Home न्यू लांच HP Chromebook x360 इंडियन मार्किट में हुआ लांच: कीमत 29,990 से शुरू

HP Chromebook x360 इंडियन मार्किट में हुआ लांच: कीमत 29,990 से शुरू

0
HP-Chromebook-x360

HP ने इंडियन मार्किट में अपने क्रोम-बुक लाइन अप में आज 2-इन-1 Chromebook x360 को लांच किया है जो ख़ास तौर पर युवा वर्ग को ध्यान में रखते हुए बनाये गये है। यह लैपटॉप मार्किट में 12-इंच और 14-इंच के स्क्रीन साइज़ में बिक्री के लिए उतारा गया है।

कंपनी के दावे के अनुसार आपको यहाँ पर प्रीमियम डिजाईन, लाइट-वेट, और काफी पतले बेज़ेल के साथ गूगल की सभी सर्विसों का सपोर्ट भी दिया गया है। तो चलिए नज़र डालते है इसके फीचरों पर:

यह भी पढ़िए: HiFuture के TidyBudsPro वायरलेस इयरफ़ोन हुए इंडिया में लांच: कीमत सिर्फ 4499 रुपए

HP Chromebook x360 की कीमत और उपलब्धता

भारतीय बाज़ार में इस लैपटॉप को 12 -इंच और 14-इंच के साइज़ में पेश किया है। 12-इंच स्क्रीन साइज़ को 29,990 रुपए की कीमत के साथ तथा 14-इंच साइज़ के लिए 39,990 रुपए कीमत तय की गयी है। यह लैपटॉप आज से ही 250 से करीब HP स्टोर और Amazon और Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

अगर आप USI Stylus भी चाहते है तो उसके लिए आपको 3,999 रुपए और खर्च करने होगे।

HP Chromebook x360 के फीचर

लैपटॉप में आपको 12-इंच / 14-इंच की HD+ रेज़ोलुशन वाली टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गयी है। अगर पिक्सेल काउंट देखे तो 12-इंच वाले मॉडल में आपको 1399 x 912 पिक्सल मिलते है जबकि 14-इंच में यह 1366 x 768 मिलते है।

दोनों ही वरिएन्त आपको एक बार फुल चार्ज होने पर 11 घंटे का बैकअप देने में सक्षम है।

लैपटॉप में आपको गूगल वौइस अस्सिस्टेंट, गूगल वन स्टोरेज और गूगल प्ले स्टोर की लगभग सभी एप्लीकेशनों का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा Chromebook x360 में गूगल वन सब्सक्रिप्शन के तहत आपको 1 साल के लिए फ्री 100 गूगल स्टोरेज की सुविधा भी दी गयी है।

लैपटॉप में दिए गये स्पीकर यानि की स्टीरियो स्पीकर B&O के द्वारा ट्यून किये गये है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version