Apple का बड़ा ऐलान: iPhone 17 Series लॉन्च के साथ ही, iPhone 16 खरीदने का सबसे सस्ता मौका

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple ने आखिरकार भारत समेत ग्लोबल मार्केट में अपनी iPhone 17 series पेश कर दी है। इस बार कंपनी ने iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max और बिल्कुल नया iPhone Air लॉन्च किया है। इन नए मॉडलों में डिज़ाइन से लेकर कैमरा और परफॉर्मेंस तक हर स्तर पर बड़ा अपग्रेड देखने को मिला है। वहीं लॉन्च के साथ ही Apple ने iPhone 16 और iPhone 16 Plus की कीमतों में भी भारी कटौती कर दी है। ऐसे में अगर आप नया iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इनकी कीमतें ज़रूर जान लें।

ये पढ़ें: iPhone Air लॉन्च: Apple का अब तक का सबसे पतला iPhone, जानें कीमत और फीचर्स

iPhone 17 Series की भारत में कीमतें

Apple ने इस बार बेस वेरिएंट को सीधे 256GB स्टोरेज से शुरू किया है।

मॉडलशुरुआती कीमत (भारत)स्टोरेज वेरिएंट
iPhone 17₹82,900256GB
iPhone 17 Pro₹1,34,900256GB
iPhone 17 Pro Max₹1,59,900256GB
iPhone 17 Air₹1,19,900256GB

अब बात करते हैं कि iPhone 17 सीरीज़ में इस बार क्या खास है। सबसे पहले तो Pro मॉडलों में रियर पैनल का डिज़ाइन पूरा बदल दिया गया है। वैसे ये ज़्यादा मॉडर्न लुक देता है। इसके अलावा Pro मॉडलों में सबसे बड़ा बदलाव कैमरा सिस्टम में है, जहां अब तीनों कैमरे 48MP लेंस के साथ आये हैं, जो ProRAW फोटोग्राफी, लो-लाइट परफॉर्मेंस और हाई-रेजोल्यूशन वीडियोग्राफी को एक नया स्तर देते हैं। iPhone 17 Pro Max इसमें सबसे आगे है, जिसमें 6x optical zoom और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट है। इसके अलावा इन चारों फोनों में अब आपको 120Hz ProMotion डिस्प्ले मिलेगी।

सबसे ज़्यादा चर्चा iPhone Air की हो रही है। ये Apple का slimmest iPhone ever है, जिसकी मोटाई केवल 5.8mm है। इसके अलावा इसमें आपको 6.5-इंच की Super Retina XDR डिस्प्ले, ProMotion सपोर्ट और 48MP का रियर कैमरा दिया गया है।

iPhone 16 Series पर भारी छूट

नए मॉडलों के लॉन्च के साथ ही, कंपनी ने पुराने iPhones की कीमतें घटा दी हैं। अब Apple की वेबसाइट पर ये दोनों फोन 10,000 रुपए की कटौती के साथ उपलब्ध हैं।

  • iPhone 16 (128GB) अब 69,900 रुपये (पहले 79,900 रुपये)
  • iPhone 16 Plus (128GB) अब 79,900 रुपये (पहले 89,900 रुपये)

इतना ही नहीं, बैंक ऑफर्स, कैशबैक और एक्सचेंज डील्स का फायदा उठाकर इनकी कीमतें और भी कम की जा सकती हैं। यानि ये उन लोगों के लिए शानदार मौका है जो प्रीमियम iPhone चाहते हैं लेकिन जिनका बजट थोड़ा कम है।

ये पढ़ें: iPhone 17: सबसे सस्ता कहाँ मिलेगा? एक Smart Buyer Guide

iPhone 16 Pro और Pro Max डिस्कंटीन्यू

जहां Apple ने इन बेस मॉडलों की कीमतों को घटाया है, वहीँ Pro मॉडल्स अब कंपनी बंद कर रही है। Apple ने अपनी वेबसाइट से iPhone 16 Pro और Pro Max हटा दिए हैं। लेकिन अच्छी खबर ये है कि Amazon और अन्य रिटेल स्टोर्स पर इनका लिमिटेड स्टॉक अब अभी भी उपलब्ध है।

अगर आप iPhone 17 Pro की भारी कीमत से बचना चाहते हैं, तो iPhone 16 Pro (256GB) Amazon पर ₹1,17,900 और iPhone 16 Pro Max (256GB) ₹1,32,900 में मिल रहे हैं। 23 सितम्बर से शुरू होने वाली सेल में इनकी कीमतें और कम होने के भी आसार हैं। साथ ही बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस के साथ आपको इन पर भारी डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद शायद ये आपके लिए एक वैल्यू-फॉर-मनी डील साबित हो।

iPhone 16 और 16 Plus के स्पेसिफिकेशन्स

iPhone 16 में 6.1-इंच और iPhone 16 Plus में 6.7-इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है। दोनों ही HDR10 और Dolby Vision को सपोर्ट करते हैं और स्क्रीन पर मजबूत Ceramic Shield भी मिलती है।

ये डिवाइस A16 Bionic चिप पर चलते हैं और जल्द ही iOS 26 अपडेट के साथ नए Apple Intelligence फीचर्स जैसे प्रेडिक्टिव टाइपिंग, स्मार्ट फोटो एडिटिंग और एडवांस्ड सिरी रिस्पॉन्स भी पाने वाले हैं।

कैमरा सेटअप में दोनों में डुअल लेंस दिया गया है। बैटरी बैकअप भी दमदार है। iPhone 16 में 20 घंटे और iPhone 16 Plus में 26 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक आपको मिलता है। साथ ही दोनों ही फास्ट चार्जिंग और MagSafe एक्सेसरीज़ सपोर्ट करते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

Imageस्क्रीन सबसे बड़ी, सिम ट्रे गायब… Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च

Apple अब फोल्डेबल फोनों की दौड़ में शामिल हो गई है। कंपनी ने बुक-स्टाइल में खुलने वाला iPhone Duo पेश किया है, और Apple का कहना है कि पहले iPhone के बाद ये उसका सबसे बड़ा डिज़ाइन बदलाव है। इसकी घोषणा कंपनी ने 9 सितंबर को क्यूपर्टिनो में हुए अपने इवेंट में की। वहीँ Samsung …

ImageMac mini में आया Apple का पहला 2nm चिप, साथ Mac Studio भी भारत में लॉन्च, जानें इस बार कितनी ऊपर गयी कीमतें

सितम्बर में iPhone 18 सीरीज़ के लॉन्च से पहले ही कंपनी Apple ने भारत में दो डेस्कटॉप कंप्यूटर पेश किए हैं। इनमें नया Mac mini और नया Mac Studio शामिल हैं। हालांकि इस बार सबसे बड़ा बदलाव यहां चिप का है। कंपनी ने Mac mini में आपको नए M6 और M5 Pro चिप का विकल्प …

ImageApple ने भारत में बढ़ाए iPhone 16, iPhone 17, iPhone Air और 17e के दाम, जानें अब किस कीमत पर मिलेंगे आपको पुराने iPhones

Apple के “Surprise and Shine” इवेंट में सिर्फ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की घोषणा नहीं हुई। नए Pro मॉडल सामने आने के थोड़ी ही देर बाद कंपनी ने अपनी लाइनअप में बचे हुए बाकी सभी iPhone के दाम चुपचाप बढ़ा दिए। iPhone 16, iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air, ये …

ImageiPhone 17 vs iPhone 16: Flipkart GOAT Sale में कौन सा खरीदना समझदारी? जानें फीचरों व कीमतों का अंतर

GOAT सेल 4 जुलाई से शुरू हो रही है, और इस बार iPhone लेने की सोच रहे लोगों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि iPhone 16 उठाएं या थोड़े पैसे और जोड़कर सीधे iPhone 17। सेल में iPhone 16 करीब ₹59,900 का पड़ रहा है, जबकि iPhone 17 ऑफर्स के साथ ₹70,990 तक …

Discuss

Be the first to leave a comment.