Home टिप्स एंड ट्रिक्स कैसे करे MIUI 10 को अपने Redmi Note 5 Pro और Redmi...

कैसे करे MIUI 10 को अपने Redmi Note 5 Pro और Redmi Y2, Mi Mix 2 में इस्तेमाल

0

Xiaomi MIUI के प्रशंषक इस घोषणा के बाद काफी खुश होंगे की कंपनी ने इतने दिनों की बीटा टेस्टिंग के बाद आखिरकार MIUI 10 के स्टेबल ग्लोबल वर्जन को रोल-आउट कर दिया है, जिसका आप Redmi Note 5 Pro, Redmi Y2, Mi Mix 2 और Mi 5 पर इस्तेमाल कर सकते है। (Read in English)

शाओमी की यह नवीनतम MIUI स्किन में आपको काफी अलग-अलग नए AI फीचर दिए है जैसे AI-आधारित पोर्ट्रेट मोड, नेविगेशन जेस्चर, नए नोटिफिकेशन पैनल आदि. इसके अलवा कुछ पुराने फीचर में सुधार भी किये है जैसे वॉल्यूम पैनल आदि।

MIUI 10 को कैसे करे Redmi Note 5 Pro, Redmi Y2 और अन्य शाओमी फ़ोनों में डाउनलोड

अभी के लिए MIUI 10 अनुकूलित डिवाइसों की सूची अभी सीमित है। तो सबसे पहले तो आपको अपनी डिवाइस पर सुनिश्चित करना होगा की यह OTA अपडेट के लिए अनुकूलित है या नहीं। इसके लिए नीचे बताई प्रक्रिया को अपनाएँ:

  • सबसे पहले सेटिंग को खोले।
  • अब फोन सेटिंग के तहत दिए About Phone के विकल्प पर टैप करे।
  • अब सिस्टम ऑप्शन को चुने और चेक फॉर अपडेट पर टैप करे।
  • इसके बाद आपको दिखेगा की आपकी डिवाइस पर एक अपडेट उपलब्ध है और नीचे दिए डाउनलोड बटन पर टैप करके डाउनलोड की प्रक्रिया को आगे बढ़ाये।

नोट: यहाँ पर आपकी डिवाइस में लगभग 1.5GB फ्री स्टोरेज और पर्याप्त बैटरी (हम लगभग 70% से ज्यादा का सुझाव देंगे) होनी चाहिए वरना डाउनलोड प्रक्रिया में थोडा परेशानी भी आ सकती है।

  • एक बार डाउनलोड खत्म होने पर आपको अपनी डिवाइस रिबूट करनी होगी।
  • रिबूट प्रोसेस 10 से 12 मिनट का समय लेता है लेकिन यह ज्यादा भी हो सकता है इसलिए सब्र रखे थोडा सा। रिबूट प्रोसेस पूरा होते ही आप आराम से अपनी डिवाइस में MIUI 10 इस्तेमाल करने में समर्थ होंगे।

कैसे करे MIUI 10 ग्लोबल ROM अपडेट को रिकवरी मोड के तहत अपने शाओमी स्मार्टफोन में डाउनलोड

  • सबसे पहले तो आपको जाना होगा शाओमी के MIUI 10 के डाउनलोड पेज पर।
  • इसके बाद सूची में अपनी डिवाइस को ढूंढे और फिर उसके अनुकूलित दिए गये MIUI 10 ग्लोबल स्टेबल को डाउनलोड करे।
  • अब इसके बाद आप सबसे पहले डाउनलोड हुई फाइल को नया नाम दे “update.zip”।
  • अब इस फाइल को अपनी डिवाइस की रूट डायरेक्टरी में ले जाये।
  • इसके बाद आपको अपने फोन को रिकवरी मोड में रिबूट करना होगा। जिसके लिए सबसे आसन है की अपने फोन के पॉवर और वॉल्यूम बटन को एक साथ कुछ सेकंड तक दबाये रखे।
  • अब रिकवरी मोड में आते ही सबसे पहले अपने अनुकूल भाषा का चयन करे।
  • अब update.zip फाइल को ढूंढे और इस सिस्टम अपडेट को इनस्टॉल करे।
  • इसके बाद आपकी डिवाइस अपने आप ही अपडेट होना की प्रक्रिया शुरू कर देग। अपडेट होने की प्रक्रिया के खत्म/पूरा होने तक का इन्तजार करे।
  • अब डिवाइस को रिबूट करनेके बाद आपको थोडासा समय लगेगा और आपकी डिवाइस पर MIUI 10 उपलब्ध हो जायेगा. जो ग्लोबल स्टेबल वर्जन है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version