भारत में इन Xiaomi के फोनों पर सबसे पहले आएगा MIUI 13 अपडेट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi ने भारत में MIUI 13 लॉन्च कर दिया है। और भारत में Xiaomi स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को जल्दी ही अपने फोनों पर इसके अपडेट भी देखने को मिलेंगे। पिछले साल के आखिर में कंपनी ने इसे चीन और ग्लोबल मार्किट में पेश किया, लेकिन भारत में MIUI 13 अब आया है। साथ ही कंपनी ने उन स्मार्टफोनों के नाम भी बताये हैं, जिन पर भारत में ये सबसे पहले उपलब्ध होगा।

मनु कुमार जैन ने अपने ट्विटर हैंडल द्वारा बताया है कि भारत में Xiaomi के किन स्मार्टफोनों पर MIUI 13 अपडेट सबसे पहले आएगा। 2022 के पहले टीम महीनों में जिन फोनों पर ये अपडेट आने वाला है, उनमें कहीं आपका फ़ोन भी तो शामिल नहीं, आप यहां देख सकते हैं।

फरवरी-मार्च 2022 में Xiaomi के इन स्मार्टफोनों पर ये अपडेट आने वाला है।

  • Mi 11 Ultra
  • Mi 11X Pro
  • Mi 11X
  • Xiaomi 11T Pro
  • Xiaomi 11 Lite 5G NE
  • Mi 11 Lite
  • Redmi Note 10
  • Redmi Note 10 Pro
  • Redmi Note 10 Pro Max
  • Redmi 10 Prime

MIUI 13 अपडेट के साथ आपको कई नए फीचर मिलने वाले हैं।

  • MIUI 13 के साथ इस बार आपको नए विजेट और साइड में नया मेनू मिलेगा। इस बार आप फ़ोन को और ऐप वॉल्ट को अपने अनुसार ज़्यादा पर्सनलाइज़ कर सकतेहैं हैं। विजेट चार अलग साइजों में (2×1, 2×2, 2×3, 4×2, और 4×4) उपलब्ध होगा।
  • साइड बार में भी इस बार आप अपनी पसंद की ऐप्स को जगह दे सकते हैं। अब साइड बार के साथ आप कई ऐप्स और टूल्स को फ्लोटिंग विंडो में बस एक स्वाइप के साथ एक्सेस या इस्तेमाल कर पाएंगे। आप यहां 10 ऐप तक रख सकते हैं।
  • इसके अलावा इस बार इस अपडेट के साथ फोनों में ऑप्टीमाइज़्ड स्टोरेज सिस्टम आएगा, जिससे फाइल को रीड और राइट करने की स्पीड बढ़ेगी। कंपनी इसे लिक्विड स्टोरेज का नाम दे रही है। साथ ही RAM ऑप्टिमाइजेशन को भी एटमाइज़्ड मेमोरी (Atomized Memory) का नाम दिया गया है। इसके साथ फ़ोन का बैकग्राउंड प्रोसेस 40% तेज़ होगा।
  • एक स्मार्ट बैलेंस फ़ीचर भी है, जिससे स्मार्टफोनों की बैटरी 10% तक बढ़ सकेगी।
  • इसके अलावा यहां सुपर वॉलपेपर भी जोड़ा गया है।
  • गेमिंग मोड के तौर पर “Game Space” फ़ीचर भी इस अपडेट के बाद आपको Xiaomi के फोनों में नज़र आएगा।
Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई …

Imageसबसे पहले Realme GT सीरीज़ के उपयोगकर्ताओं को मिलेगा Android 12 इस्तेमाल करने का अवसर

Google ने आखिरकार Android 12 का स्टेबल बिल्ड पेश कर दिया है। अब स्मार्टफोन कंपनियों के घोषणा करने की बारी है कि वो अपने कौन से फ़ोन में कितनी जल्दी इस अपडेट को पेश करने वाले हैं। इसका पहला मौका सबसे पहले Realme ने अपने हाथों में लिया है। कंपनी ने घोषणा कर दी है …

ImageMoto Edge 30 की कीमतें लॉन्च से पहले लीक हुईं, क्या इस कीमत पर आप खरीदेंगे?

Moto Edge 30 भारत में 12 मई 2022 को लॉन्च होने वाला है। Moto Edge 30 Pro (रिव्यु) के लॉन्च होने के बाद इस सीरीज़ का भारत में ये दूसरा फ़ोन है। Moto Edge 30 विश्व स्तर पर लॉन्च हो चुका है और अब भारत में मिड-रेंज स्मार्टफोनों की प्रतियोगिता में उतरने वाला है। हालांकि …

ImageSamsung ने One UI 9 रोलआउट शुरू किया, सबसे पहले इन Galaxy फोनों को मिला Android 17

Samsung ने One UI 9 का स्टेबल रोलआउट शुरू कर दिया है, और सबसे पहले ये Galaxy S26, S26+ तथा S26 Ultra तक पहुँच रहा है। Android 17 पर आधारित इस अपडेट का बीटा मई से चल रहा था, यानी करीब चार महीने की टेस्टिंग के बाद ये फाइनल शक्ल में आया है। फोल्डेबल फोनों …

ImageVivo, Realme और Samsung ने बढ़ाए फोनों के दाम, जानें किन पर पड़ी सबसे ज़्यादा मार

एक नज़र में: पिछले दो दिन में तीन बड़ी कंपनियों ने भारत में अपनी कीमतों की लिस्ट बदल दी है। Realme की नई कीमतें 18 अगस्त से लागू हुईं, और अब Vivo और Samsung, दोनों ने अपने फोनों के दाम बढ़ा दिए। इन फोनों में एक भी नया फीचर नहीं जुड़ा है, सिर्फ कीमत का …

Discuss

Be the first to leave a comment.