Home न्यूज़ Redmi Note 5 Pro को कैसे करे प्री-आर्डर; जाने पूरी प्रक्रिया

Redmi Note 5 Pro को कैसे करे प्री-आर्डर; जाने पूरी प्रक्रिया

0

हम काफी बार कोशिश कर चुके है लेकिन रेड्मी नोट 5 प्रो को बुक करना काफी मुश्किल काम साबित हो रहा है विशेषकर इसके 4GB रैम वरिएन्त को लांच के 2 महीने बाद भी बुक करना तो बहुत ही ज्यादा कठिन काम बन गया है। यह चीज़ कंपनी के लिए और Mi प्रशंसक के लिए भी काफी निराशा भरा अनुभव है। (Read in English)

लगता है अब शाओमी इस परेशानी का प्री-आर्डर सिस्टम के रूप में एक अच्छा हल लेकर आई है।

13 अप्रैल को 12 बजे से शाओमी के आधिकारिक पेज से आप रेड्मी नोट 5 प्रो को प्री-बुक कर सकते है। रेड्मी नोट 5 प्रो को प्री-आर्डर करने के लिए आपको पहले ही राशि का भुगतान करना पड़ेगा क्योकि कैश-ऑन-डिलीवरी का विकल्प नहीं दिया गया है तथा डिलीवरी का समय लगभग 2 से 4 हफ्ते बताया गया है।

समय काफी ज्यादा लम्बा है लेकिन यह चीज़ उनके लिए काफी लाभदायक है जिनको फोन 2 महीने के इन्तजार के बाद भी फ़ोन नहीं मिल पा रहा है।

यहाँ ध्यान रखने वाली बात यह है की फोन का प्री-आर्डर स्टॉक भी सीमित है और कोई आवश्यक नहीं है की आपको डिवाइस मिल ही जाये तो आपको प्री-आर्डर करने में भी देरी नहीं करनी चाहिए।

Xiaomi Redmi Note 5 Pro प्री-आर्डर

  • फ़्लैश सेल का इन्तजार ना करते हुए, आप रेड्मी नोट 5 प्रो को अप्रैल 13 को 12 बजे प्री-आर्डर कर सकते है।
  • यहाँ कैश-ऑन-डिलीवरी का विकल्प नहीं है तो आपको पहले ही भुगतान करना पड़ेगा।
  • जो लोग फोन को सफलतापूर्वक प्री-आर्डर कर पाएंगे उनको फोन की डिलीवरी 2 से 4 हफ्तों में मिल पायेगी।
  • एक यूजर एक बार में 1 या 2 प्रोडक्ट को ही बुक कर सकता है।
  • एक बार बुक होने पर आप डिलीवरी एड्रेस को बदल नहीं सकते है।
  • अगर कोई भी बदलाव होता है तो आप अपने आर्डर को कैंसिल कर सकते है तथा आपकी दी गयी राशी 7 से 10 कार्यदिवस में आपको वापस प्राप्त हो जाएगी।

यह भी पढ़िए: Xiaomi Comet और Sirius फोन में दिया जा सकता है स्नैपड्रैगन 670; रिपोर्ट

क्या शाओमी प्री-आर्डर प्रोसेस फोन की गारंटी देता है?

नहीं, यह प्रोसेस आपको गारंटी नहीं देता है। प्री-आर्डर स्टॉक की संख्या भी सीमित ही है तो आपको प्री-आर्डर करने के लिए भी देर नहीं करनी चाहिए।

अगर स्टॉक खत्म हो जाता है तो शाओमी ने प्रतीक्षा करने की सलाह दी है और आप दोबारा स्टॉक उपलब्ध होने पर प्री-आर्डर कर सकते है।

Xiaomi Redmi Note 5 Pro कैमरा रिव्यु: क्या ये है Mi A1 से बेहतर?

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version