Marvel Studios की पहली एनिमेटेड सीरीज़ What If…? के एपिसोड ऑनलाइन इस तरह देख सकते हैं मुफ्त

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Marvel Studios की सभी फिल्मों को भारत में भी बेहद पसंद किया जाता है। हाल ही में Marvel Studios ने अपनी पहली एनिमेटेड सीरीज़ What If…? की भी शुरुआत की है, जिसके दो एपिसोड आ चुके हैं जिनमें हमने कैप्टन कार्टर (Captain Carter) और T’Challa को देखा है। अब इस टीवी सीरीज़ What If…? का तीसरा एपिसोड भी रिलीज़ हो चुका है। ये कल यानि कि 25 अगस्त को रिलीज़ किया गया है। इसमें मुख्य किरदार हैं अवेंजर्स के फाउंडर और S.H.I.E.L.D के पूर्व निर्देशक निक फ्यूरी (Nick Fury), जो इस तीसरे एपिसोड में अवेंजर्स को एक जुट करने के कोशिश करते हैं, लेकिन विफल हो जाते हैं। इसमें एवेंजर्स एक के बाद एक मर रहे हैं, ऐसे में वो समय में वापस जाकर गॉड ऑफ़ मिस्चीफ़ यानि कि लोकी (Loki) से मिलते हैं। इस एपिसोड में आपको Loki को वापस एक्शन में देखकर अच्छा लगेगा। अगर आप भी इस दिलचस्प एनिमेटेड सीरीज़ को मुफ़्त में देखना चाहते तो आइये हम बताते हैं कि ये आपको कैसे, कब और कहाँ मुफ़्त में देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: 20 बेहतरीन Disney फिल्में जो बच्चे के लिए ऑनलाइन Hotstar पर हैं उपलब्ध

What If..? का एपिसोड 3 भारत में 25 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे रिलीज़ किया गया है। ये एपिसोड 30 मिनटों का है। ये केवल हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) पर स्ट्रीम किया जा रहा है। अगर आपके पास भी हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन है तो आप इसे वहाँ देख सकते हैं।

Hotstar का एक महीने का सब्सक्रिप्शन 299 रूपए में और एक साल का सब्सक्रिप्शन 1,499 रूपए में उपलब्ध है।

What If…? का एपिसोड 3 ऑनलाइन मुफ्त में कैसे देख सकते हैं?

अगर आपके पास ये सब्सक्रिप्शन नहीं है, तो आप इसे Flipkart SuperCoins के साथ मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं और Marvel Studios की पहली एनिमेटेड सीरीज़ What If…? का ये तीसरा एपिसोड भारत में फ्री में देख सकते हैं। Flipkart SuperCoins रिवॉर्ड के तौर पर आपको Flipkart से प्रत्येक शॉपिंग के दौरान दिए जाते हैं। एक SuperCoin की कीमत 1 रूपए है और आपको 100 रूपए खर्च करने पर 2 रूपए के SuperCoin मिलते हैं। आप अपने Flipkart अकाउंट में चेक कर सकते हैं कि आपके पास कितने सुपरकॉइन (SuperCoins) हैं। अगर ये 299 या उससे अधिक हैं तो आप इनसे मुफ्त में Disney Plus Hotstar का सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं।

  • Flipkart पर अपनी आईडी के साथ लॉग-इन करें और अपनी प्रोफाइल सेक्शन में मौजूद SuperCoin Zone में जाएँ।
  • यहां आपको आपके अकाउंट में उपलब्ध SuperCoins नज़र आएंगे। आपने जब भी ख़रीददारी की होगी, वो यहां जोड़ दिए गए होंगे। अगर वो 299 रूपए या 1,499 रूपए के आस-पास हैं, तो आप यहीं मौजूद ‘View All’ के विकल्प पर जाकर ‘Stay Entertained; का विकल्प चुन सकते हैं।
  • अब बस यहां आप अपने SuperCoins को रिडीम करते हुए Disney Plus Hotstar (हॉटस्टार) का सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं।

यहां देखें What If…? का ट्रेलर

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus N6x vs OnePlus N6: चिपसेट एक ही है, तो ज़्यादा पैसे देने पर क्या मिलेगा?

OnePlus N6x vs OnePlus N6: ₹20,000 से कम का सेगमेंट इस समय बड़ी बैटरी वाले फोनों से भरा हुआ है, और अब OnePlus ने यहां अपने दो फोन एक ही महीने के अंतराल पर उतार दिए हैं। OnePlus N6 30 जून को आया था और कंपनी की बजट N-सीरीज़ का पहला नाम बना, जिसकी सबसे …

Imageखत्म हुआ Netflix पर Money Heist सीज़न 5 वॉल्यूम 2 का इंतज़ार; भारत में इस तरह देखें मुफ्त

Netflix पर बेहद लोकप्रिय हो चुके स्पैनिश ड्रामा Money Heist का आज अगला भाग आने वाला है। इसका स्पैनिश नाम La Casa De Papel है, जिसे कई अवार्ड भी मिल चुके हैं। Money Heist के सीज़न 5 का पहला भाग 5 एपिसोडों के साथ सितम्बर 2021 में आया था, और आज इसके सीज़न 5 का …

Imageइस वीकेंड पर एंटरटेनमेंट का होगा फुल डोज़; 20 May को होंगे 5 बड़े OTT रिलीज़

अगर आप भी मेरी तरह पूरा हफ्ता इंतज़ार करते हैं कि इस वीकेंड पर OTT पर क्या बिंजवॉच करने को मिलेगा, तो बता दें कि ये हफ्ता बेहद शानदार होने वाला है। कल यानि 20 मई को अलग-अलग OTT प्लैटफॉर्म पर 5 शो व फिल्में रिलीज़ होने जा रही है, जो आपको टीवी के सामने …

ImageFlipkart के साथ आई Lava की Virat सीरीज़, मिलेंगे ₹10,000 से कम में मेड-इन-इंडिया 4G-5G फोन

Lava ने Flipkart के साथ मिलकर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Virat का ऐलान कर दिया है। यह कंपनी की पहली “ऑनलाइन-फर्स्ट” सीरीज़ है, यानी ये फोन आपको सिर्फ Flipkart पर मिलेंगे। फिलहाल इसे टीज़ किया गया है और जल्द ही इसके फोन बाज़ार में आने वाले हैं। इस सीरीज़ की सबसे खास बात ये है …

ImagePoco X8 Pro Series की लॉन्च डेट कन्फर्म, दमदार Dimensity चिप और बड़ी बैटरी के साथ आ सकते हैं नए फोन

Poco ने अपनी अगली Poco X8 Pro Series की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दी है। कंपनी इस सीरीज़ के स्मार्टफोनों को 17 मार्च को एक ऑनलाइन इवेंट में पेश करेगी। उम्मीद है कि इस लाइनअप में Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max जैसे दो मॉडल शामिल हो सकते हैं। हालांकि …

Discuss

1 Comment
User
xyz
Anonymous
4 years ago

ये पहला एनिमेटेड शो नहीं है इस से पहले स्पाइडरमैन, आयरन मैन, हल्क जैसे शो भी मार्वल बना चूका है तो गलत इनफार्मेशन ना लिखे

Reply
User
Pooja Chaudhary
Anonymous
4 years ago

इससे पहले जो भी शो आये हैं वो marvel के हैं, लेकिन “Marvel Studios” का ये पहला एनिमेटेड सीरीज़ ही है। रेफेरेंस के लिए आप ये लिंक देख सकते हैं – https://www.marvel.com/tv-shows/animation/what-if/1

Related Products