कैसे कैरे अपनी Windows 10 कंप्यूटर में एंड्राइड एप्लीकेशन का इस्तेमाल; बिना किसी केबल कनेक्शन के

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

माइक्रोसॉफ्ट द्वारा हाल ही में आयोजित किये गये एक इवेंट में कंपनी ने घोषणा की है की अब Window 10 में Your Phone एप्लीकेशन इस्तेमाल की जा सकती है। इस एप्लीकेशन और नए फीचर के माध्यम से आप अपनी एंड्राइड डिवाइस को बड़ी आसानी से कंप्यूटर पर इस्तेमाल कर सकते है। माइक्रोसॉफ्ट ने यह फीचर वैसे तो पिछले महीने ही पेश कर दिया था लेकिन सभी के लिए यह आज से उपलब्ध हुआ है। (Read in English)

Window 10 insider Preview Build 17755 पिछले हफ्ते पेश की गयी है और उसके बाद से ही इसके साथ दिए गये सबसे खास फीचर ‘Your Phone’ चर्चा का विषय बना हुआ है। इस एप्लीकेशन के इस्तेमाल से आप न सिर्फ फोटो शेयर कर सकते है बल्कि मैसेज भी भेज सकते है।

कैसे करे Your Phone एप्लीकेशन द्वारा कंप्यूटर पर अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल

नोट: अभी के लिए हो सकता है की यह फीचर आपकी डिवाइस पर उपलब्ध न हो लेकिन जल्द ही Window 10 के नवीनतम अपडेट के साथ यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।

चरण 1: सबसे पहले अपने कंप्यूटर को नवीनतम वर्जन वाली Window 10 में अपडेट कर ले।

चरण 2: इसके बाद अपने कंप्यूटर के स्टार्ट मेनू में से माइक्रोसॉफ्ट स्टोर को ओपन करे। इसके बाद Your Phone एप्लीकेशन को इनस्टॉल करे।

चरण 3: एप्लीकेशन इनस्टॉल होने के बाद उसको ओपन करे और सुनिश्चित करे की आपका कंप्यूटर और स्मार्टफोन एक ही Wi-Fi कनेक्शन से ही कनेक्ट हो। इसके बाद एप्लीकेशन में दिए गये ‘Link Your Smartphone’ टैब पर क्लिक करे। इसके बाद अपने  Your Phone एप्लीकेशन के द्वारा स्मार्टफोन पर एक मैसेज भेजे।

चरण 4: प्राप्त हुए मैसेज में दिए गये लिंक पर क्लिक पर क्लिक करे। अब नए डायलॉग बॉक्स में आपको माइक्रोसॉफ्ट स्टोर ओपन मिलेगा जहाँ पर एप्लीकेशन को डाउनलोड करे।

चरण 5: एप्लीकेशन स्मार्टफोन में डाउनलोड होने के बाद आपको एक कोड प्राप्त होगा जिसको अपने कंप्यूटर के Your Phone एप्लीकेशन में सबमिट करने पर आपके स्मार्टफोन में PC and Smartphone Connected का नोटिफिकेशन भी प्राप्त होगा।

अब आप अपने डिवाइस को कंप्यूटर पर इस्तेमाल करने के लिए पूरी तरह तैयर है। यहाँ पर मैसेज, फोटो और नोटिफिकेशन टैब दिखाई देंगे जिनका आप आसानी से इस्तेमाल कर सकते है।

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने इस नए फीचर के बारे में कहा है कि ” ऑफिस में कंप्यूटर पर काम करते हुए स्मार्टफोन पर आये किसी भी टेक्स्ट या नोटिफिकेशन का जवाब देने पर काम से ध्यान तो हटता ही है आपकी कार्य कुशलता भी प्रभावित होती है। Your Phone App द्वारा आप आसानी से कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हुए अपने स्मार्टफोन पर प्राप्त मैसेज का जवाब दे सकेंगे।”

ऊपर बताये गये प्रोसेस को इस्तेमाल करके आप आसानी से इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते है। अगर आप यह प्रोसेस इस्तेमाल करके Your Application का उपयोग कर रहे है तो अपने अनुभव को हमारे साथ कमेंट सेक्शन में जरुर साझा करे।

Related Articles

ImageApple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और Pro Max, मिलेगा 2nm A20 Pro चिप और बदलने वाला अपर्चर

Apple ने अपने “Surprise and Shine” इवेंट में आखिरकार iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर दिए हैं। डिज़ाइन के मामले में ये दोनों फोन पिछले साल के iPhone 17 Pro के काफी करीब ही रहे हैं। लेकिन कैमरा, चिपसेट, कूलिंग सिस्टम, कनेक्टिविटी, बैटरी और सॉफ्टवेयर, इन सभी में कंपनी ने इस …

Imageकैसे करे अपनी विंडोज 10 में डेस्कटॉप पर न्यूज़ बार का इस्तेमाल

हाल ही के दिनों में घर में बैठ कर सबसे ज्यादा जरूरी चीजो में से एक न्यूज़ हो गयी है। पूरे देश में कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के साथ लगभग सभी लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे है तो अगर आप भी अपने काम करे साथ हर समय न्यूज़ पर ध्यान रखना …

Imageकरना चाहते है अपने PC पर एंड्राइड एप्लीकेशन का इस्तेमाल तो ये 11 एमुलेटर आयेंगे आपको काफी पसंद

एमुलेटर हमेशा से ही एंड्राइड एप्लीकेशनों को PC पर इस्तेमाल करने का सबसे बेहतरीन विकाप साबित होता है। एमुलेटर आज के समय में और भी लोकप्रिय साबित होते है जिसका ताज़ा उदाहरण है PUBG के निर्माता द्वारा गेम खेलने के लिए विशेष रूप से पेश किया है Game Buddy एमुलेटर। एंड्राइड एमुलेटर यूजर को किसी …

Imageफ्री में JioHotstar कैसे पाएं – बिना अलग पैसे दिए क्रिकेट, मूवीज़ और शोज़ देखने के आसान तरीके

JioHotstar पर बड़े क्रिकेट मैच, नई मूवीज़ और चर्चित शोज़ देखने के लिए ज़रूरी नहीं कि हर बार अलग से सब्सक्रिप्शन के पैसे भरे जाएं। आप अपने फोन पर जो रिचार्ज करते हर महीने करते हैं, कई बार उसी में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। केवल Jio ही नहीं, Airtel और Vi भी अपने …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.