Xiaomi 13 सीरीज़ और iQOO 11 अब इस हफ्ते नहीं होंगे लॉन्च, ये है उसका कारण

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

चीन की दो बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों ने अचानक आज अपने दो बड़े इवेंट स्थगित (postponed) कर दिए। ये दो कंपनियां हौर कोई नहीं बल्कि Xiaomi और Vivo की सब-ब्रैंड iQOO है, जिन्होंने आज अचानक अपने Xiaomi 13 सीरीज़ के लॉन्च इवेंट और iQOO 11 सीरीज़ व iQOO Neo 7 SE के लॉन्च इवेंट को स्थगित कर दिया और कहा कि इनकी नयी लॉन्च डेट जल्दी ही बतायी जाएगी।

Xiaomi 13 सीरीज़ का लॉन्च इवेंट 1 दिसंबर को था, जिसमें कंपनी अपनी फ्लैगशिप Xiaomi 13 स्मार्टफोन सीरीज़ के साथ नयी स्मार्टवॉच और MIUI 14 को भी पेश करने वाली थी। वहीँ iQOO के 2 दिसंबर को होने वाले इवेंट में iQOO 11 सीरीज़ और मिड-रेंज फ़ोन iQOO Neo 7 SE से पर्दा उठने वाला था। अब ये इवेंट 1 और 2 दिसंबर को नहीं होंगे और कंपनी इनकी कोई नयी लॉन्च की तारीख़ कुछ ही दिनों में शेयर करेगी।

दोनों चीनी कंपनियों ने इस बात की जानकारी एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके दी है और इसका कोई सटीक कारण भी नहीं बताया है। हालांकि इसका कारण आज पूर्व चीनी राष्ट्रपति Jiang Zemin (जिआंग ज़ेमिन) की अचानक हुई मृत्यु को बताया जा रहा है। Jiang Zemin चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता थे, जिन्होंने चीन की अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने, यू.एस. जैसे देश के साथ सम्बन्ध स्थापित करने और चीन को एक सशक्त राष्ट्र बनाने में काफी योगदान दिया है।

इन स्मार्टफोनों की बात करें तो, कंपनी ने इन्हें 2022 में ही लॉन्च करने का निर्णय लिया था, तो आसार हैं कि नयी तारीखें भी जल्दी ही सामने आएँगी। इनके बारे में हम आपको अपडेट ज़रूर करेंगे।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

ImageXiaomi 13 सीरीज़ की नयी लॉन्च डेट सामने आयी

अभी Xiaomi और iQOO ने अपने 1 और 2 दिसंबर 2022 को होने वाले लॉन्च इवेंट स्थगित किये थे, जिसमें Xiaomi 13 फ्लैगशिप सीरीज़ और iQOO 11 सीरीज़ लॉन्च होने वाले थे। आज Xiaomi ने इस लॉन्च इवेंट की नयी तारीख़ की घोषणा कर दी है। वहीँ iQOO द्वारा अभी उनके लॉन्च इवेंट की नयी …

ImageSnapdragon 8 Gen 2 के साथ भारत में आने वाला पहला फ़ोन बन सकता है iQOO 11 Pro, लॉन्च डिटेल और फीचर लीक

Qualcomm Tech Summit 2022 15-17 नवंबर 2022, जिसमें नया फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Gen 2 लॉन्च होगा और इसी के साथ इस चिपसेट के साथ पहले लॉन्च होने वाले स्मार्टफोनों की रेस भी शुरू हो गयी है। इस रेस में Realme, Xiaomi, OnePlus जैसी कंपनियों के साथ iQOO भी हिस्सा ले रही हैं और अपने …

ImageXiaomi ने लॉन्च किया Redmi 17C 5G, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच 120Hz स्क्रीन जैसे फीचर

Redmi की C-सीरीज़ अब तक कम बजट में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला 5G फोन रही है, क्योंकि पिछले साल आया Redmi 15C 5G सिर्फ ₹12,499 में लॉन्च हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹20,000 के पार …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.