HP Spectre x360 हुआ 10th जेन इंटेल प्रोसेसर और OLED डिस्प्ले के साथ इंडिया में लांच: जाने कीमत और फीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

HP ने अपनी Spectre x360 सीरीज के तहत इस साल में तीसरी बार एक नए मॉडल को लांच किया है जिसका नाम Spectre x360 13 रखा गया है। इस नए कनवर्टिबल लैपटॉप में आपको 13.3-इंच की डिस्प्ले मिलती है जो 13% ज्यदा कॉम्पैक्ट है। इसमें कॉम्पैक्ट साइज़ के साथ यह लैपटॉप दुनिया का सबसे छोटा 2-in-1 लैपटॉप कहा जा सकता है। इसके साथ यहाँ पर लेटेस्ट 10th जेन और 10nm प्रोसेस आधारित इंटेल-कोर i5 प्रोसेसर 8GB रैम और 512GB SSD के ऑप्शन के साथ दिया गया है।

HP Spectre X360 की कीमत और फीचर

Spectre X360 को मार्किट में 99,990 रुपए की कीमत में पेश किया गया है। डिवाइस आप ऑफलाइन HP स्टोर और ऑनलाइन प्लेटफार्म Amazon और Flipkart पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। नए HP Spectre x360 13 के साथ में आपको HP Active Pen Stylus भी दिया है। यहाँ कलर ऑप्शन के तौर पर Nightfall Black, Poseidon Blue का इस्तेमाल किया है।

HP Spectre x360 13 के फीचर

नए Spectre x360 में स्लिम मेटलिक बॉडी दी गयी है जिसका वजन 1.27 किलोग्राम है। डिस्प्ले देखने पर आपको टॉप और बॉटम साइज़ में सिर्फ 12mm और 15mm का ही बेज़ेल देखने को मिलता है। पतले बेज़ेल के साथ डिवाइस का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 90% तक मिलता है। कॉम्पैक्ट साइज़ के साथ 4K या FHD OLED डिस्प्ले देखने में काफी आकर्षक लगती है।

HP ने अपने डिस्प्ले के कैलिब्रेशन पर काफी काम किया है। लैपटॉप में बेहतर टच-पैड और फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

लेटेस्ट 10 जेन कोर-i5 CPU के साथ आपको परफॉरमेंस में काफी ज्यादा सुधार दिखाई देता है। इसके अलावा 4-सेल 60Whr बैटरी के साथ यहाँ 22 घंटे का बैटरी बैकअप आसानी से मिलता है।

2-in-1 लैपटॉप में Wi-Fi 6 और 4G LTE सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में एक थंडरबोल्ट पोर्ट, USB 3.1 जेन 1 टाइप -A पोर्ट, हैडफ़ोन जैक, HDMI 2.0 पोर्ट और माइक्रोSD कार्ड स्लॉट दिए गये है।

Spectre x360 के पुराने मॉडलों की ही तरह यहाँ पर भी आपको वेबकैम और माइक्रोफोन को म्यूट करने के लिए डेडिकेटेड बटन दिए गये है जिनके साथ LED इंडिकेटर भी मिलते है।

Related Articles

ImageColorOS 17 हुआ लॉन्च: आपके realme, OPPO और OnePlus फोनों में कब मिलेगा?

Oppo ने चीन में अपने डेवलपर कॉन्फ्रेंस में Android 17 पर बना ColorOS 17 पेश कर दिया है। इस बार बदलाव सिर्फ Oppo फोनों तक नहीं रहेगा, क्योंकि कंपनी ने OxygenOS और realme UI को बंद करके तीनों ब्रांडों को एक ही सॉफ्टवेयर पर ले आया है। यानी आपका फोन realme का हो या OnePlus …

Image13-इंच HP Spectre x360 (2019) रिव्यु (समीक्षा): प्रीमियम कीमत में स्टाइलिश डिजाईन

HP ब्रांड नेम हमेशा से ही लैपटॉप के सेगमेंट में बेस्ट ब्रांड में से एक है और अपने Spectre लाइन-अप के साथ परफॉरमेंस के मामले में भी काफी आगे दिखाई देता है और यही कारण है की HP Specter लैपटॉपों के साथ बेस्ट 2-इन-1 लैपटॉपों में से एक साबित होता है। पिछले कुछ महीनों पहले …

ImageHP Chromebook x360 इंडियन मार्किट में हुआ लांच: कीमत 29,990 से शुरू

HP ने इंडियन मार्किट में अपने क्रोम-बुक लाइन अप में आज 2-इन-1 Chromebook x360 को लांच किया है जो ख़ास तौर पर युवा वर्ग को ध्यान में रखते हुए बनाये गये है। यह लैपटॉप मार्किट में 12-इंच और 14-इंच के स्क्रीन साइज़ में बिक्री के लिए उतारा गया है। कंपनी के दावे के अनुसार आपको …

Imageपावरबैंक जैसी बैटरी और 7-इंच डिस्प्ले के साथ Redmi Note 17 सीरीज़ चीन में लॉन्च, इंडिया लॉन्च कब?

Redmi ने आज चीन में अपनी नई Redmi Note 17 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, और इस बार पूरी चर्चा इसकी 7-इंच स्क्रीन की है। यह Redmi का अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले है, और कंपनी के अनुसार इस कीमत में इतनी बड़ी स्क्रीन देने वाला यह इकलौता फोन है। Redmi Note 17 सीरीज़ …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

Discuss

Be the first to leave a comment.