Huawei Band 4 Pro हुआ कलर डिस्प्ले, GPS और NFC सपोर्ट के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Huawei ने चीन के मार्किट में अपने पिछले साल पेश किए गए Huawei Band 3 Pro के अपग्रेड वर्ज़न Band 4 pro को लांच कर दिया है। इस लेटेस्ट स्मार्टबैंड में आपको कलर डिस्प्ले, जीपीएस सपोर्ट के साथ NFC का फीचर भी दिया गया है तो चलिए नज़र डालते है इसके फीचरों पर:

यह भी पढ़िए: Vivo iQOO Neo Racing एडिशन हुआ स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट और 12GB रैम के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Huawei Band 4 Pro की कीमत

स्मार्टबैंड को ब्लैक, रेड और पिंक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। कीमत की बात करे तो ये मार्किट में 399 युआन की कीमत के साथ 12 दिसम्बर से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। कंपनी ने अभी इसके ग्लोबल लांच के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

Huawei Band 4 Pro के फीचर

Band 4 Pro में आपको सामने की तरफ 0.95 इंच की AMOLED कलर डिस्प्ले 2.5D कर्व ग्लास के साथ दी गयी है जो पूरी तरह टच स्क्रीन है। डिस्प्ले के नीचे आपको होम बटन भी दिया गया है। डिस्प्ले का रेज़ोलुशन 240×120 रखा गया है। अगर साइज़ की बात करे तो इसकी माप 45x19x11 mm तथा वजन 25 ग्राम है।

Huawei Band 4 Pro में आपको हार्ट रेट मोनिटर TruSeen टेक्नोलॉजी सपोर्ट के साथ दिया गया है जिसकी वजह से आंकड़े काफी ज्यादा सटीक प्राप्त होते है। साथ ही GPS सपोर्ट दिए जाने की वजह से आप वर्कआउट को बिना अपने मोबाइल फोन के भी ट्रैक कर सकते है। स्मार्टबैंड में 11 अलग-अलग स्पोर्ट्स मोड जैसे ट्रेडमिल, रनिंग, साइकिलिंग, फ्री ट्रेनिंग आदि दिए गये है।

बैंड में आपको 50 मीटर तक का वाटर-रेसिस्टेंट मिलने के साथ साथ स्विम स्ट्रोक रिकग्निशन का सपोर्ट भी दिया गया है। इस के साथ यहाँ ब्लड ऑक्सीजन लेवल के लिए SpO2 सेंसर, NFC सपोर्ट जैसे लेटेस्ट फीचर भी दिए गये है। एक्स्ट्रा फीचर के तौर पर म्यूजिक कंट्रोल, आइडल रिमाइंडर, स्लीप मोनिटरिंग भी दिए गये है। बैंड में दी गयी 100mAH की बैटरी आसानी से 5 से 7 दिन का बैकअप देने में सक्षम है।

Related Articles

ImageSnapdragon 8 Elite Gen 6 लॉन्च, पहली बार 5GHz पर पहुंचा फोन का प्रोसेसर

Qualcomm ने Snapdragon Summit 2026 में अपने नए फ्लैगशिप मोबाइल प्रोसेसर पेश कर दिए हैं, जिनमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 के साथ ज़्यादा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 भी शामिल है। आने वाली पीढ़ी के प्रीमियम Android स्मार्टफोनों में आपको यही दोनों चिपसेट देखने को मिलेंगे। इस बार कंपनी ने अपने फ्लैगशिप …

ImageHuawei Band 4 कलर डिस्प्ले और बिल्ट-इन USB पोर्ट के साथ इंडिया में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Huawei ने इंडिया के मार्किट में अपने पिछले साल पेश किए गए Huawei Band 3 के अपग्रेड वर्ज़न Band 4 को आज लांच कर दिया है। इस लेटेस्ट स्मार्टबैंड में आपको कलर डिस्प्ले, जीपीएस सपोर्ट के साथ कस्टम वाच फेस का सपोर्ट भी दिया गया है तो चलिए नज़र डालते है इसके फीचरों पर: यह …

ImageHonor Band 5 हुआ Oxygen Tracker और Bluetooth 5.0 के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Huawei के सब-ब्रांड Honor ने अपना लेटेस्ट स्मार्टबैंड Honor Band 5 लांच कर दिया है। यह स्मार्टबैंड Honor 9x के साथ ही चीन में लांच किया है। देखने में यह Honor Band 4 की तरह ही लगता है लेकिन नए band 5 में आपको Blood Oxygen ट्रैकर और ब्लूटूथ 5.0 जा सपोर्ट भी दिया गया …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.