5G नेटवर्क ने कारण ग्राहकों को हो रही कॉल ड्रॉप की परेशानी को कंपनियों को करना होगा दूर, वरना सरकार लेगी उनकी ख़बर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

दिल्ली एनसीआर में 5G नेटवर्क जहां जहां ठीक से चालू है, ज़्यादातर वहाँ सभी लोग कॉल अचानक बीच में ही कॉल कट जाने या अचानक आवाज़ आनी बंद हो जाने की शिकायत कर रहे हैं। मेरे फ़ोन पर भी 5G नेटवर्क आने के बाद से कॉलिंग की समस्या काफी ज़्यादा बढ़ गयी है। एक कॉल कई बार काटकर वापस मिलाने के बाद कनेक्ट होता है व एक ही व्यक्ति से बात करने के लिए मुझे 3-4 फ़ोन अपने आप कट जाने के बॉस दोबारा मिलाना पड़ता है। इसके अलावा इंटरनेट की स्पीड भी इन क्षेत्रों में कई बार स्लो हो जाती है। अब ये शिकायतें इतनी बढ़ गयी हैं कि आखिरकार सरकार को इनमें दखल देना पड़ा और इसी मुद्दे के कारण सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों के साथ एक बैठक भी की है।

ये पढ़ें: Jio लेकर आया 2023 रूपए में नया Jio New Year Launch Offer: जानें क्या है ख़ास

सरकार ने Call Drop की समस्या को लेकर बुलाई टेलीकॉम ऑपरेटरों की बैठक

हालांकि 5G का काम अपनी तेज़ी पर है। कई शहरों में 5G नेटवर्क शुरू भी हो चुका है, लेकिन इन शहरों के लोगों को ही सबसे ज़्यादा समस्या हो रही है। यूज़र्स द्वारा कई बार Call Drop और इंटरनेट स्लो होने की समस्या के लिए शिकायतें लगातार आ रही हैं। इसी सिलसिले में टेलीकॉम विभाग ने टेलीकॉम ऑपरेटरों के बड़े अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की, बैठक टेलीकॉम विभाग के सेक्रेटरी राजारमन द्वारा ली गयी, जिसमें सभी कंपनियों से Call Drop को लेकर उनका एक्शन प्लान माँगा गया है कि वो इस समय पर क्या कर रहे हैं और इसे कब तक सुलझाएंगे।

इस मीटिंग में Reliance Jio, Vi और Airtel सभी के मुख्य अधिकारी मौजूद थे, जहां इस बात पर चर्चा हुई कि कॉल ड्राप और इंटरनेट की स्लो स्पीड की समस्या कैसे सुलझायी जाए। अब आने वाले समय में सभी कंपनियों को इस समस्या पर गंभीरता से काम करना है और सरकार भी इस बात की निगरानी रखेगी।

टेलीकॉम कंपनियां भी इस बारे में कह रही हैं कि ये समस्या वहीँ है, जहां लोगों की सुविधा के लिए हाई-स्पीड 5G इंटरनेट सेवा शुरू की जा रही है। साथ ही ये कंपनियां इस समस्या को 5G नेटवर्क के काम में एक बुरा फेज़ बता रही हैं, जो लगभग 1 या 2 महीने में पूरी तरह से ख़त्म हो जायेगा।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageथिएटर रिलीज से पहले ही सामने आया Yeh Prem Mol Liya का OTT प्लेटफॉर्म, जानें कब और कहां देखें

एक नज़र में : राजश्री प्रोडक्शंस और सूरज बड़जात्या की Yeh Prem Mol Liya 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी, लेकिन घर बैठे ये कहां दिखेगी, ये पहले ही तय हो गया है। 18 नवंबर को आए इसके ऑफिशियल ट्रेलर को पांच दिन में 4.5 करोड़ से ज़्यादा व्यूज मिल चुके हैं, और इसके थंबनेल …

Image5G तो आ गया, लेकिन भूलकर भी अभी इन कारणों से ना करें अपग्रेड

5G इस समय भारत के काफी शहरों में आ चुका है और Jio, Airtel बहुत तेज़ी से इसका विस्तार पूरे देश में कर रहे हैं। 5G नेटवर्क के साथ फ़ोन में अच्छी इंटरनेट स्पीड मिलती है और जिन्होंने अभी तक 5G का अनुभव नहीं किया है, उन्हें मिनटों में जब आसानी से डाउनलोड होता नज़र …

ImageJio नेटवर्क अचानक हुआ बंद : मेट्रो शहरों में कॉलिंग में आयी परेशानी

आज Jio के काफी ग्राहकों को नेटवर्क में रूकावट आने से काफी परेशानी हुई। सुबह के समय में Jio नेटवर्क का इस्तेमाल करने वाले बहुत सारे लोग न तो कॉल कर पा रहे थे और ना ही किसी का फ़ोन आ रहा था। हालांकि इस दौरान इंटरनेट सेवा में कोई बाधा नहीं आयी। ये थोड़ा …

ImageRamayana OTT Release: 5 नवंबर को थिएटर में आएगी रणबीर की रामायण, फोन पर देखने के लिए करना होगा इतना इंतज़ार

एक नज़र में : रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की Ramayana 5 नवंबर को सिनेमाघरों में आ रही है, और आज अमेरिका में इसकी रेटिंग के साथ इसकी लंबाई भी सामने आ गई है। IMAX की वेबसाइट के अनुसार ये फिल्म 3 घंटे 15 मिनट की है। लेकिन इसे फोन या TV पर देखने …

Imageअक्टूबर में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की रिकॉर्ड बिक्री, पर 1 लाख वाले इस स्कूटर के लिए 2027 तक करना होगा इंतज़ार

एक नज़र में : Electric Scooter Sales October 2026: अक्टूबर 2026 में भारत में करीब 2.24 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिके हैं, जो किसी एक महीने में अब तक की सबसे बड़ी बिक्री है। इस रिकॉर्ड महीने में सबसे आगे TVS रही, जिसने 60,429 यूनिट बेचे हैं। ये पहली बार है जब किसी भारतीय कंपनी ने …

Discuss

Be the first to leave a comment.