कोई भी फाइल या फोटो भेजने के लिए अपने फ़ोन में कैसे करें Nearby Share का इस्तेमाल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अपने आस-पास के किसी भी फ़ोन के साथ फोटो या कोई अन्य फाइल शेयर करनी हो सबसे आसान तरीका Apple का AirDrop रहा है। लेकिन अब Android फोनों में भी Nearby Share द्वारा नज़दीकी फोनों के साथ कुछ भी शेयर करना काफी आसान हो गया है। Apple के AirDrop के बाद, Google ने 2020 में Nearby Share लॉन्च किया था, जिसके साथ एक एंड्राइड डिवाइस से दूसरे एंड्राइड डिवाइस पर कुछ भी भेजना काफी आसान हो गया। 

Nearby Share को आप Google Play स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं और ये सभी Android फोनों के लिए उपलब्ध है। लेकिन अगर आप नहीं जानते हैं कि इस ऐप का इस्तेमाल कैसे करते हैं, तो आइए हम आपको बताते हैं कि पहले इसे अपने फ़ोन में कैसे चालू करें और नियरबाय शेयर द्वारा फोटो या फाइल कैसे शेयर करें। 

ये पढ़ें: SBI डेबिट कार्ड को ऑनलाइन कैसे एक्टिवेट करें

अपने एंड्राइड फ़ोन पर Nearby Share को कैसे चालू करें ?

Nearby Share को अपने फ़ोन में चालू करना काफी आसान है। इसके लिए आपको अपने फ़ोन में इसे सेटिंग्स में जाकर इनेबल करना होगा। आइये आपको ये प्रक्रिया प्रत्येक स्टेप के साथ समझाते हैं। 

  1. फ़ोन की Settings में जाएँ। 
  2. अब Connected device विकल्प में जाएँ। 
  3. अब Connection preference विकल्प में जाकर Nearby Share का विकल्प चुनें। 
  4. कुछ फोनों में ये Settings में जाकर Google विकल्प में मिलता है। 
  5. यहां Google में Nearby Share के ऑप्शन को ढूंढें। 
  6. इसमें Device Visiblity के टॉगल को ऑन कर दें। 
  7. इन स्टेप्स के साथ आपके एंड्राइड फ़ोन में Nearby Share ऑन हो जायेगा और अब आप जब भी फोटो या कोई फाइल शेयर करने के लिए शेयर बटन दबाएंगे, आपको वहाँ Nearby Share का विकल्प भी दिखेगा। 
  8. इसके साथ ही ये आपसे  ब्लूटूथ और Wi-Fi को एक्सेस करने की परमिशन मांगेगा, इसे Allow करें। 

ये पढ़ें: Google Maps पर कैसे जानें अपनी करंट लोकेशन? बेहद आसान है तरीका

एंड्रॉइड फ़ोन पर Nearby Share का इस्तेमाल करके फाइल कैसे शेयर करें 

अब आपके फ़ोन में नियरबाय शेयर इनेबल हो चुका है और अपने आसपास किसी भी एंड्राइड फ़ोन में आप कोई भी जैसे फोटो, डॉक्यूमेंट, लिंक, गाना, वीडियो, इत्यादि  आस-पास के एंड्रॉइड फ़ोन, जिसमें नियरबाय शेयर ऑन हो, के साथ शेयर कर सकते हैं। आइये जानते हैं कैसे। 

  • कोई भी फाइल शेयर करने के लिए आपको शेयर का आइकॉन दबाना है
  • इसके बाद आपको अन्य विकल्पों के साथ यहां Nearby Share का भी विकल्प मिलेगा  
  • इस विकल्प को चुनते ही, आपके फ़ोन में जिसे भेजने हैं, उसका डिवाइस का नज़र आएगा, उस पर टैप करें। 
  • इसके बाद फाइल सेंड (Send) होनी  शुरू हो जाएगी। 

नोट: इसके लिए दोनों भेजने वाले, और जिसे भेज रहे हैं, के एंड्राइड फोनों में नियरबाय शेयर इनेबल होना चाहिए और ब्लूटूथ और Wi-Fi एक्सेस की परमिशन भी होनी चाहिए, तभी एक दूसरे के फोनों में अन्य एंड्राइड डिवाइस रेसिपेंट के तौर पर नज़र आएगा और ये प्रक्रिया पूरी हो पायेगी। 

Nearby Share को अपने फ़ोन पर कैसे एक्सेप्ट या स्वीकार करें ?

  1. फ़ोन में नियरबाय शेयर इनेबल होने पर, अगर आपको कोई कुछ भेजता है, तो आपके फ़ोन में नोटिफिकेशन पॉप-अप आएगा। 
  2. अब भेजने वाले के साथ अपना पिन मैच करें। 
  3. अब फाइल पाने के लिए Accept का बटन दबाएं। 
  4. और बस फाइल को आपको मिल जाएगी। 

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageNetflix फिर दे रहा 30 दिन का फ्री ट्रायल, पर सिर्फ़ इन यूज़र्स को – ऐसे चेक करें आप eligible हैं या नहीं

Netflix ने करीब छह साल बाद अपना Netflix Free Trial चुपचाप वापस लाना शुरू कर दिया है। भारत में कुछ यूज़र्स को साइन-अप के समय “30 दिन ₹0 में” या 15 दिन के फ्री ट्रायल का ऑफर दिखने लगा है। पर एक बात पहले ही साफ कर देते हैं। Netflix Free Trial सुविधा अभी सबके …

Imageकैसे इस्तेमाल करे किसी भी एंड्राइड स्मार्टफोन में Time-lapse फोटोग्राफी फीचर

आज के समय में स्मार्टफोन कैमरा ने डिजिटल कैमरा को भी काफी चीजों में पीछे छोड़ दिया है। आज के समय में स्मार्टफोन कैमरा काफी एडवांस्ड हो गये है। VGA कैमरा क्वालिटी से आज ट्रिपल कैमरा सेटअप तक का सफ़र काफी आकर्षक रहा है। Samsung Galaxy S9 हो या Huawei P20 या OnePlus 6, ये …

ImageCall Of Duty Mobile गेम है इंडिया में उपलब्ध: जाने कैसे करे डाउनलोड इसको किसी भी एंड्राइड फोन में

क्या आप PUBG वाले है और मोबाइल गेमिंग के दीवाने है? और अगर इन सवालों का जवाब हाँ है तो आपके लिए एक गुड न्यूज़ है। Call Of Duty का मोबाइल वर्जन जिसका काफी दिनों से इन्तजार किया जा रहा था वो आखिरकार बीटा वर्जन के रूप में पेश हो गया है जो प्री-रजिस्टर किये …

ImageInstagram Instants कैसे इस्तेमाल करें? जानें इससे फोटो भेजने और बंद करने का पूरा तरीका

अगर आपके Instagram इनबॉक्स में अचानक कोई नई फोटो, स्टैक जैसी चीज़ दिख रही है, तो आप अकेले नहीं हैं। Instagram ने अपने यूज़र्स के लिए Instagram Instants नाम का नया फीचर शुरू किया है। यह उन लोगों के लिए है, जो बिना ज़्यादा एडिटिंग के तुरंत फोटो शेयर करना चाहते हैं। खास बात यह …

Imageगाड़ी का चालान ऑनलाइन कैसे चेक करें, घर बैठे 2 मिनट में पता करें कोई pending चालान तो नहीं

कई बार ऐसा होता है कि सड़क पर रेड लाइट या स्पीड कैमरा वाला चालान कट जाता है और हमें पता ही नहीं चलता। कभी मैसेज नहीं आता, तो कभी आया हुआ SMS कहीं दब जाता है। और अगर आपने हाल ही में कोई सेकंड-हैंड गाड़ी खरीदी है, तो ये जान लेना और भी ज़रूरी …

Discuss

Be the first to leave a comment.