Moto Edge 60 Fusion alternatives: Edge 60 Fusion खरीदने से पहले ये फोन देखना न भूलें ल्प

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Moto Edge 60 Fusion alternatives – Moto Edge 60 Fusion आज भारतीय बाज़ार में लॉन्च हुआ है। ये फोन नए Dimensity 7400 प्रोसेसर के साथ आया है, लेकिन अच्छी बात ये है कि इस फोन की कीमतें नहीं बढ़ाई गयी हैं। हालांकि एक चिपसेट के अलावा इस फोन में अन्य सभी स्पेसिफिकेशन वहीँ हैं, जो Moto Edge 50 Fusion में मौजूद हैं। 25,000 के बजट में ये फोन एक अच्छा विकल्प ज़रूर है, लेकिन बेस्ट नहीं माना जा सकता, क्योंकि इस कीमत पर और भी कई दमदार और पॉपुलर फोन उपलब्ध हैं, जिनमें Realme P3 Pro, OnePlus Nord CE 4 जैसे नाम शामिल हैं।

Moto Edge 60 Fusion में एक बेहतरीन चिपसेट के अलावा बड़ी 5500mAh बैटरी, ड्यूल रियर सेंसर और 120Hz pOLED डिस्प्ले जैसे फीचर हैं। हालांकि इस बजट में ये फोन लेने में अगर आपको कोई भी संशय है, तो हम यहां Moto Edge 60 Fusion के बेहतरीन विकल्प (Moto Edge 60 Fusion alternatives) लिस्ट कर रहे हैं। अगर आपका बजट 25,000 तक है, तो Moto Edge 60 Fusion के अलावा इन सभी फोनों पर भी एक नज़र डाल सकते हैं।

Moto Edge 60 Fusion के बेहतरीन विकल्प (Moto Edge 60 Fusion alternatives)

Realme P3 Pro

Moto Edge 60 Fusion alternatives- Realme P3 Pro

Realme P3 Pro Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट पर काम करता है, जो कि Dimensity 7400 को सीधी टक्कर देता है। ये Snapdragon चिपसेट भी बहुत अच्छी परफॉरमेंस देता है। इसके अलावा ये फोन 6000mAh की बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज होती है।

इसके अलावा ये और भी कई दमदार स्पेसिफिकेशनों के साथ आता है। इसमें 6.83-इंच की AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 50MP Sony IMX896 प्राइमरी सेंसर, जैसे फीचर भी हैं। जहां इसका प्राइमरी कैमरा Edge 50 Fusion से बेहतर है, वहीँ इसमें आपको अल्ट्रा वाइड सेंसर की जगह पर केवल 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है।

  • 8GB + 128GB – 23,999 रुपए
  • 8GB + 256GB – 24,999 रुपए
  • 12GB + 256GB – 26,999 रुपए

iQOO Neo 10R

Moto Edge 60 Fusion alternatives - Neo 10R

iQOO Neo 10R की कीमत, मोटोरोला के इस फोन से मात्र 2,000 रुपए ज़्यादा है, लेकिन उसके बदले में ये काफी बेहतर फीचर ऑफर करता है। अगर आपको गेमिंग पसंद है और आप एक तगड़ी परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो iQOO Neo 10R एक अच्छा विकल्प हो सकता है। ये Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट पर काम करता है, जो हाई-एंड गेमिंग ऐप्स और मल्टीटास्किंग के लिए शानदार है।

इसमें 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, और ये 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। इसके अलावा इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर है। बैटरी की बात करें तो ये Edge 60 Fusion से कहीं बड़ी 6400mAh की बैटरी के साथ उपलब्ध है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

  • 8GB + 128GB – 24,999 रुपए
  • 8GB + 256GB – 26,999 रुपए
  • 12GB + 256GB – 28,999 रुपए

Nothing Phone 3a

Nothing Phone 3a भी इसी बजट में उपलब्ध है और इसका खासियत है इसका यूनिक डिज़ाइन और Glyph इंटरफेस। इसके अलावा सॉफ्टवेयर के मामले में आपको इसमें लगभग स्टॉक एंड्रॉइड जैसा अनुभव मिलेगा। इसके अलावा इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर है, जो 8GB की रैम और 256GB तक की स्टोरेज के साथ आता है।

Phone 3a में 6.77-इंच की 120Hz AMOLED डिस्प्ले है। इसके अलावा फोटोग्राफी पसंद करने वालों के लिए भी ये एक अच्छा विकल्प हो सकता है, क्योंकि इसमें 50 प्राइमरी कैमरा और 50MP टेलीफ़ोटो सेंसर है। वहीँ बैटरी और फ़ास्ट चार्जिंग के मामले में ये Edge 60 Fusion से थोड़ा पीछे है। 5000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ ये आसानी से पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम है।

  • 8+128GB – 24,999 रुपए
  • 8+256GB – 26,999 रुपए

Poco F6

Moto Edge 60 Fusion alternatives - Poco F6

Poco F6 भले ही Moto Edge 60 Fusion की तरह नया नहीं है, लेकिन इसके साथ इसी बजट में ओक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर का स्मूथ परफॉरमेंस मिलता है। इस फोन में 90W फ़ास्ट चार्जिंग, 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 512GB UFS 4.0 स्टोरेज और 50MP Sony IMX882 सेंसर जैसे खास फीचर भी हैं।

इसके अलावा आपको इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग में सक्षम है, मिलता है। साथ ही ये सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP OmniVision OV20B फ्रंट कैमरा ऑफर करता है। स्क्रीन में 2400 निट्स पीक ब्राइटनेस, HDR10+ और डॉल्बी विज़न सपोर्ट भी है।

  • 8GB + 256GB – 22,999 रुपए
  • 12GB + 256GB – 24,999 रुपए
  • 12GB + 512GB – 26,999 रुपए

OnePlus Nord CE 4

हमारी इस सूची में आखिर में OnePlus Nord CE 4 का नाम है, और ये भी एक बेहतरीन मिड-रेंज फोन है। ये फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर के साथ अच्छी और स्मूथ परफॉरमेंस देने में सक्षम है। इसमें आपको 5500mAh की बैटरी मिलती है, लेकिन फ़ास्ट चार्जिंग यहां 100W मिलेगी।

अगर आपको बैलेंस्ड परफॉर्मेंस और OnePlus ब्रांड का भरोसा चाहिए, तो आप इसे चुन सकते हैं। इसमें 6.7-इंच की 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP Sony LYT-600 सेंसर, 8MP अल्ट्रा वाइड सेंसर जैसे फीचर भी हैं।

  • 8+128GB – 21,900 रुपए
  • 8+256GB – 24,997 रुपए

कुल मिलाकर, अगर आप एक भरोसेमंद फोन चाहिए तो OnePlus Nord CE 4 और Realme P3 Pro अच्छे विकल्प हैं। लेकिन अगर गेमिंग और पावरफुल परफॉर्मेंस आपकी प्राथमिकता है, तो आप iQOO Neo 10R चुन सकते हैं। वहीँ जिन्हें एक अनोखे स्टाइल और डिज़ाइन के साथ थोड़ी अलग पहचान चाहिए, तो Nothing Phone 3a एक यूनिक और स्टाइलिश ऑप्शन है। इन सबके अलावा अगर आपको इसी बजट में बेहतरीन परफॉरमेंस और अच्छा बैटरी बैकअप व फ़ास्ट चार्जिंग चाहिए, तो Poco F6 आपकी पसंद होनी चाहिए।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageएक्सक्लूसिव: OnePlus N सीरीज़ हिला देगी भारत का ₹20,000 से कम वाला मार्केट

OnePlus ने प्रीमियम और मिड-रेंज स्मार्टफोन्स में हमेशा नई-नई सीमाएं पार की हैं, लेकिन अब ब्रांड बजट सेगमेंट पर पूरी आक्रामकता के साथ नज़रें गड़ाने को तैयार है। एक एक्सक्लूसिव स्कूप में हमें पता चला है कि OnePlus बजट-कॉन्शियस ग्राहकों के लिए स्मार्टफोनों की एक बिल्कुल नई लाइनअप उतारने की तैयारी कर रहा है, जिसका …

Imageएक ही प्रोसेसर, ₹12,000 का फर्क – Motorola Edge 70 Pro+ या Xiaomi 17T, आपके लिए कौन सा सही?

Motorola Edge 70 Pro+ vs Xiaomi 17T: अगर आपका बजट ₹50,000 से ₹60,000 के बीच है, तो आज की तारीख में ये दो फोन सबसे पहले आपकी नज़र में आएंगे, क्योंकि ये हाल ही में लॉन्च हुए हैं। एक तरफ है Motorola Edge 70 Pro+, जिसने ₹47,999 की कीमत में पेरिस्कोप कैमरा और 6500mAh बैटरी …

ImageMotorola का बड़ा दावा – Edge 70 Fusion में मिलेगा दुनिया का पहला ये कैमरा, साथ में 7000mAh बैटरी

Motorola ने अपने अपकमिंग Edge 70 Fusion को लेकर Flipkart माइक्रोसाइट अपडेट कर दी है, और अब तस्वीर पहले से कहीं ज़्यादा साफ है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें 50MP Sony LYT-710 रियर कैमरा दिया जाएगा। ऐसे में लॉन्च से पहले ही यह फोन कैमरा इनोवेशन के दावे …

ImageMotorola Edge 70 Pro+ की कीमत लीक, लॉन्च से पहले वेबसाइट पर दिखी पूरी डिटेल

Motorola ने 4 जून को होने वाले लॉन्च से पहले Edge 70 Pro+ को अपनी आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर पूरी तरह लिस्ट कर दिया है। लॉन्च से पहले आई लीक में इसकी कीमत भी सामने आ गई है। फोन का एकमात्र 12GB + 256GB वेरिएंट भारत में ₹47,999 में आ सकता है। आइए इसके स्पेसिफिकेशन …

Imageनया फोन खरीदने से पहले ये 3 सवाल खुद से नहीं पूछे, तो नुकसान तय है

नया फोन खरीदते वक्त एक अजीब सा जोश होता है। ऑफर दिखता है, रिव्यू वीडियो चलते हैं, दोस्त सलाह देते हैं और दिमाग कहता है, “अब नहीं लिया तो पछताऊँगा।” लेकिन सच्चाई ये है कि ज़्यादातर लोग फोन खरीदने के बाद पछताते हैं, खरीदते वक्त नहीं। इसका कारण फोन खराब होना नहीं होता, कारण वो …

Discuss

Be the first to leave a comment.