Infinix Hot 8 हुआ ट्रिपल कैमरा और 5,000mAh की बैटरी के साथ लांच: कीमत सिर्फ 6,999 रुपए

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Infinix Hot 8 इंडिया में आज लांच कर दिया गया है। कंपनी ने इस डिवाइस को सोशल साइट्स पर काफी टीज़ भी किया था जो आज इवेंट के तहत पेश किया। Infinix Hot 8 एक बजट-सेंट्रिक स्मार्टफोन है जो पिछले साल लांच किये गये Infinix Hot 7 का ही अपग्रेड वर्जन है। इसमें आपको ट्रिपल कैमरा, बड़ी बैटरी के अलावा फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी मिलता है। तो देखते है इस लेटेस्ट डिवाइस में क्या ख़ास मिलता है?

यह भी पढ़िए: Vivo V17 Pro हो सकता है सितम्बर महीने के तीसरे हफ्ते में लांच

Infinix Hot 8 की कीमत और उपलब्धता

Infinix Hot 8 को इंडिया में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है जिसकी कीमत 6,999 रुपए रखी गयी है।

Infinix Hot 8 के फीचर

Infinix Hot 8 में आपको सामने की तरफ 6.52-इंच की HD+ (1600×720 पिक्सेल) रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 2.5D कर्व ग्लास के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ आपको 2GHz ओक्टा-कोर MediaTek Helio P22 चिपसेट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के विकल्प के साथ दी गयी है।

Infinix-Hot-8

फोटोग्राफी की बात करे तो यहाँ पर सामने की तरफ आपको 8MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा 81-डिग्री फील्ड ऑफ़ व्यू, 4P लेंस के साथ दिया गया है। वही पीछे की तरफ आपको 13MP+2MP+लो-लाइट सेंसर का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। दोनों ही कैमरा सेटअप LED फ़्लैश के साथ आते है।

अन्य कनेक्टिविटी विकल्प के तौर पर, ड्यूल 4G LTE, WiFi 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, GPS+GLONASS, और माइक्रो USB-पोर्ट के साथ-साथ यहाँ 3.5mm ऑडियो जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर भी शामिल किये गये है।

Infinix Hot 8 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Infinix Hot 8
डिस्प्ले 6.52-इंच HD+ रेज़ोलुशन, 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो, 2.5D कर्व ग्लास
प्रोसेसर 2GHz ओक्टा-कोर MediaTek Helio P22 चिपसेट
रैम 4GB
इंटरनल स्टोरेज 64GB
सॉफ्टवेयर एंड्राइड पाई आधारित XoS 5.0
रियर कैमरा 13MP+2MP+लो-लाइट सेंसर
फ्रंट कैमरा 8MP
अन्य 4G ड्यूल VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.2, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर
बैटरी 5000mAh
कीमत 6,990 रुपए

 

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

ImageInfinix Hot 10 Play हुआ Helio G35 और 6000mAh बैटरी के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Infinix Hot 10 Play इंडिया में लांच कर दिया गया है। यह एक बजट-सेंट्रिक स्मार्टफोन है जो पिछले साल लांच किये गये Infinix Hot 10 का ही अलग चिपसेट वाला वर्जन है। इसमें आपको किफायती कीमत में बड़ी बैटरी के अलावा फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी मिलता है। तो देखते है इस लेटेस्ट डिवाइस में …

ImageInfinix Hot 10 Play हुआ Helio G35 और 6000mAh बैटरी के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Infinix Hot 10 Play इंडिया में लांच कर दिया गया है। यह एक बजट-सेंट्रिक स्मार्टफोन है जो पिछले साल लांच किये गये Infinix Hot 10 का ही अलग चिपसेट वाला वर्जन है। इसमें आपको किफायती कीमत में बड़ी बैटरी के अलावा फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी मिलता है। तो देखते है इस लेटेस्ट डिवाइस में …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

ImageTecno Pova 8 Pro के 5 बेहतरीन विकल्प, कोई देगा बेहतरीन कैमरा, तो कोई बड़ी बैटरी

Tecno ने इसी हफ्ते भारत में Pova 8 Pro 5G लॉन्च किया है और इसकी शुरुआती कीमत ₹49,999 है। इसमें आपको बैक पैनल पर Alive Matrix सेकेंडरी डिस्प्ले, 6.78-इंच का 144Hz AMOLED पैनल, Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट, 6,500mAh बैटरी और IP69K रेटिंग जैसे फीचर मिलते हैं। साथ ही ये केवल 7.39mm और 189 ग्राम का …

Discuss

Be the first to leave a comment.