Infinix Note 50s 5G+ भारत का सबसे स्लिम फोन इस तारीख को हो रहा लॉन्च, देखें डिटेल्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Infinix जल्द ही भारत में अपना भारत का सबसे स्लिम फोन लॉन्च करने वाला है। इसे Infinix Note 50s 5G+ नाम से पेश किया जाएगा। हाल ही में फोन के इंडिया लॉन्च की तारीख और कुछ फीचर्स की जानकारी सामने आयी है। आगे Infinix Note 50s 5G+ लॉन्च की तारीख और लीक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Oppo Reno 14 और Reno 14 Pro बैटरी, डिस्प्ले की जानकारी लीक, मिलेगा iPhone जैसा डिजाइन

Infinix Note 50s 5G+ इंडिया लॉन्च की तारीख

कंपनी ने आधिकारिक तौर पर फोन के लॉन्च की तारीख आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आयी है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन को 18 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया जा रहा है। हालांकि, फोन को Flipkart पर टीज करना शुरू कर दिया गया है।

फिलहाल इसमें कौनसे स्टोरेज वेरिएंट्स को पेश किया जाएगा इसकी जानकारी सामने नहीं आयी है, लेकिन लीक्स के अनुसार फोन Titanium Grey, Marine Drift, और Ruby Red इन तीन रंगों में पेश किया जा सकता है। लॉन्च के बाद आप इसे Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद पाएंगे।

Infinix Note 50s 5G+ डिजाइन

लीक्स के अनुसार ये सेगमेंट का सबसे स्लिम फोन होने वाला है, जिसकी मोटाई लगभग एक पेंसिल के बराबर होने वाली है। फोन का डिजाइन Infinix Note 50x के समान ही हो सकता है। फोन के बैक पैनल पर विगन लेदर फिनिश देखने को मिल सकता है।

इसके अतिरिक्त, इसमें एनर्जाइजिंग सेंट तकनीक का उपयोग किया जा सकता है, जो माइक्रोएनकैप्सुलेशन तकनीक से बनाई जाती है। इसका काम विगन लेदर वाले बैक पैनल पर परफ्यूम की खुशबू को लंबे समय तक बनाए रखना है। ये ऑप्शन Marine Drift वेरिएंट के लिए एक्सक्लूसिव होगा।

इसमें मरीन और लेमन के टॉप नोट्स, लिली और वैली के मिडल नोट्स, और एम्बर और वेटिवर के बेस नोट्स को शामिल किया जाएगा। हालांकि, खुशबू को समय अवधि और इंटेंसिटी आस पास के वातावरण और किस तरह से फोन का उपयोग किया जा रहा है, इस पर निर्भर करती है।

Infinix Note 50s 5G+ डिस्प्ले और कैमरा

फोन में 6.78-इंच का FHD+ 3D कर्व्ड AMOLED 10-बिट डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 2,340Hz PWM डिमिंग को सपोर्ट कर सकता है। इसके अतिरिक्त, इसमें 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गेमट सपोर्ट भी मिलेगा। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 5 का उपयोग किया जा सकता है, साथ ही इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का ऑप्शन देखने को मिल सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें, तो फोन के बैक पैनल पर 64MP प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, और इसके साथ ही Active Halo Light को शामिल किया जा सकता है। फिलहाल फोन से संबंधित इतनी ही जानकारी सामने आयी है, पर Flipkart लिस्टिंग के अनुसार 11 अप्रैल को इसके फीचर्स रिवील किए जा सकते हैं।

ये पढ़ें: Motorola Edge 60 Stylus इस तारीख को भारत में लेगा एंट्री, इन फीचर्स के साथ मिलेगी शानदार परफॉरमेंस

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

ImageMivi One 5G भारत में लॉन्च, 12 हजार में Snapdragon वाला 5G फोन

करीब दस साल से ईयरबड्स और स्पीकर बनाती आ रही हैदराबाद की कंपनी Mivi ने आज भारत में अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G लॉन्च कर दिया है। अपने ऑडियो वाले अनुभव को भी कंपनी इस फोन में लेकर आई है, और इसमें ClearTalk नाम का एक फीचर दिया गया है, जो कॉल के दौरान …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

ImageOnePlus का सबसे सस्ता फोन आ रहा है भारत में: N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन होगा पेश

OnePlus ने अपनी नई N सीरीज़ के पहले फोन OnePlus N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। Amazon India पर लाइव हुई टीज़र लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन 30 जून 2026 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। कई दिनों तक नई लाइनअप को टीज़ करने के बाद कंपनी ने अब इसका पहला …

Discuss

Be the first to leave a comment.