Infinix Hot S3,18:9 Display, 20MP फ्रंट कैमरा के साथ हुआ भारत में लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

ट्रान्ससिजन होल्डिंग के ऑनलाइन ब्रांड इन्फिनिक्स ने भारत में ‘हॉट-एस’ श्रृंखला में अपना नवीनतम मध्य-रेंज स्मार्टफोन हॉट एस3 लॉन्च किया है। इसका मुख्य आकर्षण ड्यूल LED फ़्लैश के साथ 20MP फ्रंट कैमरा और 18:9 रेश्यो वाली डिस्प्ले है, जो स्नैपड्रैगन 430 द्वारा एंड्रॉइड 8.0 ओरेओ पर कार्य करता है।(Read in English)

यह भी पढ़े:Vivo V7+का विशेष वेलेंटाइन-डे संस्करण हुआ लांच: जाने कीमत और सुविधाएँ

Infinix Hot S3 की विशेषताएँ

इन्फिनिक्स हॉट एस3 का सबसे बड़ा आकर्षण इसका सेल्फी कैमरा है। 10,000 रुपए से कम की कीमत वाले फ़ोन में आपको Dual-फ्लैश के साथ 20MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ़ोन की दूसरी तरफ, पीडीएएफ और एलईडी फ्लैश के साथ 13MP का रियर कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़े: Sony Xperia L2 सेल्फी-सेंट्रिक फोन भारत में हुआ लांच: जाने मूल्य और विशेषताएं

हॉट S3, 18:9 एचडी+डिस्प्ले और मेटल-फिनिश डिजाइन के साथ आता है। सॉफ्टवेयर के तहत, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 सिस्टम-ऑन-चिप का उपयोग किया गया है जिसका बेस संस्करण 3GB रैम और 32GB की आंतरिक मेमोरी के साथ और शीर्ष संस्करण 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है।

फोन पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है और कंपनी का कहना है कि यह भविष्य में अपडेट द्वारा फेस-अनलॉक की सुविधा भी पेश की जा सकती है। एक रेगुलर चार्जर के साथ फोन 4000mAh बैटरी से लैस है।

Infinix Hot S3 की कीमत और उपलब्धता

भारत में इंफिनिक्स हॉट एस 3 का मूल्य 3GB रैम और 4GB रैम वेरिएंट के लिए क्रमशः 8,999 रुपये तथा 10,999 रुपये रखा गया है। इस कीमत पर फोन को रेडमी 4 और इन्फोकस विजन 3 से सीधी टक्कर मिलेगी ।

नया इन्फिनिक्स फोन विशेष रूप से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। हॉट एस3 की पहली बिक्री 12 फरवरी को होगी। यह ब्लैक और गोल्ड के रंग-विकल्प में पेश किया जायेगा।

Infinix Hot S3 का विवरण

मॉडल Infinix Hot S3
डिस्प्ले 5.99- इंच 18:9 (1440×720) HD+ Display, 2.5D Gorilla Glass 3
प्रोसेसर ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रगन 430 प्रोसेसर
रैम 3GB/4GB
आंतरिक स्टोरेज 32GB/64GB (मेमोरी कार्ड द्वारा 256GB तक बढ़ाई जा सकती है)
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 8.0, with XOS 3.0
प्राथमिक कैमरा 13MP कैमरा एलईडी फ़्लैश के साथ
सेकेंडरी कैमरा 20MP सेल्फी कैमरा
बैटरी 4,000mAh
अन्य ड्यूल सिम (नैनो +नैनो ), 4G VoLTE, Wi-Fi, GPS, Bluetooth, Finger print sensor, USB 2.0, OTG
प्राइस 8,999/10,999 रुपए

 

9 Best looking Phones Under Rs. 10,000 In 2018

 

Related Articles

Imageस्कूटर लेना है? अक्टूबर में Honda, TVS और Suzuki के स्कूटर सबसे ज़्यादा बिके, जानें आपके लिए कौन सा सही

एक नज़र में : Scooter Sales October 2026: अक्टूबर 2026 पहला ऐसा महीना बना, जब भारत में 10 लाख से ज़्यादा स्कूटर बिके। यानी पूरे महीने हर मिनट करीब 25 नए स्कूटर शोरूम तक पहुंचे। SIAM के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार ये गिनती 10,96,756 रही, जो पिछले अक्टूबर से 32% ज़्यादा है। इसमें Honda अकेले …

ImageInfinix Hot 10 हुआ Helio G70 और 5200mAh बैटरी के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Infinix Hot 10 इंडिया में कल लांच कर दिया गया है। यह एक बजट-सेंट्रिक स्मार्टफोन है जो पिछले साल लांच किये गये Infinix Hot 9 का ही अपग्रेड वर्जन है। इसमें आपको क्वैड कैमरा, बड़ी बैटरी के अलावा फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी मिलता है। तो देखते है इस लेटेस्ट डिवाइस में क्या ख़ास मिलता …

ImageInfinix Hot 10 Play हुआ Helio G35 और 6000mAh बैटरी के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Infinix Hot 10 Play इंडिया में लांच कर दिया गया है। यह एक बजट-सेंट्रिक स्मार्टफोन है जो पिछले साल लांच किये गये Infinix Hot 10 का ही अलग चिपसेट वाला वर्जन है। इसमें आपको किफायती कीमत में बड़ी बैटरी के अलावा फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी मिलता है। तो देखते है इस लेटेस्ट डिवाइस में …

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

Discuss

Be the first to leave a comment.