Huawei पर US द्वारा लगाये गये ट्रेडिंग बैन के बाद कंपनी ने अपनी Honor 20-सीरीज को हाल ही में लांच किया तथा और अब कंपनी अपने घर यानि चीन में अपने लेटेस्ट मिड-रेंज फोन Nova 5-सीरीज को लांच करने की पूरी तैयारी कर चुकी है।
इसमें से Nova 5i काफी हद तक आपको Honor 20i की याद दिलवाएगा तो चलिए एक बार नज़र डालते है इस सीरीज के फीचरों पर:
यह भी पढ़िए: OnePlus 7 vs Google 3A: कौन सी डिवाइस होगी आपके लिए बेहतर?
Huawei Nova 5 और Nova 5i के फीचर
कंपनी ने अपने इस दोनों स्मार्टफोनों के लांच की पुष्ठी Weibo पर की है। कुछ दिन पहले Nova 5i को TENAA की लिस्टिंग पर देखा गया था जिसके हिसाब से आपको Nova 5i में आपको 6.4-इंच की FHD+ डिस्प्ले 1080×2310 पिक्सेल रेज़ोलुशन और पंच-होल कैमरा सेटअप के साथ मिलेगी। इसके आपको प्रोसेसर के तौर पर किरिन 710 चिपसेट के साथ 6GB/8GB रैम का ऑप्शन भी मिल सकता है।
इसके साथ डिवाइस को पीछे से देखे तो यहाँ भी क्वैड-कैमरा सेटअप मिलता है जिसमे 24MP प्राइमरी कैमरा, 8MP का वाइड-एंगल, 2MP का टेलीफ़ोटो लेंस और TOF कैमरा सेंसर दिया जायेगा तथा सामने पंच-होल में 24MP का सेल्फी कैमरा भी मिलेगा।
सीरीज के टॉप-मॉडल Nova 5 के बारे अभी आधिकारिक कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद है की इसमें आपको बेहतर चिपसेट के साथ एक्स्ट्रा कैमरा सेंसर या बड़ी स्क्रीन देखने को मिल सकती है। अभी के लिए यह साफ़ नहीं हुआ है की फ़ोनों में आपको गूगल सर्विस मिलेगी या नहीं तो इसके लिए लांच इवेंट तक का इन्तजार करना पड़ेगा।
Nova 5 और Nova 5i के स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Huawei Nova 5 | Nova 5i |
डिस्प्ले | 6.39-इंच की FHD+, 2340×1080 पिक्सेल | 6.40-इंच की FHD+, 2340×1080 पिक्सेल |
प्रोसेसर | Kirin 980 | Kirin 710 |
रैम | 6GB/8GB | 6GB/8GB |
स्टोरेज | 128GB; UFS 2.1 | 64GB/128GB, UFS 2.1 |
रियर कैमरा | 48MP + 8MP टेलीफ़ोटो लेंस + 2MP अल्ट्रा वाइड लेंस, ToF | 24MP + 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस, 2MP + ToF |
फ्रंट कैमरा | 24MP | 24MP |
बैटरी | 4200mAh | 3900mAh |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 9.0 पाई आधारित EMUI | एंड्राइड 9.0 पाई आधारित EMUI |
फिंगरप्रिंट सेंसर | इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट | रियर फिंगरप्रिंट सेंसर |
कीमत | अभी घोषित नहीं | अभी घोषित नहीं |