7 अगस्त को Samsung Galaxy F34 होगा लॉन्च, 16,000 रुपये के आसपास होगी कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

प्रीमियम फ्लैगशिप डिवाइस पेश करने के बाद बजट सेगमेंट की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए Samsung अगले सप्ताह Samsung Galaxy F34 भारत में लॉन्च करने वाला है। यह 5G कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन है, जिसमें बड़ी बैटरी और ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। एक आधिकारिक बयान में Samsung ने घोषणा की है कि यह स्मार्टफोन 7 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसकी कीमत भी टीज़ कर दी है।

ये पढ़ें : Vivo V29 5G हुआ लॉन्च, महीने के अंत तक भारत में भी आ सकता

कंपनी द्वारा टीज की गई कीमत से पता चलता है कि Samsung Galaxy F34 5G का शुरुआती मूल्य 16,000 रुपये के आसपास हो सकता है। यह दो रंग के विकल्प इलेक्ट्रिक ब्लैक और मिस्ट्री ग्रीन में उपलब्ध होगा। कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart पर इसकी माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है।

सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलेगी

कंपनी ने बताया है कि फोन में वॉटरड्रॉप नॉच और मोटी बॉटम चिन के साथ 6.5 इंच फुल एचडी प्लस (2400×1080 पिक्सल) सुपर AMOLED डिस्प्ले होगी, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। डिस्प्ले पर 1,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। साथ ही डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया जाएगा।

ये पढ़ें: Realme 11 5G जल्द भारत में होगा लॉन्च, BIS लिस्टिंग में आया नज़र

ट्रिपल कैमरा और बड़ी बैटरी मिलेगी

फोन में ट्रिपल कैमरा यूनिट दिया होगा। कंपनी ने OIS के साथ 50MP के प्राइमरी सेंसर के होने की पुष्टि की है। कंपनी ने बताया है कि Samsung Galaxy F34 में 6,000mAh की बड़ी बैटरी भी होगी। डिवाइस के Android 13 आधारित One UI 5.1.1 आउट-ऑफ-द-बॉक्स इंटरफेस पर चलने की उम्मीद है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G vs OnePlus N6x: नया Snapdragon या OnePlus की मिलिट्री-ग्रेड बॉडी?

POCO M8x 5G और OnePlus N6x, दोनों की कीमत आज एक ही है, ₹20,999। पर इन बराबर पैसों में जो मिलता है, वो बराबर नहीं है। POCO इस दाम पर आपको 128GB स्टोरेज देता है। उतने ही पैसों में OnePlus 64GB देता है। पहले N6x की तरफ की बात, क्योंकि इसके पास भी देने लायक …

ImageSamsung Galaxy M10s के कुछ स्पेसिफिकेशन हुए लीक: फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है

Samsung Galaxy M10s स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन के बारे में कई प्रकार की लीक रिपोर्ट सामने आ रही हैं। अब लेटेस्ट लीक इस स्मार्टफोन के Android Enterprise लिस्टिंग से सामने आई हैं। इस लीक मेंसैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशंस सामने आई हैं। तो चलिए नजर …

ImageSamsung Galaxy J2 Core 2020 एंड्राइड गो एडिशन स्मार्टफोन हुआ इंडिया में लांच: कीमत सिर्फ 6,299 रुपए

Samsung ने भारत में अपना लेटेस्ट एंट्री लेवल स्मार्टफोन Galaxy J2 Core (2020) लॉन्च किया है। फोन की कीमत 6,299 रुपये है। यह फोन साल 2018 में आए Galaxy J2 कोर का अपग्रेडेड वेरियंट है। पिछले मॉडल के मुकाबले नए J2 कोर में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। तो आइए जानते हैं कि कंपनी अपने …

Imageलॉन्च के हफ्तेभर बाद ₹8000 महंगा हुआ Samsung Galaxy M47 5G – खरीदने से पहले जान लें नई कीमत

Samsung Galaxy M47 5G भारत में 4 जुलाई को सेल पर आया था और इसके बेस 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत ₹23,999 (डिस्काउंट के बाद 22,999) थी। 11 जुलाई तक वही फोन Amazon India पर ₹32,999 में लिस्ट हो चुका है। यानी कूपन डिस्काउंट वाली लॉन्च कीमत से तुलना करें तो सीधे ₹10,000 का उछाल, और …

ImageiQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, 7,050mAh बैटरी और 50MP कैमरा कन्फर्म

एक नज़र में: iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को दस्तक देने जा रहा है, और लॉन्च से तीन दिन पहले कंपनी ने इसके कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर से सम्बंधित टीज़र पेश किया है। इससे पहले आये के टीज़र में स्क्रीन और प्रोसेसर की जानकारी शामिल थी, जिसके अनुसार ये भारत का पहला Dimensity 7500 …

Discuss

Be the first to leave a comment.