MIUI 14 भारत में हुआ लॉन्च, इन फोनों में मिलेगी नए अपडेट की सुविधा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi ने कल ही MIUI 14 को वैश्विक स्तर पर पेश किया और अब, MIUI का नवीनतम संस्करण भारत में उपलब्ध है। पिछले वर्ज़न की तुलना में यह नया वर्ज़न कई नए फीचर्स की पेशकश करता है साथ ही यह कुछ नए डिज़ाइन परिवर्तनों पर भी केंद्रित है। आइए एक नजर डालते हैं, कि कौन से फोनों को Android 13 पर आधारित MIUI 14 अपडेट मिल रहा है।

यह भी पढ़े :-फ़ास्ट USB-C पोर्ट के साथ iPhone 15 में मिल सकते हैं यह 8 फीचर्स

MIUI 14: इन फोनों में मिलेगी अपडेट की सुविधा

Xiaomi ने खुलासा किया है, कि फ्लैगशिप Xiaomi 12 Pro को Android 13-आधारित MIUI 14 अपडेट मिलना शुरू हो गया है।

अन्य Xiaomi और Redmi स्मार्टफोन्स के लिए, MIUI 14 रोलआउट Q1 2023 में शुरू होगा और यह Q3 2023 तक चलेगा। यहां MIUI 14 प्राप्त करने वाले Xiaomi स्मार्टफोन्स की लिस्ट है।

Q1 2023

  • Mi 11 Ultra
  • Mi 11x
  • Mi 11x Pro
  • Mi 11T Pro
  • Xiaomi 11 Lite NE 5G
  • Redmi Note 12 Pro+
  • Redmi Note 12 Pro
  • Redmi 11 Prime
  • Redmi K50i

Q2 2023

  • Xiaomi 11i HyperCharge
  • Xiaomi 11i
  • Mi 10
  • Mi 10i
  • Redmi Note 11 Pro Max
  • Redmi Note 11 Pro
  • Redmi Note 10 5G
  • Redmi Note 10T
  • Redmi Note 10 4G
  • Redmi Note 10S
  • Redmi 9 Power
  • Redmi Pad
  • Xiaomi Pad 5

Q3 2023

  • Mi 10T
  • Mi 10T Pro
  • Redmi Note 12 5G
  • Redmi Note 11
  • Redmi Note 11 Pro 5G
  • Redmi Note 11T
  • Redmi Note 11S
  • Redmi 10
  • Redmi 10 Prime
  • Redmi 10 Prime (2022)

MIUI 14 फीचर्स

Xiaomi ने नए UI की परफॉरमेंस के साथ डिजाइन में भी बदलाव किए हैं। नए यूआई में MIUI फोटॉन इंजन को शामिल किया गया है, जो कि एंड्रॉयड कर्नेल पर काम करता है। इसकी मदद से थर्ड पार्टी डेवलपर्स को आसान और ज्यादा पावर एफिशिएंट app बनाने में मदद मिलती है। इस नए UI में सिस्टम मेमोरी फुटप्रिंट्स को काफी कम किया गया है, जिसका अर्थ है, कि अब यूज़र्स को पहले से कम प्री-इस्टॉल्ड app मिलेंगे और जो मिलेंगे उन्हें हटाया भी जा सकता है। सिर्फ 8 एप्स ऐसे होंगे, जिन्हें अनइंस्टॉल नहीं किया जा सकेगा। 

कंपनी का दावा है कि MIUI 14 के साथ सिस्टम फ्लो में भी 60 फीसदी का सुधार किया गया है। नए UI के साथ आइकन और विजुअल्स में भी बदलाव किया जा सकता है। यानी आपको अब ज्यादा कस्टमाइजेशन मिलेंगे। साथ ही आप अपनी पसंद के हिसाब से आइकन्स का साइज कम या ज्यादा कर पाएंगे और यूज़र इसका डिजाइन भी बदलने में सक्षम होंगे।

MIUI आपकी फोटो के बैकग्राउंड से अतिरिक्त चीज़ो को हटाने का भी विकल्प देगा साथ ही आप तस्वीर में से रेखाओं और छायाओं (shadow) को भी हटा पाएंगे। इसमें एक नया वॉटरमार्क विकल्प भी है, जिसे आप अपनी तस्वीर में इस्तेमाल कर सकते हैं। इस अपडेटेड UI में नया कट-आउट फीचर भी हो, जिसकी मदद से आप एक अलग बैकग्राउंड में अपनी तस्वीर को फिट कर पाएंगे।

कैमरा ऐप में वॉयस शटर फीचर है, जो आपकी आवाज़ पर इमेज कैप्चर कर सकता है। MIUI वीडियो एडिटर में भी नए फीचर को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़े :- अगर गलती से कहीं भूल गए हैं अपना फ़ोन, तो सबसे पहले करें ये 5 काम नहीं तो हो सकता है नुकसान

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइलफोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप smartprix.com पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageOnePlus Nord 5: कंपनी ने दिखाई पहली झलक, जुलाई की इस तारीख को होगा ग्लोबल धमाका

OnePlus ने आखिरकार अपनी बहुप्रतीक्षित मिड-रेंज सीरीज़ – OnePlus Nord 5 को लेकर पहली झलक दिखा दी है। कंपनी ने अपने ग्लोबल X (पहले Twitter) अकाउंट पर एक टीज़र वीडियो जारी कर इस नए स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। हालांकि कंपनी ने ये टीज़र कुछ समय बाद हटा लिया, लेकिन लेकिन इसके …

ImageXiaomi MIUI 14: इन शानदार फीचर्स के साथ 27 फरवरी को लॉन्च होगा Xiaomi का नया UI

सभी Xiaomi और Redmi यूज़र्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी, Xiaomi इस सप्ताह के अंत में भारत में अपना नवीनतम कस्टम यूजर इंटरफेस, MIUI 14 को पेश करेगी। Xiaomi का यह नया कस्टम यूजर इंटरफेस एंड्राइड 13 पर आधारित होगा। इसके साथ ही इसमें कई शानदार फीचर और अपडेट को शामिल किया गया है। कंपनी …

Imageभारत में इन Xiaomi के फोनों पर सबसे पहले आएगा MIUI 13 अपडेट

Xiaomi ने भारत में MIUI 13 लॉन्च कर दिया है। और भारत में Xiaomi स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को जल्दी ही अपने फोनों पर इसके अपडेट भी देखने को मिलेंगे। पिछले साल के आखिर में कंपनी ने इसे चीन और ग्लोबल मार्किट में पेश किया, लेकिन भारत में MIUI 13 अब आया है। साथ ही कंपनी ने …

Realme 14T 5G आज हुआ तगड़े फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च अभी है शानदार डिस्काउंट पर खरीदने का मौका

Realme काफी समय से अपने नए बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन Realme 14T 5G इंडिया लॉन्च की तैयारी में लगा हुआ था, और आज कंपनी ने इस फोन को भारत में पेश कर दिया है। फोन काफी आकर्षक डिजाइन के साथ तीन रंगों में पेश किया गया है, और ये IP69 रेटिंग की सुरक्षा के साथ आता …

Imageएक्सक्लूसिव: OPPO Reno 14 जुलाई में होगा भारत में लॉन्च, डिजाइन, AI और अन्य फीचर्स आएं सामने

Find X8 सीरीज और K13 की सफलता के बाद अब OPPO जल्द ही अपनी अपर मिड रेंज OPPO Reno 14 सीरीज लॉन्च करने वाली है। हाल ही में कंपनी ने Google के साथ आगामी सीरीज में Gemini AI को शामिल करने के लिए साझेदारी की घोषणा की है। इसके अतिरिक्त, OPPO Reno 14 इंडिया लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.