Huawei ने हाल ही में अपने पॉप-अप कैमरा सेटअप के साथ Huawei P Smart Pro को लांच कर दिया है। यह फोन इसी साल की शुरुआत में लांच किये गये Huawei P Smart + 2019 के अपग्रेड के तौर पर पेश किया गया है जिसमे पॉप-अप कैमरा के अलावा 48MP कैमरा सेसर, 4,000mah की बड़ी बैटरी जैसे फीचर दिए गये है तो चलिए नज़र डालते है इसके फीचरों पर:
यह भी पढ़िए: Motorola Razr 2019 होगा जल्द ही इंडिया में लांच: कंपनी ने किया टीज़
Huawei P Smart Pro के फीचर
Huawei ने अपनी ये लेटेस्ट डिवाइस एज-टू-एज डिस्प्ले के साथ पेश किया है। यहाँ पर आपको 6.59-इंच की FHD+ (1080×2340 पिक्सेल) LCD डिस्प्ले बिना किसी नौच के दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर आपको Kirin 710 चिपसेट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज का के ऑप्शन के साथ लांच किया गया है।
फोटोग्राफी के लिए यहाँ पीछे की तरफ 48MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP के डेप्थ सेंसर के साथ दिया गया है। सामने की तरफ आपको 16MP का पॉप-अप कैमरा सेटअप भी यहाँ सेल्फी और विडियो कालिंग के लिए दिया गया है।
फोन में आपको कनेक्टिविटी के लिए, ड्यूल सिम ड्यूल VoLTE सपोर्ट, Wi-Fi- 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, 3.5mm ऑडियो जैक, टाइप-C पोर्ट और साइड-फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यहाँ 4,000mAh की बड़ी बैटरी एंड्राइड पाई सॉफ्टवेयर के साथ मिलती है।
Huawei P Smart Pro के स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Huawei P Smart Pro |
डिस्प्ले | 6.21-इंच Full HD+ (1080×2340 पिक्सेल) TFT LCD |
फ्रंट कैमरा | 16MP (f/2.0), पॉप-अप |
रियर कैमरा | 48MP (f/1/8) + 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस + 2MP डेप्थ सेंसर |
प्रोसेसर | 7nm 2.27GHz ओक्टा-कोर Kirin 710 SoC, Mali G52 GPU |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 9.0 (पाई) आधारित EMUI 9 |
रैम | 6GB |
स्टोरेज | 128GB, 512GB तक बढ़ा सकते है |
बैटरी | 4000mAh, 10W फ़ास्ट चार्जर |
कीमत | 360 डॉलर |