Huawei P20 Pro हुआ भारत में लांच; जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

डिवाइस के पेरिस में ग्लोबल लांच के बाद हुवावे ने अपने पहले ट्रिपल कैमरा फोन Huawei P20 Pro को भारत में लांच कर दिया है। P20 प्रो के अलावा कंपनी ने इसका एक थोडा कॉम्पैक्ट वर्जन P20 Lite भी लांच किया है। दोनों ही डिवाइस Amazon India पर उपलब्ध होंगी जो जल्दी ही वेबसाइट पर इसका विज्ञापन दिखाना शुरू कर देगा। (Read in English)

Huawei P20 Pro के फीचर
इस दोनों फ़ोनों में से Huawei P20 Pro मुख्य आकर्षण का केंद्र बना रहा। जिसका सबसे बड़ा कारण था फोन में दिया गया ट्रिपल रियर कैमरा जो अभी तक का पहला कैमरा सेटअप है। यह फोन आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस आधारित सुविधाओ और iPhone X जैसे Notch-डिस्प्ले के साथ लांच किया गया है। इसके साथ हुवावे ने अपने EMUI सॉफ्टवेर के माध्यम से Notch को ब्लैकआउट करने की सुविधा भी दी है।
P20 के रियर साइड ट्रिपल कैमरा में आपको 40MP RGB सेंसर, 20MP मोनोक्रोम सेंसर के साथ 8MP का टेलीफ़ोटो सेंसर मिलता है जो आपको 3x ऑप्टिकल ज़ूम तथा 5x Lossless ज़ूम ही सुविधा देता है। इस कैमरे सेटअप के साथ में लेज़र ऑटोफोकस, 4D प्रेडिक्टिव फोकस, एक्शन शूटिंग, 960 सुपर स्लो-मो विडियो, AI आधारित 500+ मास्टर सिनेरियो दिए गये है।

P20 Pro में 6.1-इंच की FHD+ LG OLED  डिस्प्ले दी गयी है जिसका स्क्रीन रेसोलूशन 2244×1080 पिक्सेल है। प्रोसेसर के रूप में ओक्टा-कोर  octa-core Kirin 970 चिपसेट को एक डेडिकेटेड न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट और 6GB रैम / 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ दिया गया है।

हुवावे ने P20 प्रो में 4,000mAh की बड़ी बैटरी दी है जो हुवावे की सुपर चार्ज फ़ास्ट चार्ज टेक्नोलॉजी से युक्त है। यह डिवाइस एंड्राइड ओरियो 8.1 आधारित कस्टम EMUI ROM पर रन करता है।

यह भी पढ़िए: Nokia X कर सकता है वापसी; HMD global द्वारा 27 अप्रैल को हो सकता है लांच

Huawei P20 Pro की भारत में कीमत और उपलब्धता

Huawei ने Amazon India के साथ पार्टनरशिप की है जिसके तहत भारत में फोन Amazon पर उपलब्ध होंगे।लांच इवेंट में हुई घोषणा के अनुसार P20 Pro की भारत में कीमत 64,999 रुपए रखी गयी है। यह फोन 3 मई से सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Huawei P20 Pro के स्पेसिफिकेशन

  • 6.1-इंच ; Full HD+ OLED; 2.5D कर्वेड ग्लास डिस्प्ले
  • ओक्टा-कोर Huawei Kirin 970 (4 x 2.4 GHz A73+ 4 x 1.8 GHz A53) 10nm प्रोसेसर + i7 को-प्रोसेसर,Mali-G72 MP12 GPU, NPU
  • 6GB रैम, 128GB इंटरनल स्टोरेज
  • एंड्राइड 8.1 (ओरियो) आधारित EMUI 8.1
  • ड्यूल-सिम
  • 40 MP (RGB, f/1.8 अपर्चर) + 20 MP (मोनोक्रोम, f/1.6 अपर्चर) + 8 MP (टेलीफ़ोटो, f/2.4 अपर्चर), Leica VARIO-SUMMILUX-H लेंस, ड्यूल-टोन LED फ़्लैश, लेज़र फोकस, डीप फोकस, PDAF, CAF, 960fps सुपर स्लो-मो के साथ
  • 24MP फ्रंट फेसिंग कैमरा Sony IMX576 सेंसर, f/2.0 अपर्चर के साथ
  • फिंगरप्रिंट सेंसर
  • USB Type-C ऑडियो, HiFi ऑडियो के साथ HWA, स्टीरियो स्पीकर्स, Dolby Atmos
  • माप: 155 x 73.9 x 7.8 mm; वजन: 180g
  • ड्यूल 4G VoLTE, WiFi 802.11ac (2.4GHz/5GHz), ब्लूटूथ 4.2 LE, GPS, NFC, USB Type-C
  • 4000mAh बैटरी फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Asus Zenfone Max Pro Review in Hindi | आसुस ज़ेनफोन मैक्स प्रो का रिव्यु हिंदी में : जाने क्या है खूबियाँ और कमियाँ

Related Articles

ImageHappy Independence Day Wishes 2026: तिरंगे और आज़ादी का जश्न मनाने के लिए ये मैसेज आपको जरूर शेयर करने चाहिए

Independence Day Wishes 2026- स्वतंत्रता दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं है, ये भारत की आज़ादी की बेहद लंबी, साहसी और अडिग यात्रा की कहानी है। अंग्रेजी शासन से लेकर एक जीवंत, स्वतंत्र लोकतंत्र बनने तक की इस यात्रा का जश्न हम सभी हर साल 15 अगस्त को मनाते हैं और अपने स्वतंत्रता सेनानियों …

ImageHuawei P30 और P30 Pro हुए Kirin 980 चिपसेट और ट्रिपल 40MP प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ लांच

हुवावे ने आज अपने दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Huawei P30 और P30 Pro को पेरिस शहर में एक इवेंट के तहत लॉन्च कर दिया है। यह P20 के अपग्रेड वर्जन के रूप में पेश किये गये है। दोनों ही फोन Huawei के लेटेस्ट चिपसेट और अभी तक के बेस्ट कैमरा स्कोर के साथ पेश किये …

ImageHuawei Mate 20 Pro Review in Hindi | Huawei Mate 20 Pro का हिंदी में रिव्यु

Huawei हमेशा से ही स्मार्टफोन मार्किट में एक लोकप्रिय ब्रांड बने रहने के लिए एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन लांच करती रहती है। काफी सालों से मार्किट में रहने के बावजूद जब Huawei ने Google के साथ Nexus 6P को लेकर साझेदारी की तब सभी यूजर ने कंपनी के हार्डवेयर पर काफी ध्यान दिया। पिछले …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 6 साल अपडेट, जानें कीमत

Samsung ने अपनी Galaxy F-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए भारत में Galaxy F70 Pro 5G उतार दिया है। ₹24,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.7-इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 45W चार्जिंग वाली 6,000mAh बैटरी दी गई है। इस कीमत पर इसकी सबसे बड़ी बात 6 जनरेशन …

ImageiPhone 18 Pro और Pro Max की भारत में कीमत लीक – iPhone 17 Pro से इतना महंगा

नए iPhone का इंतज़ार भारत में हर साल सबसे ज़्यादा रहता है, और इस बार खबर सीधे आपकी जेब से जुड़ी है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारत में कीमत कथित तौर पर लीक हो गई है। अगर आप अगला iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये नंबर आपके …

Discuss

Be the first to leave a comment.