ताज़ा सामने आई लीक के अनुसार कंपनी जल्द ही दो नयी डिवाइसों को पेश करने वाली है। iQOO 5 Neo के लांच से जुडी कुछ  जानकारी तो पहले ही सामने आ चुकी थी लेकिन अब रिपोर्ट्स आ रही है की iQOO 7 को भी इसी के साथ इंडियन मार्किट में लांच किया जा सकता है।

अभी कंपनी ने कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं की है लेकिन कुछ अफवाहें iQOO 7 के लांच की तरफ इशारा करती है। iQOO इंडिया के डायरेक्टर गगन अरोरा ने ट्विटर पर एक पोस्ट की है। और अब BIS सर्तिफिकातों साईट पर दो नए iQOO डिवाइस दिखाए गये है जिनका मॉडल नंबर 12009 और 12011 है।

इस से पहले दोनों ही डिवाइस चीन में पिह्क्ले साल लांच की जा चुकी है। गीकबेंच लिस्टिंग के हिसाब से iQOO 7 को 1130 सिंगल कोर और मल्टी कोर में 3690 स्कोर प्राप्त होता है।

iQOO 7 के फीचर

iQOO 7 में 6.62 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 93.40 प्रतिशत और आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। फोन की डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।

फोन स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट द्वारा संचालित है जिसे Adreno 660 GPU के साथ पेयर किया गया है। स्टोरेज ऑप्शन्स में 128GB/256GB UFS 3.1 और 8GB/12GB LPDDR5 रैम मिल रहे हैं। फोन में आपको इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

सबसे ख़ास यहाँ पर आपको 4000mAh की बैटरी के साथ 120W अल्ट्रा फ़ास्ट फ़्लैश चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। साथ ही यहाँ पर 5G कनेक्टिविटी के अलावा USB टाइप C पोर्ट, ब्लूटूथ 5.1, GPS/GLONASS का भी सपोर्ट मिलता है।

iQOO Neo 5 5G की स्पेसिफिकेशन

iQOO Neo 3 में 6.62 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है और यह HDR 10+ और 1300 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन का रिफ्रेश रेट 120Hz रखा गया है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91.40 प्रतिशत है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 रखा गया है।

फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट द्वारा संचालित है जिसे Adreno 650 GPU के साथ इस्तेमाल की गयी है। स्टोरेज ऑप्शन्स में 128GB/256GB UFS 3.1 और 8GB/12GB LPDDR5 रैम मिल रहे हैं। सॉफ्टवेयर के तौर पर डिवाइस एंड्राइड 11 आधारित OriginOS पर रन करती हुई मिलेगी।

कैमरा स्पेसिफिकेशन देखे तो यहाँ पर आपको 48MP के प्राइमरी लेंस के साथ 13MP + 2MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप भी देखने को मिलता है जो सुपर-नाईट मोड, पोर्ट्रेट मोड, AR स्टीकर, AI मेकअप जैसे फीचरों से युक्त है। इसके अलावा फोन में आपको 16MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।

फोन में आपको 4,400mAh की बड़ी बैटरी 66W सुपरफ़ास्ट चार्जिंग के साथ दी गयी है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, स्टीरियो स्पीकर, ड्यूल-मोड 5G और ब्लूटूथ 5.1 जैसे फीचर भी दिए है।

Related Articles

ImageFree Fire India हुआ लॉन्च, 18 साल से कम उम्र वाले रोज़ सिर्फ 3 घंटे खेल पाएंगे

एक नज़र में : Garena ने भारत में Free Fire India लॉन्च कर दिया है, और ये आज से Play Store पर फ्री में मिल रहा है। ये वही Free Fire है जिसके भारत में कभी 4 करोड़ से ज़्यादा खिलाड़ी बताए जाते थे, और जो फरवरी 2022 में बैन हुआ था। हालांकि इस बार …

ImageiQOO कर सकता है जल्द टैबलेट और लैपटॉप लांच, विवो ने फाइल किये नए ट्रेडमार्क

Vivo ने पिछले साल ही अपने सब ब्रांड iQOO को पेश किया था। कंपनी ने इसी साल इंडियन मार्किट में भी अपना पहला गेमिंग स्मार्टफोन iQOO 3 5G कनेक्टिविटी के साथ लांच किया था। अब सामने आ रही जानकरी के अनुसार कंपनी जल्द ही स्मार्टफोन सेगमेंट से आगे बढ़ते हेउ कुछ एक्स्ट्रा प्रोडक्ट भी पेश …

ImageiQOO Z1 होगा 19 मई को MediaTek Dimensity 1000+ चिपसेट और 144Hz डिस्प्ले के साथ लांच

अभी हाल ही में MediaTek ने अपनी 5G सपोर्ट वाली लेटेस्ट चिपसेट MediaTek Dimensity 1000+ को लांच किया था और अब विवो इस चिपसेट के साथ अपनी लेटेस्ट डिवाइस iQoo Z1 5G को लांच करने वाली है। मीडियाटेक ने इवेंट में ही कहा था की सबसे पहले विवो की डिवाइस में देखने को मिलेगी। इस से …

ImageRamayana OTT Release: 5 नवंबर को थिएटर में आएगी रणबीर की रामायण, फोन पर देखने के लिए करना होगा इतना इंतज़ार

एक नज़र में : रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की Ramayana 5 नवंबर को सिनेमाघरों में आ रही है, और आज अमेरिका में इसकी रेटिंग के साथ इसकी लंबाई भी सामने आ गई है। IMAX की वेबसाइट के अनुसार ये फिल्म 3 घंटे 15 मिनट की है। लेकिन इसे फोन या TV पर देखने …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products