iPhone की Battery life को कैसे बढ़ाये (6 आसान तरीकें)

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iPhone Users की एक समस्या ये रहती है, कि वो अपने फ़ोन की बैटरी लाइफ को लेकर परेशान रहते हैं, लेकिन ऐसे कई तरीकें हैं, जिनसें iPhone Battery life को बढ़ाया जा सकता है। यदि आप भी अपने फ़ोन की बैटरी लाइफ को बढ़ाना चाहते हैं, तो इस लेख में हमनें बताया है कि अपने iPhone की Battery life को कैसे बढ़ाये? जिससे आपका फ़ोन ज्यादा समय तक अच्छा परफॉर्म कर पायेगा और आप बैटरी रिप्लेसमेंट के खर्चे से बच जायेंगे।

iPhone की Battery life को  बढ़ाने के 6 आसान तरीकें

iPhone की Battery life को कैसे बढ़ाये?

सभी iPhone Users की समस्या को दूर करने के लिए हमनें नीचे iPhone Battery life को बढ़ाने के 6 तरीकें बताये हैं, जिनका उपयोग करना काफी आसान है। जानते हैं, इन तरीकों के बारे में।

ये पढ़े: PVC Voter ID Free में कैसे ऑर्डर करें?

iPhone को हमेशा अपडेट रखें

iPhone में कुछ समय बाद नए नए अपडेट आते रहते हैं, ऐसे में हमें अपने iOS को अपडेट करते रहना चाहिए, जिससे जो भी बग्स होते हैं, वो फिक्स हो जाते हैं और बैटरी ड्रेन होना कम हो जाती है। OS में सिक्योरिटी, बैटरी, UI, सॉफ्टवेयर से रिलेटेड अपडेट आते रहते हैं, जो कही न कही हमारे फोन की परफार्मेंस को बेहतर बनाते हैं, इसलिए हमें समय समय पर फोन को अपडेट करते रहना चाहिए।

iPhone को गर्म न होने दे

जब भी आप अपना फोन यूज करें, तो इस बात का ध्यान रखें, कि आप किसी ठंडे वातावरण में बैठें या अपने फोन को एक साथ ज्यादा समय तो यूज न करें। ऐसा करने पर आपका iphone गर्म होने लगेगा और इससे आपके फोन की बैटरी की चार्जिंग कैपेसिटी भी कम हो सकती हैं। अपने फोन को हमेशा 17 डिग्री से 23 डिग्री तक के अनुकूल तापमान में रखना चाहिए।

चार्जिंग करते समय iPhone का उपयोग न करें

जब भी आप अपने iphone को चार्ज पर लगाएं, तो उसका उपयोग न करें। फोन के उपयोग के अनुसार उसका सिस्टम काम करता है कि किस समय फोन की बैटरी को कम यूज करना है, और किस समय ज्यादा। ऐसे में यदि आप चार्जिंग के समय फोन चलाएंगे, तो सिस्टम कन्फ्यूज होगा, और इसका सीधा असर आपके iphone की बैटरी लाइफ पर पड़ेगा।

ये पढ़े: Microsoft Office Free में कैसे इस्तेमाल करें (सबसे आसान तरीका)

iPhone की बैटरी को कभी पूरा चार्ज न करें

यदि आप अपने iPhone की बैटरी लाइफ को बढ़ाना चाहते हैं, तो अपने फोन को कभी भी 80 प्रतिशत से ज्यादा चार्ज न करें। ऐसा करने पर बैटरी को नुकसान हो सकता है और बैटरी लाइफ कम हो सकती हैं और फोन जल्दी डिस्चार्ज होने लगेगा । ये iPhone की बैटरी लाइफ बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है, इसके अतिरिक्त फोन को 20 प्रतिशत से कम चार्जिंग में भी उपयोग करना बैटरी के लिए नुकसान दायक हो सकता है।

iPhone Low Power Mode में चलाएं

सबसे आखिर में ध्यान रखें कि यदि आप अपने फोन को लंबे समय तक चलाना चाहते हैं, तो हमेशा Low Power Mode में ही चलाएं। इससे फोन के रिसोर्सेज कम यूज होते हैं, और बैटरी ड्रेन होने से बचती है। जिससे फोन लंबे समय तक चलता है, और फोन की बैटरी लाइफ भी बढ़ जाती हैं। इसे ऑन करने के लिए आपको iPhone की सेटिंग्स में जाकर, बैटरी सेक्शन में जाकर इस ऑप्शन को ऑन करना होगा।

निष्कर्ष

यदि आप iPhone user है तो ये लेख खास आपके लिए ही लिखा गया है, क्योंकि इसमें हमने बताया है कि iPhone की Battery life को कैसे बढ़ाये? जिससे आप ज्यादा समय तक फोन का उपयोग कर पाएं। यदि आप इस लेख में बताए गए 6 तरीकों को फॉलो करते हैं, तो इससे आपके iPhone की बैटरी को बहुत फायदा मिलेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

Imageअपना Airtel Number कैसे चेक करें?(5 आसान तरीकें)

फ़िलहाल टेलीकॉम सेक्टर में Airtel ने अपना पैर जमा रखा है, और अच्छी नेटवर्क कनेक्टिविटी और 5G सुविधा होने की वजह से ज्यादातर यूजर इसी नेटवर्क का उपयोग कर रहे हैं, इसलिए आप भी स्वाभाविक रूप से Airtel Sim का ही इस्तेमाल कर रहे होंगे, और नयी सीम लेने के साथ साथ एक परेशानी का …

ImageWindows हो या Macbook, अपने लैपटॉप की बैटरी हेल्थ कैसे चेक करें

बच्चों को घर में पढ़ाने से लेकर, दफ्तर के सभी कामों तक, लैपटॉप की महत्ता आज के समय में बहुत ज़्यादा है और ऐसे में अपने लैपटॉप के बैटरी बैकअप को कम होता देखकर हर कोई परेशानी में पड़ सकता है। कुछ साल लैपटॉप इस्तेमाल करने के बाद, ये स्थिति सबके साथ आती है, फिर …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

Imageस्क्रीन सबसे बड़ी, सिम ट्रे गायब… Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च

Apple अब फोल्डेबल फोनों की दौड़ में शामिल हो गई है। कंपनी ने बुक-स्टाइल में खुलने वाला iPhone Duo पेश किया है, और Apple का कहना है कि पहले iPhone के बाद ये उसका सबसे बड़ा डिज़ाइन बदलाव है। इसकी घोषणा कंपनी ने 9 सितंबर को क्यूपर्टिनो में हुए अपने इवेंट में की। वहीँ Samsung …

Discuss

Be the first to leave a comment.