अब सिर्फ 1,000 रुपए में ले सकते हैं AC किराए पर – ये हैं बेहतरीन विकल्प

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

दिल्ली की गर्मियां आते ही लोगों की हालत खराब होने लगती है और AC की ज़रूरत तेजी से बढ़ती दिखाई देती है। हालांकि एक नया AC लगभग 40-50 हज़ार का आता है, लेकिन हर कोई इतने रुपये खर्च करके नया AC खरीद नहीं सकता। ऐसे में एक उपाय है, जिससे बेहद कम खर्च में आप इस तपती गर्मी में एसी की राहत पा सकते हैं। ये उपाय है AC किराए पर लेना का।

जी हाँ! AC किराए पर लेना, एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। आजकल कई कंपनियां और प्लेटफॉर्म ऐसे हैं जो सिर्फ 1,000 रुपये महीने या उससे भी कम में AC किराए पर दे रहे हैं। अगर आप भी कूलर के उपाय से संतुष्ट नहीं है और एक नया AC आपके बजट से बाहर है, तो यहां आप जान सकते हैं कि आप कहां से और कैसे सस्ते में एसी किराए पर ले सकते हैं।

ये पढ़ें: बिना Youtube Premium सब्सक्रिप्शन के भी देख सकते हैं ऐड-फ्री वीडियो, लेकिन कंपनी के खेला एक दाँव

AC किराए पर लेना बेहतर क्यों ?

किराये पर AC लेना दो कारणों से बेहतर है। पहला आज के समय एक अच्छा और लम्बे समय तक साथ देने वाला AC लगभग 35 से 50 हज़ार के बीच आता है। इसके बाद उसकी इंस्टॉलेशन, रख-रखाव, सर्विसिंग और बिजली का बिल भी खर्चे को बढ़ा देता है। दूसरा, अगर किसी का बजट सीमित है या आप किसी किराए के मकान में रहते हैं या दफ्तर में आपको कुछ महीनों के लिए ही AC चाहिए, तो AC किराए पर लेना के बेहतर निर्णय हो सकता है।

इन दोनों ही बातों में नए एसी की एकमुश्त भारी रकम देना समझदारी नहीं है और ज़रूरत खत्म होने पर एसी को वापस भी कर सकते हैं।

किन जगहों से AC किराए पर मिल सकता है?

अगर आप बेहद सस्ते में AC किराए पर लेना चाहते हैं, तो इसके ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों में कई विकल्प हैं। यहां हम आपको पहले उन ऐप्स के बारे में बता रहे हैं, जहां से आप एसी किराए पर ले पाएंगे।

ये पढ़ें: Jio Vs Airtel: कौन दे रहा है JioStar सब्सक्रिप्शन के साथ बेहतर प्लान ?

1. Rentomojo

AC किराए पर

Rentomojo एक पॉपुलर प्लेटफॉर्म है, जहां फर्नीचर से लेकर होम अप्लायंसेज तक हर चीज़ किराए पर उपलब्ध है। यहां से आप अलग-अलग तरह के AC किराए पर ले सकते हैं। इस ऐप पर घर और दफ्तर के लिए 1 टन, 1.5 टन और 2 टन के AC रेंट पर मिलते हैं। इनकी कीमतें 999 रुपये से शुरू होती है। ये ऐप दिल्ली, मुंबई, नोएडा, गुड़गांव, चेन्नई, बेंगलुरु, कोलकाता जैसे सभी बड़े शहरों में अपनी सर्विस देती है और आप ऐप या वेबसाइट द्वारा यहां से एसी ले सकते हैं।

यहां 1 टन AC मॉडल का किराया ₹1219 प्रति माह से शुरू होकर 2 स्टार 1.5 टन मॉडल का किराया ₹2469 प्रति माह है। अच्छी बात ये है कि इस किराए में ही इंस्टॉलेशन, मेंटेनेंस, सर्विस, सब शामिल है। ये किराया थोड़ा और कम हो सकता है, जो आप इसे कितने समय के लिए रेंट पर ले रहे हैं, इस पर निर्भर करता है। यहां आपको सिक्योरिटी डिपॉज़िट भी देना पड़ेगा, को किराए की अवधि समाप्त होने के बाद वापस कर दिया जाता है।

Rentomojo को Google Play Store और Apple App Store से डाउनलोड किया जा सकता है /कर सकते हैं।

2. Furlenco

Furlenco भी एक होम फर्निशिंग और अप्लायंस रेंटल ऐप है। ये ऐप पिछले 13 साल से घर के हर सामान को रेंट पर उपलब्ध कराता है, जिसमें बेड, सोफे, एसी, टीवी, वाशिंग मशीन, सब शामिल हैं। यहां से भी आप 1,000 से 1,500 रुपये प्रति महीने की कीमत पर AC किराए पर खरीद ये ऐप 72 घंटे में वारन्टी के साथ प्रोडक्ट को आपके घर पहुंचाने का वादा करता है।

ये पढ़ें: ChatGPT के सभी यूज़र्स के लिए फ्री हुआ Ghibli image generator: इस तरह फ्री में बनाएं Studio Ghibli style images

3. CityFurnish

CityFurnish भी एक बेहतरीन फर्नीचर और एप्लायंस रेंटल ऐप है। ये भी दिल्ली, नॉएडा, गुडगाँव, हैदराबाद, बेंगलुरु और मुंबई जैसे सभी शहरों में उपलब्ध है। यहाँ से आप 1 टन और 1.5 टन के स्प्लिट और विंडो AC किराये पर ले सकते हैं।

इनका किराया 1200 रुपए से शुरू होता है और आपके शहरों के हिसाब से 2,500 रुपए के आसपास तक जाता है। हालांकि ये किराए के अलावा इंस्टालेशन के लिए आपसे अलग चार्ज लेते हैं।

4. FairRent

AC किराए पर

FairRent भी एक ऐसी ऐप है, जहां आपको AC किराए पर लेने के ढेरों विकल्प मिलेंगे। यहां से भी आप विंडो AC और स्प्लिट AC, दोनों रेंट पर ले सकते हैं। यहां पर आप अलग-अलग साइज़ के AC खरीद सकते हैं।

कीमतों की बात करें तो, इस ऐप से आप 0.75 टन का विंडो AC मात्र 915 रुपये प्रति महीने पर खरीद सकते हैं। वहीँ 1 टन स्प्लिट AC का किराया 1375 रुपये प्रति महीने है। ये ऐप भी इन किरायों में फ्री इंस्टॉलेशन फ्री मेंटेनेंस और रिलोकेशन जैसी सर्विस शामिल करते हैं।

ये पढ़ें: Moto Edge 60 Fusion alternatives: Edge 60 Fusion खरीदने से पहले ये फोन देखना न भूलें

4. ऑफलाइन वेंडर व इलेक्ट्रॉनिक स्टोरों से भी किराए पर मिलते हैं एसी

कई शहरों में लोकल इलेक्ट्रॉनिक दुकानें और डीलरों द्वारा भी AC किराए पर दिए जाते हैं। इनके दाम ऑनलाइन के मुकाबले में थोड़े ज़्यादा हो सकते हैं, लेकिन इनके द्वारा भी क्वॉलिटी और सर्विस पर अच्छा ध्यान दिया जाता है।

किराए पर AC लेने के लाभ

  • कम खर्च
  • मेंटेनेंस की परेशानी ये कंपनियां ही उठाएंगी
  • कम समय के एक जगह रहने वालों, जैसे विद्यार्थियों या अन्य शॉर्ट-टर्म यूज़र्स के लिए बेहतरीन और सस्ता विकल्प

सावधानी रखें

  • किराए पर लेने से पहले कंपनी की सर्विस पॉलिसी को जांच लें।
  • अधिकतर कंपनियां पहले किराए के साथ सिक्योरिटी डिपाज़िट मांग सकती हैं, ये कितना है, ये ज़रूर जान लें।
  • रिव्यू पढ़ें – जिस ऐप या दुकान से AC ले रहे हैं, पहले उसके यूज़र रिव्यू ऑनलाइन चेक कर लें।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageएक ही प्रोसेसर, ₹12,000 का फर्क – Motorola Edge 70 Pro+ या Xiaomi 17T, आपके लिए कौन सा सही?

Motorola Edge 70 Pro+ vs Xiaomi 17T: अगर आपका बजट ₹50,000 से ₹60,000 के बीच है, तो आज की तारीख में ये दो फोन सबसे पहले आपकी नज़र में आएंगे, क्योंकि ये हाल ही में लॉन्च हुए हैं। एक तरफ है Motorola Edge 70 Pro+, जिसने ₹47,999 की कीमत में पेरिस्कोप कैमरा और 6500mAh बैटरी …

ImageAC किराए पर लेना आसान है, लेकिन ये 5 गलतियाँ आपको भारी पड़ सकती हैं

हर बार AC खरीदना हर किसी के लिए संभव नहीं होता। खासकर अगर आप किराए के घर में रहते हैं, बार-बार शहर बदलते हैं या एक साथ बड़ी रकम खर्च नहीं करना चाहते, तो AC लेना मुश्किल लग सकता है। ऐसे में एक विकल्प है जो अब तेज़ी से पॉपुलर यानि प्रसिद्ध हो रहा है …

Image₹30,000 में कौन-सा फोन खरीदें? ये हैं इस समय के टॉप 5 स्मार्टफोन

पिछले कुछ समय में ₹30,000 के बजट में स्मार्टफोन खरीदना पहले से ज़्यादा मुश्किल हो गया है। वजह सिर्फ नए लॉन्च नहीं हैं, बल्कि RAM और स्टोरेज चिप्स की बढ़ती कीमतें भी हैं, जिनकी वजह से अब इस रेंज में वैल्यू ढूंढना उतना आसान नहीं रहा। ऊपर से इस सेगमेंट में कई फोन ऐसे हैं, …

ImageXiaomi 18 Pro Max में मिल सकते हैं दो 200MP कैमरे – लीक में सामने आईं कैमरा की धांसू डिटेल

Xiaomi अपने Pro Max फोन को कैमरे के मामले में हमेशा सबसे आगे रखने की कोशिश करता है, और अब इसके अगले फ्लैगशिप को लेकर एक दिलचस्प लीक सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो Xiaomi 18 Pro Max में दो-दो 200MP कैमरे देखने को मिल सकते हैं और अगर ये सच हुआ, तो कैमरा …

Imageफोन महंगे होने के बाद भी ₹15,000 से कम में मिल रहे ये 5G मोबाइल, देखें लिस्ट

भारत में स्मार्टफोन खरीदना अब पहले जैसा नहीं रहा है। RAM और मेमोरी चिप्स की कीमतें बढ़ने की वजह से कई कंपनियों ने अपने फोन महंगे कर दिए हैं और पहले जो फोन बजट कैटेगरी में आते थे, वो अब मिड-रेंज सेगमेंट में खड़े नज़र आते हैं। इस बदलाव का सबसे ज़्यादा असर भी बजट …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products