Apple Hi Speed इवेंट आज Apple Park, कैलिफ़ोर्निया से वर्चुअल आयोजित किया गया था। कंपनी के सीईओ टीम कुक ने इवेंट की शुरुआत लेटेस्ट HomePod Mini को लांच करके की। इसके अलावा इवेंट में हमको iPhone 12 लाइनअप भी देखने को मिला जिसमे इस साल iPhone 12 mini मॉडल को भी पेश किया गया है। नए आईफोन में आपको 5G सपोर्ट के साथ बेहतर कैमरा और परफॉरमेंस देखने को मिलती है तो चलिये नज़र डालते है इवेंट की हाईलाइट्स पर:
HomoPod Mini के फीचर
एप्पल फॅमिली में HomePod Mini सबसे नया सदस्य है। यह डिवाइस आपको बैकलिट् टच सरफेस के साथ मिलती है जिसकी मदद से आप प्लेबैक को कंट्रोल करने के अलावा वॉल्यूम को भी कम ज्यादा कर सकते है। डिवाइस में आपको फुल रेंज डायनामिक ड्राईवर और बेहतर बेस के लिए दो पैसिव रेडियेटर भी इए गये है। यह HomePod Mini आपको 360-डिग्री ऑडियो आउटपुट देने में सक्षम है।
HomePod Mini अभी के लिए वाइट और ग्रे कलर ऑप्शन के साथ 9,900 रुपए में बिक्री के लिए apple.com और एप्पल के ऑथराइड स्टोर्स पर भी उपलब्ध है।
डिवाइस को आप 6 नवम्बर से प्री-बुक भी कर सकते है।
iPhonr 12 सीरीज के फीचर
मॉडल | iPhone 12 mini | iPhone 12 | iPhone 12 Pro | iPhone 12 Pro Max |
डिजाईन | एलुमिनियम फ्रेम एंड ग्लास, | एलुमिनियम फ्रेम एंड ग्लास, | स्टेनलेस स्टील फ्रेम एंड ग्लास, | स्टेनलेस स्टील फ्रेम एंड ग्लास, |
कलर | ब्लू, ग्रीन, ब्लैक, वाइट और रेड | ब्लू, ग्रीन, ब्लैक, वाइट और रेड | सिल्वर, ग्रेफाइट, गोल्ड, ब्लू | सिल्वर, ग्रेफाइट, गोल्ड, ब्लू |
डिस्प्ले | 5.4″ OLED 2340 x 1080, सिरेमिक शील्ड | 6.1″ OLED, 2532×1170, सिरेमिक शील्ड | 6.1″ OLED, 2532×1170, सिरेमिक शील्ड | 6.7″ OLED 2778×1284, सिरेमिक शील्ड |
फ्रंट कैमरा | 12MP (f/2.2) | 12MP (f/2.2) | 12MP (f/2.2) | 12MP (f/2.2) |
रियर कैमरा | 12MP वाइड (f/1.6), 12MP अल्ट्रा वाइड (f/2.4), up to 4K60fps | 12MP वाइड (f/1.6), 12MP अल्ट्रा वाइड (f/2.4), up to 4K60fps | 12MP वाइड (f/1.6), 12MP अल्ट्रा वाइड (f/2.4, 12MP टेलीफ़ोटो (f/2.0) 4x zoom, up to 4K60fps | 12MP वाइड(f/1.6), 12MP अल्ट्रा वाइड (f/2.4, 12MP टेलीफ़ोटो (f/2.2) 5x ज़ूम |
प्रोसेसर | 5nm आधारित A14 Bionic | 5nm आधारित A14 Bionic | 5nm आधारित A14 Bionic | 5nm आधारित A14 Bionic |
सॉफ्टवेयर | iOS 14 | iOS 14 | iOS 14 | iOS 14 |
अन्य | 5G (Sub 6GHz + MmWave), IP68 ingress protection | 5G (Sub 6GHz + MmWave), IP68 ingress protection | 5G (Sub 6GHz + MmWave), IP68 ingress protection | 5G (Sub 6GHz + MmWave), IP68 ingress protection |
बैटरी लाइफ | 10 hours video streamed | 11 hours video streamed | 11 hours video streamed | 12 hours video streamed |
स्टोरेज | 64GB 128GB 256GB |
64GB 128GB 256GB |
128GB 256GB 512GB |
128GB 256GB 512GB |
iPhone 12 सीरीज की कीमत और उपलब्धता
- iPhone 12 mini 64GB – ₹69,900
- iPhone 12 mini 128GB – ₹74,900
- iPhone 12 mini 256GB – ₹84,900
- iPhone 12 64GB – ₹79,900
- iPhone 12 128GB – ₹84,900
- iPhone 12 256GB – ₹94,900
iPhone 12 इंडिया में 30 अक्टूबर से एप्पल के रिसेलरों पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। दूसरी तरफ iPhone 12 mini को आप 13 नवम्बर से खरीद सकते है।