Oppo जल्द ही अपने अगले Perfect selfie phone Oppo F5 के लांच के साथ 18:9 की दौड़ में शामिल हो जाएगा। पिछले हफ्ते फोन के फिलीपींस में लॉन्च होने की आधिकारिक तौर पर पुष्टि की गई थी और अब विश्वसनीय रिपोर्टों का दावा है कि हैंडसेट उसी दिन भारत और दक्षिण एशियाई बाजारों के दूसरे हिस्से में पहुंच जाएगा। इसके लिए आधिकारिक पुष्टि शीघ्र ही होने वाली है। (Read in English)
यह भी पढ़ें: AMOLED डिस्प्ले वाला Samsung Galaxy J2 (2017) स्मार्टफोन हुआ भारत में लॉन्च; जानिये कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Oppo F5 की AI Beauty Recognition Technology क्या है?
Oppo के नवीनतम फ्रंट कैमरे में सेल्फी के लिए AI Beauty Recognition Technology है। AI टेक्नोलॉजी के जरिये Oppo F5 आपके चेहरे पर 200 स्पॉट को स्कैन करने में सक्षम है। यह इन सूचनाओं का इस्तेमाल आपके सेल्फी फोटो को बेहतर बनाने के लिए करता है, यहां तक कि यह असंगत प्रकाश या असंगत एंगल पर भी अच्छा काम करता है। यह तकनीक पुरुष और महिला, शिशुओं और वयस्कों के बीच अंतर करने में सक्षम होगी।
इसके अलावा पढ़ें: 18:9 डिस्प्ले और Dual Camera वाला Honor 7X हुआ लांच; जानिए क्या है ख़ास इसमें
Oppo F5 का संभावित हार्डवेयर और फीचर्स
Oppo F5 में संभवतः वाइड एंगल सेल्फी या ग्रुप सेल्फी शूटिंग के लिए 16 MP वाले दो सेल्फी कैमरों को शामिल करने की संभावना है और प्राथमिक फोटोग्राफी के लिए 20 MP का रियर कैमरा फोन में हो सकता है। यह 6 इंच के फुल विज़न FHD डिस्प्ले और एक हाफ-मेटल यूनीबॉडी डिज़ाइन के साथ आ सकता है। लीक renders से स्पष्ट है, फिंगरप्रिंट सेंसर पीछे की ओर मौजूद होगा।
हैंडसेट के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर द्वारा संचालित होने की उम्मीद है। ओप्पो के फोन पहले Red, Gold, और Rose Gold रंग विकल्पों में आ चुके हैं, तो संभावना यही है कि ये फोन भी इन्ही विकल्पों के साथ आता है।
यह स्मार्टफोन मुख्य रूप से भारत में वीवो V7 + और Asus Zenfone 4 selfi Pro के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा।
Oppo F5 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Model | Oppo F5 |
Display | 6-inch Full View, Full HD+ |
Processor | Snapdragon 660 quad-core |
RAM | 6GB |
Internal Storage | 64GB |
Software | Android Nougat based Color OS |
Primary Camera | 16MP +16MP |
Secondary Camera | 20MP |
Dimensions | – |
Battery | 4000mAh |
Others | 4G VoLTE, WiFi, Bluetooth, GPS |
Price | To be announced |
यह भी पढ़ें: 8GB RAM और 4 कैमरे वाला Nubia Z17S हुआ लांच: जानिये इसकी कीमत और फीचर्स