Huawei P Smart 2021 हुआ चार रियर कैमरे और 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Huawei ने हाल ही में अपने क्वैड कैमरा सेटअप के साथ Huawei P Smart 2021 को लांच कर दिया है। यह फोन इसी साल की शुरुआत में लांच किये गये Huawei P Smart 2020 के अपग्रेड के तौर पर पेश किया गया है जिसमे 48MP कैमरा सेंसर, 5,000mah की बड़ी बैटरी जैसे फीचर दिए गये है तो चलिए नज़र डालते है इसके फीचरों पर:

Huawei P Smart 2021 के फीचर

Huawei ने अपनी ये लेटेस्ट डिवाइस एज-टू-एज डिस्प्ले के साथ पेश किया है। यहाँ पर आपको 6.67-इंच की FHD+ (1080×2340 पिक्सेल) LCD डिस्प्ले वाटर ड्राप नौच के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर आपको Kirin 710 चिपसेट 4GB रैम और 128GB स्टोरेज का के ऑप्शन के साथ लांच किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए यहाँ पीछे की तरफ 48MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 2MP मैक्रो लेंस और 2MP के डेप्थ सेंसर के साथ दिया गया है। सामने की तरफ आपको 8MP का कैमरा सेंसर भी यहाँ सेल्फी और विडियो कालिंग के लिए दिया गया है।

फोन में आपको कनेक्टिविटी के लिए, ड्यूल सिम ड्यूल VoLTE सपोर्ट, Wi-Fi- 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, 3.5mm ऑडियो जैक, टाइप-C पोर्ट और साइड-फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यहाँ 5,000mAh की बड़ी बैटरी एंड्राइड 10 सॉफ्टवेयर के साथ मिलती है।

Huawei P Smart 2021 के स्पेसिफिकेशन

मॉडल Huawei P Smart 2021
डिस्प्ले 6.67-इंच FHD+ (1080×2340 पिक्सेल) , 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो
फ्रंट कैमरा 8MP (f/2.0),
रियर कैमरा 48MP (f/1/8) + 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस + 2MP डेप्थ सेंसर + 2MP मैक्रो लेंस
प्रोसेसर 7nm 2.27GHz ओक्टा-कोर Kirin 710A SoC, Mali G52 GPU
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10 आधारित EMUI 10.1
रैम 4GB
स्टोरेज 128GB, 512GB तक बढ़ा सकते है
बैटरी 5000mAh, 22.5W फ़ास्ट चार्जर
कीमत 229 यूरो

Related Articles

ImageWhatsApp स्टोरेज फुल हो गया? बिना एक भी चैट डिलीट किए ऐसे खाली करें स्टोरेज जगह

WhatsApp अब बस मैसेज भेजने का ऐप नहीं रहा है, फैमिली ग्रुप से लेकर ऑफिस के काम और बैंक के OTP तक, ज़रूरी बातचीत यहीं होती है। लेकिन इसी के साथ एक पुरानी दिक्कत भी जुड़ी है और वो ये कि ये फोन की जगह बड़ी तेज़ी से भरता है। असली सवाल दो हैं। पहला …

ImageHuawei P Smart Pro हुआ Kirin 710 , 16MP प्राइमरी सेंसर के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Huawei ने हाल ही में अपने पॉप-अप कैमरा सेटअप के साथ Huawei P Smart Pro को लांच कर दिया है। यह फोन इसी साल की शुरुआत में लांच किये गये Huawei P Smart + 2019 के अपग्रेड के तौर पर पेश किया गया है जिसमे पॉप-अप कैमरा के अलावा 48MP कैमरा सेसर, 4,000mah की बड़ी …

ImageHuawei P30 और P30 Pro हुए Kirin 980 चिपसेट और ट्रिपल 40MP प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ लांच

हुवावे ने आज अपने दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Huawei P30 और P30 Pro को पेरिस शहर में एक इवेंट के तहत लॉन्च कर दिया है। यह P20 के अपग्रेड वर्जन के रूप में पेश किये गये है। दोनों ही फोन Huawei के लेटेस्ट चिपसेट और अभी तक के बेस्ट कैमरा स्कोर के साथ पेश किये …

Image₹13,000 से कम में 120Hz और 5200mAh बैटरी? Infinix Smart 20 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च कर दिया है। ₹13,000 से भी कम में आने वाले इस फोन का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका 6.78-इंच 120Hz डिस्प्ले, 5200mAh बैटरी और 7.7mm स्लिम बॉडी। आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। ये पढ़ें: Redmi …

Image8000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ आ रहा है iQOO का नया फोन, लॉन्च डेट कन्फर्म

अगर आप ऐसा फोन पसंद करते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन एक साथ मिले, तो iQOO का नया फोन आपकी नज़र में आ सकता है। कंपनी ने iQOO 15T की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह फोन 20 मई को चीन में लॉन्च होगा और उसी दिन इसकी बिक्री …

Discuss

Be the first to leave a comment.