iPhone 15 मॉडल्स में होंगे यह बदलाव : डायनैमिक आइलैंड नॉच और टाइटेनियम फ्रेम के साथ पेश किया जायेगा फोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iPhone 14 के बाद अब कंपनी iPhone 15 मॉडल को लॉन्च करने का प्लान कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 15 और iPhone 15 Pro में डायनैमिक आइलैंड नॉच देखने को मिलेगी। Apple विश्लेषक मार्क गुरमैन (Mark Gurman) ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि, यह नए iPhones, सितंबर या अक्टूबर माह में लॉन्च किए जा सकते हैं। आगे उन्होंने बताया कि EU’s universal charging solution के तहत iPhone के नए मॉडल में चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट भी होगा। iPhone 15 Pro और 15 Pro Max को अधिक प्रीमियम बनाने के लिए कम्पनी ने स्टेनलेस स्टील के बजाय टाइटेनियम फ्रेम का प्रयोग किया है। टाइटेनियम, स्टील की तुलना में वज़न में हल्का और अधिक टिकाऊ होता है।

यह भी पढ़े :- भारत में लॉन्च से पहले ही कंपनी ने खुद बतायी Redmi K60 सीरीज़ की कीमतें

मार्क गुरमैन (Mark Gurman) ने अपने “पॉवर ऑन” न्यूज़लैटर के माध्यम से यह दावा किया है कि iPhone 15 मॉडल में “फ़ास्ट प्रोसेसर” होंगे, लेकिन प्रोसेसर के नाम को लेकर अभी खुलासा नहीं किया गया है। यह Apple की नयी चिपसेट A17 बायोनिक चिपसेट हो सकती है, जो A16 बायोनिक चिपसेट का सक्सेसर है। A16 बायोनिक चिपसेट को iPhone 14 Pro मॉडल में भी इस्तेमाल किया गया है।

iPhone 15 में फिजिकल वॉल्यूम बटन को हैप्टिक बटन से किया जायेगा रिप्लेस

मार्क गुरमैन ने अपने पॉवर ऑन न्यूज़लैटर में आगे बताया कि iPhone 15 में फिजिकल वॉल्यूम बटन को हैप्टिक बटन से रिप्लेस किया जायेगा। पिछले साल, Apple ने iPhone 14 मॉडल में से फिजिकल सिम कार्ड ट्रे को हटा दिया था और सभी iPhone 14 मॉडल को ई-सिम सपोर्ट के साथ पेश किया था। हालांकि, यह बदलाव केवल अमेरिकी बाजार तक ही सीमित रहा है। iPhone के नए Pro मॉडल के साथ ही वैनिला वेरिएंट भी डायनेमिक आइलैंड नॉच के साथ आएगा। डायनेमिक आइलैंड नॉच नोटिफिकेशन के हिसाब से अपना आकार बदल सकती है। नई नॉच की मदद से यूज़र्स Apple Pay द्वारा की गयी ट्रांजेक्शन्स की नोटिफिकेशन, लो बैटरी वॉर्निंग्स, AirDrop ट्रांसफर्स और प्राइवेसी इंडीकेटर्स आदि नोटिफिकेशन्स को देख पाएंगे। iPhone अपने iPhone 15 मॉडल के कैमरों में भी सुधार करेगा।

मार्क गुरमैन ने हिंट दिया है कि, कंपनी नए MacBooks and Mac Pros को M2 चिपसेट और कुछ बदलावों के साथ लॉन्च कर सकती है, लेकिन MacBook की डिजाइन में कोई बदलाव नहीं होगा।

यह भी पढ़े :- Realme ने पेश की अपनी 240W फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक, Realme GT Neo 5 फोन के सबसे पहले होगी लॉन्च

Related Articles

ImageHMD Rise vs LAVA Smart 4 Pro: 10 हज़ार के इस मुकाबले में फैसला आसान है

HMD Rise vs Lava Smart 4 Pro: HMD ने इसी हफ्ते भारत में अपना नया बजट फोन HMD Rise पेश किया है, जो अगले हफ्ते से Flipkart पर बिकेगा। इस स्मार्टफोन की खासियत है Sarvam का Indus AI, जो 22 भारतीय भाषाओं में बात करता है, लेकिन इसके अंदर कंपनी ने 2018 में आया Unisoc …

ImageiPhone 15 सीरीज़ में मिलेगी Curved Edges, लॉन्च से पहले लीक हुई फोन की डिज़ाइन डिटेल्स

Apple, iPhone 14 के बाद अब अपनी अगली सीरीज़, iPhone 15 को इस साल के अंत तक लॉन्च कर सकता है। हालाँकि, अभी iPhone 15 को लॉन्च करने के लिए बहुत समय बचा है, लेकिन फोन के सम्बन्ध में अफवाहें और लीक पहले से ही शुरू हो चुकी हैं। इस नवीनतम iPhone 15 सीरीज़ में …

ImageOnePlus टैब : “Aries” कोडनेम से भारत में शुरू हुई OnePlus टैब की टेस्टिंग, जानिए कब होगा लॉन्च

टैबलेट सेगमेंट में OnePlus वेंचर पिछले कुछ समय से अफवाहों में है। हाल ही की एक रिपोर्ट के अनुसार OnePlus जल्द ही अपने पहले टैबलेट को भारत में लॉन्च करेगा। बताया जा रहा है कि, इस टैबलेट को OnePlus Pad या OnePlus टैब कहा जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबित OnePlus ने भारत में अपने …

ImageiPhone 18e और Air 2 के साथ आ सकता है iPhone 18, बदलाव सिर्फ दो लेकिन बढ़ सकते हैं दाम

एक नज़र में : Apple का बेस iPhone 18 इस बार सितंबर में iPhone 18 Pro के साथ नहीं आया, और अब लीक के अनुसार ये अगले साल मार्च-अप्रैल के आसपास iPhone 18e और iPhone Air 2 के साथ दस्तक दे सकता है। iPhone 17 के मुकाबले iPhone 18 में सिर्फ दो बड़े बदलाव बताए …

Image7,000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ Lava ने लॉन्च किया 11 हज़ार से कम का Lava Smart 4 Pro

एक नज़र में : Lava ने भारत में Smart 4 Pro लॉन्च कर दिया है, जो Smart 4 और Smart 4 Plus के बाद इस सीरीज़ का तीसरा फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh बैटरी है, जो आपको 11 हज़ार रुपये से कम में मिलेगी। लेकिन ये Amazon-Flipkart पर नहीं, सिर्फ Lava के ऑफलाइन …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products