Google Maps में किसी भी लोकेशन का AQI कैसे चेक करें?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

ठंड का मौसम शुरू हो चुका है और अब प्रदूषण और धुंध की वजह से रास्तों पर दिखना मुश्किल हो जाएगा, ऐसे में एक्सीडेंट का भी डर बना रहता है। इसी के चलते Google ने अपने Google Maps में एक नया फीचर शामिल किया है, जिसकी सहायता से आप अपने फोन में ही किसी भी लोकेशन का (AQI) यानी Air Quality Index चेक कर सकते हैं। ये फीचर उन लोगों के लिए बहुत ही लाभदायक साबित हो सकता है, जो ठंड के महीनों में ट्रैवल करना पसंद करते हैं।

गूगल इससे सम्बंधित जानकारी भी साझा की है, ये फीचर U.S., Australia, Israel, Chile, Singapore जैसे 40 से भी ज्यादा देशों के लिए उपलब्ध है, लेकिन इसे अब भारत के लिए रोलआउट किया गया है। यूजर्स google Maps ऐप में ही इस फीचर को एक्सेस कर सकते हैं। आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं, कि इसे देखने का तरीका क्या है, और इसमें दिखने वाली रेंज में सबसे अच्छी रेंज कौनसी होती है।

ये पढ़ें: Oppo Reno 13 सीरीज भारत में लॉन्च होगी, मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

AQI Range से पता लगाए वातावरण कितना शुद्ध है?

Google Maps में AQI Range 0 se 500 तक होती है, जिसे इस तरह से देखा जाता है।

  • 0 to 50- Good
  • 51 to 100- Satisfactory
  • 101 to 200-Moderate
  • 201 to 300- Poor
  • 301 to 400- Very poor
  • 401 to 500- Severe

Google Maps में किसी भी लोकेशन का AQI कैसे चेक करें?

  • इसके लिए सबसे पहले चेक करें, कि आपके फोन में Google Maps का लेटेस्ट वर्जन हो।
  • अब फोन में Maps ओपन करें, और सर्च बार में उस लोकेशन को सर्च करें, जिसका AQI चेक करना चाहते हैं।
  • बहुत सारे ऑप्शन दिखेंगे, उसमें से सही लोकेशन को सिलेक्ट करें।
  • मैप खुलेगा, यहां दाएं ओर ऊपर की तरफ स्टैक आइकन पर क्लिक करें।
  • आइकन पर क्लिक करने पर, बहुत सारे ऑप्शन दिखेंगे, इनमें से “Air Quality” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इतना करने पर एक लाईन नजर आएगी, जिसमें 0 से 500 तक की संख्या लिखी होगी, और एक सफेद बिंदु दिखेगा।
  • ऊपर बताई गई रेंज के अनुसार आपको समझ आ जाएगा कि वहां का वातावरण कैसा है।

ये पढ़ें: OnePlus 13R सर्टिफिकेशन लिस्टिंग पर आया नजर, इन फीचर्स के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 Ultra से लेकर Watch 9 तक, Unpacked इवेंट से पहले लीक हुई सबकी कीमत

Samsung के अगले Galaxy Unpacked से ठीक पहले उसके पूरे 2026 फोल्डेबल और स्मार्टवॉच लाइनअप की कीमतें लीक हो गई हैं। इस बार Galaxy Z Fold 8, Z Flip 8 के अलावा Galaxy Z Fold 8 Ultra भी आएगा। इसके अलावा Watch 9 भी इसी समय लॉन्च होगी। आपको असमंजस न हो, इसीलिए बता देते …

Imageअगर गलती से कहीं भूल गए हैं अपना फ़ोन, तो सबसे पहले करें ये 5 काम नहीं तो हो सकता है नुकसान

आज कल स्मार्टफोन केवल किसी से बात करने के लिए ही इस्तेमाल नहीं किया जाता। आज के समय में ये रोज़मर्रा के जीवन की एक आवश्यकता बन चुकी है, ख़ासकर शहरों में। चाहे आपको दुकान पर किसी भी सामान के पैसों का भुगतान करना, किसी की पेमेंट ट्रांसफर करनी हो, अपना बैंक बैलेंस चेक करना …

Imageअब Apple के इस नए फ़ीचर के साथ एयरपोर्ट पर आसानी से मिलेगा खोया हुआ सामान

Apple ने हाल ही में एक नया फीचर “Share Item Location” लॉन्च किया है, जो iOS 18.2 में उपलब्ध होगा। इस नए फीचर के साथ यूज़र अपने खोये हुए किसी भी सामान का पता आसानी से लगा सकेंगे। ये फीचर नए OS अपडेट के साथ मुफ्त में iPhone Xs और नए iPhones में उपलब्ध होगा। …

Imageगाड़ी का चालान ऑनलाइन कैसे चेक करें, घर बैठे 2 मिनट में पता करें कोई pending चालान तो नहीं

कई बार ऐसा होता है कि सड़क पर रेड लाइट या स्पीड कैमरा वाला चालान कट जाता है और हमें पता ही नहीं चलता। कभी मैसेज नहीं आता, तो कभी आया हुआ SMS कहीं दब जाता है। और अगर आपने हाल ही में कोई सेकंड-हैंड गाड़ी खरीदी है, तो ये जान लेना और भी ज़रूरी …

ImageGemini से short video कैसे बनाएं? Google AI से मिनटों में तैयार करें Reels और Shorts

Short video का दौर अभी अपने चरम पर है। Instagram Reels, YouTube Shorts और TikTok जैसे प्लेटफॉर्म पर हर दिन लाखों वीडियो पोस्ट होते हैं। लेकिन समस्या यह है कि हर किसी के पास वीडियो का आइडिया, स्क्रिप्ट और प्लानिंग करने का समय नहीं होता। यहीं पर Google का Gemini AI मदद कर सकता है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.