iPhone 17 Pro हुआ सस्ता! Vijay Sales में मिल रहा Rs 23,000 का फायदा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple ने इस साल iPhone 17 Pro के साथ बड़ा दांव खेला है। नया डिज़ाइन, बेहतर कैमरा और दमदार परफॉर्मेंस इसे 2025 के सबसे चर्चित फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में शामिल करते हैं। लेकिन इसकी शुरुआती कीमत ₹1,34,900, कई यूज़र्स को सोचने पर मजबूर कर देती है। अच्छी बात यह है कि साल के अंत में iphone 17 pro Vijay Sales पर आपको भारी छूट के साथ मिल सकता है। Vijay Sales Apple Days sale में इस प्रीमियम iPhone को कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

अगर आप iPhone 17 Pro discount पर खोज रहे हैं, तो यह डील आपके लिए काफी काम की साबित हो सकती है। कुल मिलाकर यहां ₹23,000 से ज़्यादा के फायदे मिल रहे हैं।

ये भी पढ़ें:जनवरी 2026 में लॉन्च होंगे ये दमदार स्मार्टफोन, नए साल की शुरुआत होगी पूरी तरह धमाकेदार

Vijay Sales Apple Days में iPhone 17 Pro पर बड़ा ऑफर

iphone 17 pro Vijay Sales पर इस समय ₹1,25,490 (256GB वेरिएंट) में लिस्टेड है। यानि सीधे ₹9,410 रुपए की कटौती मिलती है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर ₹4,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इन दोनों ऑफर्स के बाद फोन की प्रभावी कीमत ₹1,21,490 हो जाती है।

इतना ही नहीं, अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं, तो ₹9,000 का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। यह बोनस पुराने फोन की वैल्यू के ऊपर दिया जा रहा है। साथ ही, 941 लॉयल्टी पॉइंट्स भी मिलते हैं। इस तरह iphone 17 pro Vijay Sales में आपको लगभग ₹23,351 तक के डिस्काउंट के साथ मिल सकता है। यह Apple Days sale offer 4 जनवरी 2026 तक वैध है।

iphone 17 pro Vijay Sales

क्या iPhone 17 Pro खरीदना सही रहेगा?

डील तो साफ है, लेकिन सवाल यह है कि iPhone 17 Pro इस कीमत पर भी आपको एक पैसा वसूल डील देता है या नहीं। रोज़मर्रा के इस्तेमाल में यह फोन काफी प्रीमियम फील देता है। खासकर उन यूज़र्स के लिए जो परफॉरमेंस और कैमरा के लिए best iPhone तलाश रहे हैं।

डिज़ाइन की बात करें, तो नया कैमरा मॉड्यूल इसे पिछले मॉडल्स से अलग बनाता है। नया एल्युमीनियम यूनिबॉडी और ग्लास बैक भी काफी अच्छा लगता है। Cosmic Orange कलर में फोन खास तौर पर काफी लोगों का ध्यान भी खींच रहा है।

परफॉर्मेंस के मामले में A19 Pro चिपसेट शानदार काम करता है। हैवी गेमिंग, मल्टीटास्किंग या वीडियो एडिटिंग, सब कुछ स्मूद चलता है। इसके वेपर चैम्बर कूलिंग सिस्टम की वजह से एक स्थिर परफॉरमेंस भी बेहतर मिलती है।

कैमरा सेगमेंट में नया 48MP टेलीफ़ोटो लेंस 4x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आता है। ज़ूम शॉट्स पहले से ज़्यादा शार्प दिखते हैं। वहीँ फ्रंट पर 18MP centre stage camera है, जो लैंडस्केप सेल्फी फोटोज़ को और आसान बनाता है।

बैटरी लाइफ भी पहले से बेहतर हुई है। साधारण इस्तेमाल में फोन आराम से एक दिन से ज्यादा चल जाता है।

अगर आप पावर यूज़र्स, गेमर या कंटेंट क्रिएटर हैं, तो iPhone 17 Pro एक मज़बूत विकल्प है। लेकिन अगर आपका इस्तेमाल साधारण हैं, तो आपके लिए iPhone 17 ज़्यादा प्रैक्टिकल चयन हो सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageनई TVS Radeon लॉन्च, LED लुक मिला और टॉप मॉडल भी Splendor Plus से सस्ता

एक नज़र में : TVS ने त्योहारों से ठीक पहले अपनी 110cc कम्यूटर बाइक TVS Radeon का 2026 मॉडल लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹67,100 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इस बार इसकी खास बात पूरी LED लाइटिंग है, यानी हेडलैंप से लेकर आगे-पीछे के इंडिकेटर तक सब LED है। साथ ही इसका सबसे महंगा …

ImageGalaxy S27 Ultra का डिज़ाइन लीक, अब पीछे दिखा iPhone 17 Pro जैसा कैमरा

Samsung की Galaxy S27 सीरीज़ आने में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन ये फोन कैसे दिखेंगे, उसकी पहली झलक शायद अभी ही मिल गई है। नए स्केच में Galaxy S27 Ultra और S27 Pro के बैक पैनल पर एक बड़ा चौकोर कैमरा हिस्सा नज़र आ रहा है। और हाँ, iPhone 17 Pro से तुलना …

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

ImageiPhone 17 vs Galaxy S25 Ultra: Prime Day और GOAT Sale में कौन सा फोन कहां से पड़ेगा सबसे सस्ता?

साल की दो सबसे बड़ी सेल इस हफ्ते आमने-सामने हैं। Amazon का Prime Day 4 से 6 जुलाई तक चलेगा, और Flipkart की GOAT Sale भी 4 जुलाई से शुरू हो रही है, जिसमें Plus मेंबर्स को 3 जुलाई से जल्दी एक्सेस मिल जाएगा। दोनों जगह इस बार दो बड़े फ्लैगशिप डिस्काउंट में हैं, Apple …

Discuss

Be the first to leave a comment.