Infinix Zero Flip अक्टूबर 17 को होगा इन फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च; जानकारी हुई रिवील

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Infinix का पहला फोल्डेबल फ़ोन Infinix Zero Flip भारत में इसी महीने लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने फ़ोन का ऑफिसियल टीज़र साझा करते हुए Infinix Zero Flip लॉन्च की तारीख 17 अक्टूबर बताई है। इस फ़ोन को खास फोटोग्राफी और व्लॉगिंग के लिए बनाया गया है, और ये 50 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जायेगा। लॉन्च से पहले फ़ोन की कुछ जानकारी सामने आयी है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Oppo Find X8 Ultra, Find N5 लॉन्च टाइमफ्रेम रिवील, Find X8, Find X8 Pro भी भारत में होंगे जल्द लॉन्च

Infinix Zero Flip की जानकारी

इस फ़ोन को खास व्लॉगेर्स के लिए बनाया गया है। इसमें आपको OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जो 30fps पर 4K क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम होगा। इतना ही नहीं, इसमें आपको एक Ultra Steady Mode भी मिलेगा, जिसकी सहायता से आप स्मूथ और स्टेबल रिकॉर्डिंग कर पाएंगे, और इसकी सहायता से बिना ब्लर वाली तस्वीरें भी आसानी से खींची जा सकती है।

50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ इसके बैक पैनल पर एक 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा भी दिया गया है, जिससे ज्यादा बड़े बैकग्राउंड वाली फोटोज या ग्रुप पिक्चर को आसानी से कैप्चर किया जा सकता है। ये कैमरा सेटअप ड्यूल LED फ़्लैश के साथ आएगा।

यदि आपको सेल्फी लेने का शौक है या फ्रंट कैमरा से व्लॉगिंग करना पसंद है, उसके लिए भी कंपनी ने इसमें 50 मेगापिक्सल का Samsung सेंसर के साथ सेल्फी कैमरा दिया है, जिससे 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। ये प्रो स्टेबल वीडियो क्षमताओं के साथ आता है, जिससे आपको क्लियर सेल्फी और बेहतर वीडियो क्वालिटी मिल सके। इसमें होवर सेल्फी कैमरा और स्क्रीन LED फ़्लैश ऑप्शन को भी शामिल किया गया है।

इसमें GoPro कम्पेटिबिलिटी के साथ Dual View mode को भी शामिल किया गया है, जिससे रियर और फ्रंट कैमरा से एक साथ वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। फ़ोन में AI Vlog Mode भी मिलता है, जिससे व्लॉगिंग एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाया जा सकता है, क्योंकि ये फीचर एडिटिंग की प्रक्रिया को और भी आसान कर देता है।

फ़ोन 6.9 इंच के FHD+ AMOLED इनर डिस्प्ले और 3.64 इंच के आउटर डिस्प्ले के साथ लॉन्च होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फ़ोन Dimensity 8020 चिपसेट द्वारा संचालित होगा और इसमें 16GB RAM और 512GB तक की स्टोरेज मिलेगी। ये 4720mAh बैटरी के सह पेश किया जायेगा और 70W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग और 10W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

इसमें Google Gemini और AI Noise Reduction फीचर को भी शामिल किया गया है। आउटर डिस्प्ले में Dynamic MultiView फीचर मिल जाता है, जिसके अंदर YouTube और WhatsApp जैसे शॉर्टकट्स को शामिल कोइया जा सकता है।

ये पढ़ें: iPad Mini 7 इस महीने के आखिर तक लॉन्च हो सकता है, कुछ खास बातें जो आपको पता होनी चाहिए

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

ImageInfinix Zero Flip AI व्लॉगिंग फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और अन्य फीचर्स

Infinix का Infinix Zero Flip शानदार फीचर्स के साथ वैश्विक बाजार में लॉन्च हो गया है, और कंपनी इसे जल्द ही भारत में भी पेश करने वाली है। ये Infinix का पहला फोल्डेबल फ़ोन है, और इसे AI व्लॉगिंग फीचर्स के साथ पेश किया गया है। एक नजर Infinix Zero Flip की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स …

ImageInfinix Zero 40 5G Dimensity 8200 Ultimate SoC के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix का नया 5G स्मार्टफोन Infinix Zero 40 5G बुधवार को भारत में लॉन्च हो गया है। फ़ोन को तीन रंगों में शानदार फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसमें आपको Mediatek Dimensity 8200 Ultimate SoC मिलने वाला है। फ़ोन में 512GB तक की स्टोरेज मिल जाती है, हालाँकि ये एक मिड रेंज फ़ोन …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.