कैसे करे Covid-19 वैक्सीन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारतीय सरकार ने कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अब Covid-19 के टीकाकरण की सीमा 18 वर्ष की आयु कर दी है। अब वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन भी 18 साल से ज्यादा के लोगो के लिए 24 अप्रैल की शाम से शुरू कर दिए गये है। आप आरोग्य सेतु एप्प या CoWIN वेब प्लेटफार्म के जरिये रजिस्ट्रेशन कर सकते है। जो यूजर अपना पंजीकरण कर चुके है वो 1 मई से टीकाकरण में भाग ले सकते है।

ताज़ा कोरोना केसों की संख्या 3 लाख के करीब होने जा रही है जो अभी तक की अधिकतम संख्या होती है। इस समस्या के निवारण के लिए ही सरकार ने 18 साल से ज्यादा के लोगो को टीकाकरण के लिए अनुमति दी है।

कैसे करे कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन

सरकार ने इस टीकाकरण के लिए फिजिकल रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को ना रखते हुए सिर्फ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को भी अनुमति दी है। तो चलिए नज़र डालते है रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पर:

CoWIN Web Potral के जरिये रजिस्ट्रेशन:

  • सबसे पहले CoWIN वेबसाइट पर जाये और Register/ Sign In ऑप्शन को चुनें।
  • अब अपना मोबाइल नंबर एंटर करे और OTP वेरीफाई करे।
  • अब अपनी पर्सनल डिटेल्स जैसे ID प्रूफ, नाम, जेंडर और जन्म तिथि फिल करके रजिस्टर टैब पर क्लिक करे।
  • नए ओपन पेज पर यूजर का नाम लिखा आएगा और उसके बाद आपको अपॉइंटमेंट लेने का विकल्प मिलेगा।
  • अब अपना एरिया पिन कोड डाले और नजदीकी हेल्थ सेण्टर को चुनें।
  • अब अपनी सहूलियत के हिसाब से डेट और टाइम चुन कर कन्फर्म बटन पर क्लिक करे।

आरोग्य सेतु एप्लीकेशन के जरिये रजिस्ट्रेशन:

  • फोन में आरोग्य सेतु एप्प को ओपन करे और वैक्सीनेशन टैब पर क्लिक करे।
  • मोबाइल नंबर एंटर करे और वेरिफिकेशन के लिए OTP को सबमिट करे।
  • अब वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन फोम पर अपनी पर्सनल डिटेल्स और ID प्रूफ सबमिट करे।
  • नए ओपन पेज पर यूजर का नाम लिखा आएगा और उसके बाद आपको अपॉइंटमेंट लेने का विकल्प मिलेगा।
  • अब अपना एरिया पिन कोड डाले और नजदीकी हेल्थ सेण्टर को चुनें।
  • अब अपनी सहूलियत के हिसाब से डेट और टाइम चुन कर कन्फर्म बटन पर क्लिक करे।

आप दोनों ही प्लेटफार्म पर अपने मोबाइल नंबर के जरिये रजिस्ट्रेशन कर सकते है और नजदीकी हेल्थ सेण्टर पर वैक्सीन लगवा कर कोरोना महामारी को मात दे सकते है।

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

ImageVaccine Slot Booking: नहीं कर पा रहे बुक तो यहाँ देखे खाली वैक्सीनेशन स्लॉट

भारत में कोरोना महामारी अपने चरम पर है और इसी के चलते अब भारतीय सरकार ने वैक्सीन लगवाने की न्यूनतम आयु 18 साल कर दी है। केंद्र सरकार ने वैक्सीन लगाने के लिए एक डिजिटल एप्लीकेशन प्रोसेस भी निर्धारित कर रखा है। इसमें वैक्सीन लगवाने के लिए आपको आरोग्य सेतु एप या CoWin की आधिकारिक …

Imageकिस तरह पासपोर्ट से ऑनलाइन घर बैठे लिंक करें कोविड टीकाकरण सर्टिफिकेट

कोरोना महामारी के चलते सभी देशों में व्यवसाय, घूमना-फिरना, नौकरियाँ सब कुछ रुक सी गयीं थीं। अब COVID-19 की वैक्सीन या टीके को लगभग सभी देशों ने अपने निवासियों को देना शुरू कर दिया है और थमी हुई ज़िंदगियों को फिर से रफ़्तार मिलने लगी है। वहीँ अपने निवासियों को और अधिक सुरक्षित करने के …

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

Imageकैसे करे Covid-19 यानि कोरोना वायरस के टेस्ट को ऑनलाइन बुक

आज के समय में टेक्नोलॉजी मनुष्य के जीवन को सरल बनाने में काफी सहायता देती रही है। अगर आपको यह लग रहा है की आपके परिवार में किसी को Covid 19 के लक्षण हो सकते है तो आप अब कोरोना वायरस के लिए टेस्ट को ऑनलाइन भी बुक कर सकते है।जी हाँ, Practo एप्लीकेशन के जरिये …

Discuss

Be the first to leave a comment.