Home टिप्स एंड ट्रिक्स Instagram पर अपने पॉपुलर फोटोज़ या वीडियो के साथ इस तरह बनाएं...

Instagram पर अपने पॉपुलर फोटोज़ या वीडियो के साथ इस तरह बनाएं Recap Reels 2022

0

Instagram साल के अंत में आपके लिए Instagram Recap Reels 2022 लेकर आया है। इसके साथ आप अपनी पुरानी बेहतरीन रील्स को चुनकर एक रील बना सकते हैं और पुरानी यादों को ताज़ा कर सकते हैं। इसके लिए कुछ प्रसिद्ध कलाकारों जैसे DJ Khaled, रैपर Badshah और Stranger Things वेब सीरीज़ के प्रसिद्ध कलाकार Priah Ferguson के टेम्पलेट भी यहां मौजूद हैं। अगर आप भी इस फ़ीचर का इस्तेमाल करके एक रिकैप रील बनाना चाहते हैं, तो आइये हम आपको आसान स्टेप्स के साथ बताते हैं कि ये कैसे होगा।

Instagram Recap Reels 2022 कैसे बनाएं ?

https://www.smartprix.com/bytes/wp-content/uploads/2022/12/Screenrecording_20221228_182217.mp4
  • सबसे पहले Instagram ऐप को खोलें।
  • इसमें नीचे Reels का आइकॉन है, उसे क्लिक करें या आप ऊपर दायीं तरफ मौजूद ‘+’ के निशान पर भी क्लिक करके Reels में जा सकते हैं।
  • अब आपके सामने Reels चलनी शुरू होगी, जिसमें ऊपर दायीं ओर एक कैमरा का आइकॉन दिखेगा, उसे क्लिक करें।
  • अब Camera ऐप के खुलने पर, नीचे बीच में आपको Reels के साथ में Templates का विकल्प मिलेगा, उसे क्लिक करें।
  • अब कोई एक template सेलेक्ट करके, ‘Use Template’ का बटन दबा दें।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा, जिसमें फोटो और वीडियो आप ‘+’ का बटन दबाकर जोड़ सकते हैं।
  • यहां आप अपनी reels या photo में से बेस्ट 17 फोटो या वीडियो सेलेक्ट करके, Next का बटन दबाएं।
  • इसके बाद ये आपको इसका Preview दिखायेगा, कि ये Instagram Recap Reels 2022 कैसा दिखेगा।
  • इसके बाद दोबारा Next का बटन दबाएं। यहां आपको Edit का विकल्प भी दिखेगा अगर आप कोई फोटो बदलना चाहें तो, अगर नहीं तो Next का बटन दबाएं।
  • इसके बाद अपनी रील Share कर दें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version